27.3 C
Delhi
Hindi News Blog Page 166

Bhagalpur : भागलपुर में हरे झंडे को लेकर झड़प, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

भागलपुर में हरे झंडे को लेकर विवाद
भागलपुर में हरे झंडे को लेकर विवाद

Bhagalpur News : मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में हरे झंडे को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई. विवाद बढ़ने पर पुलिस ने नियंत्रण बनाते हुए कुछ लोगों को थाने में हिरासत में लिया.

थाने के बाहर स्थानीय लोग गिरफ्तार व्यक्तियों को छुड़ाने के लिए इकट्ठा हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और अब तक किसी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने जनता से संयम बनाए रखने का अनुरोध करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती है.

नगर निगम ने कंबल खरीद के लिए दिए निर्देश

नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी इंजीनियरों को कंबल खरीद के लिए एस्टीमेट तैयार करने और एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में सैंपल जांच कराने के निर्देश दिए.

इसके अलावा, आयुक्त ने निगम की योजना शाखा का औचक निरीक्षण कर फाइलों की व्यवस्थित जांच की और योजनाओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर प्रति वार्ड 40-40 लाख रुपये की नई योजनाओं की निविदा जारी की जाएगी. लंबित योजनाओं में बकाया राशि के कारण रुकावट को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़कर समाधान किया जाएगा. शापूरजी एजेंसी को भी ईआरपी यानी ऑनलाइन ग्रीवांस सिस्टम का सॉफ्टवेयर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-

अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

झारखंड के टॉपर्स को सीएम हेमंत सोरेन का खास सम्मान, मिले स्कूटी, लैपटॉप और 3 लाख रुपये

झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस
झारखंड के कर्मचारियों को मिला दिवाली बोनस

Student Awards : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के वर्ष 2025 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सभी संकायों में टॉप करने वाले छात्रों का सम्मान किया. इस अवसर पर टॉपर्स को Suzuki 125 CC स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल और 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. JAC बोर्ड के साथ-साथ अन्य बोर्डों के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया.

शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

समारोह में नए पीजीटी शिक्षक, सहायक आचार्य (गणित और विज्ञान) और लैब सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद महुआ माझी और श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित थे.

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छात्राओं के लिए शिक्षा का अवसर

सीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें हर संभव समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि छात्रों को आर्थिक सहायता, लैपटॉप और मोबाइल फोन प्रदान किए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने नेतरहाट आवासीय विद्यालय में एक नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत अब केवल छात्र ही नहीं, बल्कि छात्राएं भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी.

उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वह पहला राज्य है जो योग्य छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करता है. राज्य सरकार इस योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्र सफलता की दिशा में मेहनत करेंगे, तो सरकार उन्हें पूरा सहयोग उपलब्ध कराएगी.

इसे भी पढ़ें-

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

‘मेरी मां का अपमान, देश की बेटी का अपमान’ – पीएम मोदी का भावुक बयान

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र
दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र

PM Modi :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने भावुक होते हुए अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में कुछ राजनीतिक मंचों पर उनके दिवंगत मां के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई. पीएम मोदी ने इसे केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान करार दिया.

पीएम मोदी का दर्द

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उनके मंच से अपमानजनक शब्द कहे गए. उन्होंने अपने भाषण में कहा-

“मां ही तो हमारा संसार होती है…
मां ही हमारा स्वाभिमान होती है.
इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ…उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी.
बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं…
ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है..
ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है.
मुझे पता है…
आप सबको भी, बिहार की हर माँ को ये देख-सुनकर कितना बुरा लगा है.
मैं जानता हूँ, इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है.

इसे भी पढ़ें-चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

महिलाओं के लिए आर्थिक पहल

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जीविका दीदी के बैंक खातों में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में मदद करेगा.

सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि 2005 से महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं लागू की गईं, 2006 में जीविका समूह की स्थापना हुई और 2013 से पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. इसके अलावा, राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है.

इसे भी पढ़ें-

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

आसिफ अली ने कहा अलविदा; एशिया कप 2025 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Pakistan Cricketer Asif Ali
Pakistan Cricketer Asif Ali

Pakistan Cricketer Asif Ali Retires: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट को एक बड़ा झटका लगा है. मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज और फिनिशर आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. एशिया कप 2022 में टीम का हिस्सा रहे आसिफ पिछले दो सालों से राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं थे. लगातार अवसर न मिलने और टीम में वापसी की संभावना लगभग खत्म होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया. आसिफ ने 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वनडे व टी20 मिलाकर पाकिस्तान के लिए कुल 79 मुकाबले खेले.

संज्ञापन के माध्यम से संन्यास का ऐलान

1 सितंबर को 33 वर्षीय आसिफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट डालकर अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा. उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा. क्रिकेट के मैदान पर अपने मुल्क की सेवा करना मेरे जीवन का गर्वमय पल था.” उन्होंने अपने साथियों, कोचिंग स्टाफ और फैंस का भी शुक्रिया अदा किया.

डेब्यू और शुरुआती करियर

आसिफ ने 2018 में PSL में इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत में अहम भूमिका निभाई. उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला और दो महीने बाद वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू किया. पाकिस्तान टीम में पावर हिटर की कमी के कारण उन्हें जल्दी टीम में शामिल किया गया. हालांकि, वनडे में अक्सर नंबर 6 पर खेलना पड़ा और टी20 में सीमित गेंदों पर खेलने की वजह से उनकी असली ताकत सामने नहीं आ सकी.

2022 एशिया कप में प्रदर्शन

एशिया कप 2022 से पहले आसिफ ने कहा था कि वे रोजाना 150 छक्के मारते हैं. इस बयान ने उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीदें बांध दी थीं, लेकिन उनके अधिकांश प्रदर्शन फीके रहे. अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार पारी के अलावा उनकी अन्य पारियां खास प्रभाव नहीं छोड़ पाईं. 2021 टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवरों में उन्होंने चार छक्के जड़कर पाकिस्तान को सेमीफाइनल तक पहुंचाया. 2022 एशिया कप में भारत के खिलाफ आठ गेंदों में 16 रन की तेज पारी ने पाकिस्तान को फाइनल तक पहुंचाया.

तीन साल से सीमित मौके

इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा. 2022 टी20 विश्व कप में योगदान कम रहा और भारत के खिलाफ मैचों में सिर्फ 25 रन बनाए. 2022 विश्व कप के बाद उनका आखिरी बड़ा मुकाबला भारत के खिलाफ मेलबर्न में हुआ. 2023 एशियाई खेलों में वे पाकिस्तान की दूसरी टीम का हिस्सा रहे.

करियर की सांख्यिकी

आसिफ ने 2018 से 2023 तक पाकिस्तान की जर्सी पहनी. 21 वनडे में उन्होंने 25.46 की औसत से 382 रन बनाए, तीन अर्धशतक शामिल. 58 टी20 मुकाबलों में 15.18 की औसत और 133.87 के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41* रहा. वे घरेलू क्रिकेट और फ्रैंचाइजी लीगों में खेलना जारी रखेंगे.

इसे भी पढ़ें-

टीम इंडिया में उत्साह, सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेस टेस्ट

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

सचिन के बेटे अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल जानकर आप भी चौंक जाएंगे

‘दादा’ ने नंबर 3 के लिए इस खिलाड़ी को माना सबसे बेहतर विकल्प, नहीं लिया इनका नाम

‘मैच हाथ से निकल चुका था…’ गिल ने बताया कैसे उम्मीद जगी और भारत को बचा ले गए

Aaj ka Mausam: 2 सितंबर से 7 सितंबर तक भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट
भारत के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 2 से 3 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बरसात के अधिक संभावना है. वहीं 2 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश का अनुमान है. 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी वर्षा की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश

IMD के अनुसार, 2 और 3 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. 5 से 7 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम गीला रहेगा. अगले सात दिनों तक उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोकने का फैसला

गुजरात और पश्चिमी भारत में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 4 और 5 सितंबर को गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले सात दिनों में गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है. 2 से 6 सितंबर तक कोंकण और गोवा में लगातार वर्षा होने की संभावना है. 3 से 6 सितंबर के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. 4 से 7 सितंबर तक सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में भी तेज बारिश का अनुमान है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्य

IMD ने कहा कि अगले पांच दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. 2 से 6 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 2 से 4 सितंबर तक विदर्भ में बारिश जारी रहने की संभावना है. 2 और 3 सितंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी वर्षा हो सकती है. 2 और 5 सितंबर को झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी है. 2 और 3 सितंबर को विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

2 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है. 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अंदेशा है.

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश

अगले सात दिनों में असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान है. 2 से 5 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 6 और 7 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी वर्षा की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Delhi Flood Alert: यमुना का जलस्तर खतरे के पार, लोहे के पुल पर ट्रैफिक रोकने का फैसला

यमुना का जलस्तर खतरे के पार
यमुना का जलस्तर खतरे के पार

Delhi Flood Alert: लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. लोहे के पुराने रेलवे पुल से इस बढ़ते जलस्तर का वीडियो सामने आया है, जो लोगों को चिंतित कर रहा है. जिलाधिकारी शाहदरा के अनुसार कि 2 सितंबर की शाम 5 बजे से इस पुल पर आम जनता और वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद

अधिकारियों ने यमुना के आसपास के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. अनुमान था कि मंगलवार शाम तक जलस्तर 206 मीटर तक पहुँच सकता है, लेकिन सुबह ही यह खतरे के निशान को पार कर गया.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने आदेश जारी किया है कि पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार शाम 5 बजे से सभी प्रकार का यातायात रोक दिया जाएगा.

बाढ़ की तैयारी और पानी का स्तर

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग की जानकारी के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से सुबह 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से लगभग 38,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. संभागीय आयुक्त नीरज सेमवाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है.

उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाधिकारियों को भोजन, बिजली और राहत शिविरों की तैयारियों के लिए निर्देश दे दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

PM Modi Returned Home: चीन से हाथ, रूस से साथ लेकर स्वदेश लौटे पीएम मोदी; दुश्मनों के सपने चकनाचूर

PM Modi Returned Home
PM Modi Returned Home

PM Modi Returned Home: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का अहम दौरा पूरा करके सोमवार को भारत लौट आए. सात साल बाद हुई इस यात्रा में उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लिया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता की.

शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चीन को कहा धन्यवाद

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि चीन यात्रा सार्थक रही. उन्होंने कहा कि SCO शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा गया. पीएम ने राष्ट्रपति शी और चीन की जनता को सम्मेलन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया.

आतंकी हमले पर पाकिस्तान को घेरा

इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

प्रधानमंत्री मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए इसे मानवता पर हमला बताया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में मोदी ने आतंकवाद पर दोहरा रवैया छोड़ने की मांग की और कहा कि इससे लड़ना पूरी मानवता का कर्तव्य है.

SCO का नया अर्थ

मोदी ने SCO को नए अंदाज़ में परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि ‘S’ का मतलब सिक्योरिटी (सुरक्षा), ‘C’ का मतलब कनेक्टिविटी (संपर्क) और ‘O’ का मतलब ऑपचुनिटी (अवसर) है.

पुतिन से शांति वार्ता

भारत लौटने से पहले पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करने की अपील की और आर्थिक, वित्तीय व ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

इसे भी पढ़ें-इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

शी जिनपिंग से भी हुई मुलाकात

सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बातचीत की. दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश बढ़ाने का संकल्प लिया तथा सीमा विवाद को निष्पक्ष तरीके से सुलझाने पर सहमति बनाई.

इसे भी पढ़ें-कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

पटना में वोटर अधिकार यात्रा का समापन, राहुल गांधी बोले- वोट चोरी रोकना ही युवाओं का भविष्य बचाना है

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज.

Voter Adhikar Yatra: इंडिया गठबंधन की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ रविवार को अपने अंतिम पड़ाव पर पटना पहुंची. इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD के तेजस्वी यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के मतों की हेराफेरी की जा रही है, जिससे युवाओं के अधिकार, रोजगार और शिक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है.

मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए बताया कि नए मतदाता शामिल होने के बावजूद हमारे गठबंधन के वोट भाजपा के खाते में कैसे चले गए. उन्होंने कहा कि यह साफ-साफ दर्शाता है कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर लोकतंत्र के मूल अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं.

युवाओं के भविष्य पर खतरा

राहुल गांधी ने युवाओं से कहा कि वोट चोरी केवल चुनावी गड़बड़ी नहीं है, बल्कि उनके जीवन और भविष्य से जुड़ा मामला है. उन्होंने चेताया कि इससे रोजगार, शिक्षा, आरक्षण और अन्य सामाजिक सुविधाओं का हनन होगा. यदि यह सिलसिला जारी रहा, तो जनता की जमीन और संसाधनों का लाभ केवल बड़े उद्योगपतियों को मिलेगा.

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा

उन्होंने संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र और समानता की रक्षा केवल संविधान के माध्यम से संभव है. राहुल गांधी ने चेताया कि कुछ ताकतें इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जनता इसे सहन नहीं करेगी.

जनता का समर्थन और संदेश

राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें पूरे बिहार और देश के अन्य हिस्सों से अपार समर्थन मिला. लोगों ने भाजपा की कथित नीतियों और वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रतिक्रिया दी. उनका मानना है कि यही जनता भाजपा की तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी प्रयासों को रोक सकती है.

पटना में उत्सव और भविष्य की तैयारी

यात्रा के समापन पर पटना में माहौल उत्सव जैसा था. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी.

इसे भी पढ़ें-

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी-तेजस्वी संग नजर आएंगे हेमंत सोरेन

महीने की शुरुआत में राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप, चमकी बुखार के भी मरीज मिलने से दहशत

मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप, चमकी बुखार के भी मरीज मिलने से दहशत

मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप
मुजफ्फरपुर में डेंगू का प्रकोप

Dengue In Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज प्रखंड में एक और बच्चा एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) यानी चमकी बुखार से ग्रसित पाया गया है. इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 32 मामले दर्ज हो चुके हैं. वहीं, एसकेएमसीएच में विभिन्न जिलों से भर्ती बच्चों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है.

AES के ताजा हालात

बरूराज निवासी अरुण चौधरी के पुत्र अंश कुमार को चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की देखरेख में उपचार के बाद बच्चे को स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया. जिले के कांटी, मीनापुर, मुशहरी, कुढ़नी और बोचहां प्रखंडों को हाई रिस्क जोन माना गया है, जबकि मुरौल में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है. शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपालशंकर सहनी के मुताबिक समय पर इलाज से बीमारी पर काबू पाया जा सकता है.

डेंगू के बढ़ते मरीज, स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव

मुजफ्फरपुर में डेंगू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन तैयारी अधूरी दिख रही है. सदर अस्पताल में जांच किट की कमी से हालात बिगड़ गए हैं. पिछले चार दिनों में 40 से अधिक संदिग्ध मरीजों को एसकेएमसीएच रेफर करना पड़ा. हर दिन बड़ी संख्या में लोग डेंगू जैसे लक्षण लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं.

अस्पताल प्रशासन की चुनौती

सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि किट की मांग स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है और जल्द ही आपूर्ति होने की संभावना है. फिलहाल जिले के किसी भी सरकारी केंद्र पर टेस्ट किट उपलब्ध नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती पहचान और सही समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचाव संभव है.

इसे भी पढ़ें-

चिट्ठी-पार्सल अब ढूंढना होगा आसान, बिहार के हर मकान को मिलेगा डिजिपिन

झारखंड में नयी शराब नीति लागू, 1 सितंबर से निजी हाथों में होगी खुदरा बिक्री

गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से लाया गया भारत, झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

पटना में राहुल-तेजस्वी के साथ मंच साझा करेंगे हेमंत सोरेन, वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन

वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन
वोटर अधिकार यात्रा का आज समापन

Voter Adhikar Yatra: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार, 1 सितंबर को पटना पहुंच रहे हैं. वह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर वह बिहार की जनता को भी संबोधित करेंगे. आज यात्रा का अंतिम चरण पटना के गांधी मैदान से शुरू होकर ऐतिहासिक मार्च के रूप में नजर आएगा, जहां INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

SIR प्रक्रिया पर विपक्ष का हमला

झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि सोमवार को पटना में हेमंत सोरेन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एक मंच पर नजर आएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया आम जनता के खिलाफ है और चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था की बजाय राजनीतिक दल की तरह काम कर रहा है. उनका कहना है कि इस षड्यंत्र को जनता अब समझ चुकी है और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.

17 अगस्त को सासाराम से हुई थी शुरुआत

राहुल गांधी की यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी. इसके बाद यह पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों से होकर गुजरी. अंतिम दिन यानी आज 1 सितंबर को सुबह 11 बजे गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से रैली की शुरुआत होगी. इसके बाद जुलूस हाई कोर्ट के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा, जहां इस ऐतिहासिक वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा.

इसे भी पढ़ें-

चिट्ठी-पार्सल अब ढूंढना होगा आसान, बिहार के हर मकान को मिलेगा डिजिपिन

झारखंड में नयी शराब नीति लागू, 1 सितंबर से निजी हाथों में होगी खुदरा बिक्री

गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से लाया गया भारत, झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Patna
clear sky
21 ° C
21 °
21 °
23 %
2.1kmh
0 %
Thu
20 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें