23.7 C
Delhi
Hindi News Blog Page 167

Bihar News: 21 जिलों में औद्योगिक लैंड बैंक, 10 जिलों के पास 63% हिस्सेदारी

बिहार
बिहार में लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट.

Bihar Industrial Land Bank: बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अधिग्रहित जमीन का बड़ा हिस्सा चुनिंदा जिलों में केंद्रित है. राज्य में कुल 14,600 एकड़ औद्योगिक भूमि में से 9,174 एकड़ यानी करीब 63% जमीन केवल 10 जिलों के पास है. इनमें गया, वैशाली, बेगूसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, नालंदा, सीतामढ़ी, पटना और सुपौल शामिल हैं. अकेले गया जिले के पास 2,970 एकड़ का सबसे बड़ा औद्योगिक लैंड बैंक है.

सबसे बड़ा हिस्सा गया का, वैशाली दूसरे नंबर पर

गया जिले के पास 2,970 एकड़ जमीन है, जो पूरे राज्य में सबसे ज्यादा है. इसके बाद वैशाली में 1,243 एकड़ और बेगूसराय में 991 एकड़ भूमि है. मधुबनी में 713, मुजफ्फरपुर में 700, मधेपुरा में 549, नालंदा में 525, सीतामढ़ी में 505, पटना में 500 और सुपौल में 498 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है.

अन्य जिलों की स्थिति

औद्योगिक निवेश को ध्यान में रखते हुए औरंगाबाद, सहरसा, कटिहार, नवादा, बांका, सीवान और अरवल जैसे जिलों में भी 100 से 500 एकड़ तक भूमि अधिग्रहित की गई है. इनमें औरंगाबाद के पास 442 एकड़, सहरसा के पास 421, कटिहार के पास 252, नवादा के पास 221, बांका में 200, सीवान में 167 और अरवल में 127 एकड़ जमीन शामिल है.

छोटे जिलों में सीमित अवसर

रोहतास, सारण, मुंगेर, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में औद्योगिक पार्कों के लिए 100 एकड़ से भी कम भूमि उपलब्ध है. इनमें सबसे कम हिस्सा पश्चिम चंपारण के पास है, जहां केवल 29 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है.

सरकार की योजना और निवेशकों की सुविधा

बिहार सरकार इन जमीनों पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी में है. इस काम की जिम्मेदारी बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) को सौंपी गई है. पहले से मौजूद औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि की कमी को देखते हुए यह अधिग्रहण किया गया.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बड़ी कंपनियों और निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. राज्य सरकार ने भूमि बैंक रिवॉल्विंग फंड के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि उपलब्ध कराई है.

पश्चिम चंपारण को छोड़कर विभिन्न जिलों से 18,959 एकड़ भूमि के प्रस्ताव मिले थे. इनमें से अब तक 14,600 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है और शेष भूमि के लिए प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें-

चिट्ठी-पार्सल अब ढूंढना होगा आसान, बिहार के हर मकान को मिलेगा डिजिपिन

झारखंड में नयी शराब नीति लागू, 1 सितंबर से निजी हाथों में होगी खुदरा बिक्री

गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से लाया गया भारत, झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Aaj Ka Mausam: 1 सितंबर को भारी बारिश से लेकर गरज-चमक तक, जानें 7 दिन का हाल

48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी
48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी.

Aaj Ka Mausam 1 September 2025: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 1 सितंबर को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं जम्मू क्षेत्र में 1 और 2 सितंबर को तेज बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं. इसी तरह अगले सप्ताह कोंकण, गोवा, गुजरात क्षेत्र, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश का दौर बने रहने की आशंका है. खासकर 4 से 6 सितंबर के बीच गुजरात में कई जगहों पर मूसलधार बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत में कहां-कहां बरसेंगे बादल

इसे भी पढ़ें-महीने की शुरुआत में राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 1 सितंबर तक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर को, पंजाब में 1 व 2 सितंबर को और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है.

मध्य भारत में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में अगले चार दिनों तक तेज बारिश जारी रहेगी. विदर्भ क्षेत्र में 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. अंडमान-निकोबार में 31 अगस्त को ही तेज बारिश दर्ज हुई. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 1 व 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. ओडिशा में 1 और 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है. इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

पूर्वोत्तर राज्यों का हाल

नॉर्थ-ईस्ट में भी अगले सात दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 2 से 6 सितंबर तक, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 सितंबर को तेज बारिश की संभावना जताई गई है. पूरे क्षेत्र में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

कर्नाटक, केरल और माहे में भी अगले सात दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2 सितंबर को, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 1 से 3 सितंबर तक और तेलंगाना में 2 सितंबर तक बारिश की चेतावनी है. वहीं तटीय कर्नाटक में 2 और 3 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

 इसे भीह पढ़ें- 

पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से स्वागत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

LPG Price: महीने की शुरुआत में राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

महीने के पहले दिन से सिलेंडर हुआ सस्ता
महीने के पहले दिन से सिलेंडर हुआ सस्ता

LPG Price 1 September 2025: सितंबर का पहला दिन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की है. 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अब 51.50 रुपये सस्ता हो गया है. ये गैस सिलेंडर मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल और आयोजन स्थलों में इस्तेमाल किए जाते हैं. नई दरें 1 सितंबर से लागू हो चुकी हैं.

हालांकि घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम उपभोक्ता को घरेलू गैस के दामों में अभी राहत नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1631 रुपये के बजाय 1580 रुपये में मिल रहा है. वहीं घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में उपलब्ध है.

देश के अन्य महानगरों में नई दरें

कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1684 रुपये का हो गया है, जबकि अगस्त में यह 1734 रुपये और जुलाई में 1769 रुपये था. मुंबई में कीमत घटकर 1531.50 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 1582.50 रुपये और जुलाई में 1616 रुपये थी. चेन्नई में अब इस सिलेंडर की दर 1738 रुपये है, जबकि अगस्त में 1789 और जुलाई में 1823.50 रुपये थी.

1 अगस्त को भी मिली थी राहत

इससे पहले 1 अगस्त को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था. उस समय कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई थी. दिल्ली में उस समय इसकी खुदरा कीमत 1631.50 रुपये थी. वहीं कोलकाता में कीमत 35 रुपये घटकर 1734 रुपये, मुंबई में 33.50 रुपये घटकर 1582.50 रुपये और चेन्नई में 1789 रुपये तय की गई थी.

घरेलू एलपीजी के दाम कब बदले थे?

घरेलू सिलेंडर की दरों में पिछली बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव किया गया था, जब कीमत में 50 रुपये की वृद्धि कर दिल्ली में इसे 853 रुपये कर दिया गया था. तब से अब तक घरेलू रसोई गैस की दरें जस की तस बनी हुई हैं. इससे पहले अगस्त 2023 में केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर 200 रुपये की बड़ी राहत दी थी.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए HelloCities24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

इसे भी पढ़ें-

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से स्वागत

कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Earthquake : अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी, 9 की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भी हिला जमीन

अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी
अफगानिस्तान में आधी रात धरती कांपी

Earthquake : अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में आधी रात जब लोग गहरी नींद में थे, तभी धरती जोर से कांपी. रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि आए इस भीषण भूकंप की तीव्रता यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई. झटके इतने तेज थे कि असर भारत के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किया गया. दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में लोग घरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर लोगों के डर और भगदड़ के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अफगानिस्तान में 9 की मौत, कई घायल

इसे भी पढ़ें-इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने जानकारी दी कि भूकंप से अब तक कम से कम 9 लोगों की जान जा चुकी है और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि प्रभावित इलाकों में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में महसूस हुए झटके

भूकंप का केंद्र जलालाबाद से करीब 27 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था और यह जमीन से करीब 8 किलोमीटर की गहराई पर आया. झटके इतने शक्तिशाली थे कि भारत में दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में भी लोग सहम गए. अचानक हिलते भवनों को देख लोग डरकर बाहर निकल आए. हालांकि, भारत में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है. राहत और बचाव दल मौके पर भेजे गए हैं. वहीं भारत में इस भूकंप ने एक बार फिर लोगों को प्राकृतिक आपदा की भयावहता का एहसास करा दिया.

नागालैंड और एमपी में भी आया था भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के मुताबिक, इसके पहले रविवार की रात 10:49 बजे नागालैंड में भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

 इसे भीह पढ़ें- पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से स्वागत

रविवार को ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था. ये झटके भी बेहद मामूली थे और कई लोगों को इसका पता तक नहीं चला. लेकिन अभी देर रात आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए.

इसे भी पढ़ें-कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

Bhagalpur : अब अंधेरा नहीं, जगमगाएगा भागलपुर — हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
हर वार्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
  • करीब 5.21 करोड़ की लागत से हर वार्ड में लगेंगी एलईडी लाइटें
  • दुर्गापूजा के बाद शुरू होगा इंस्टॉलेशन, निविदा प्रक्रिया जारी

Bhagalpur News : भागलपुर शहर की वे गलियां, जहां अंधेरे के कारण लोग असुविधा झेलते थे, अब उजाले से चमकेंगी. नगर निगम ने 51 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना को हरी झंडी दे दी है. खाली पड़े पोलों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी ताकि मोहल्लों और सड़कों पर रात में भी रोशनी बनी रहे.

इस काम के लिए निगम ने सर्वे कराते हुए निविदा जारी की है. बोली प्रक्रिया 12 से 20 सितंबर के बीच पूरी होगी. 15 सितंबर को प्री-बिड बैठक होगी और 23 सितंबर को तकनीकी बोली खोली जाएगी. उसके बाद वित्तीय प्रस्ताव के आधार पर एजेंसी का अंतिम चयन होगा. तय शर्तों के अनुसार चयनित कंपनी को तीन महीने के भीतर सभी लाइटें लगानी होंगी.

गौरतलब है कि इस योजना पर पहले रोक लग गई थी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में खामियां मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया था. एक साल तक मामला अटका रहा और दो बार सर्वे होने के बावजूद काम नहीं शुरू हो पाया. अब तीसरे सर्वे के आधार पर फिर से प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है.

इसे भी पढ़ें-खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर

पांच चरणों में पूरा होगा काम, 5.21 करोड़ खर्च

पूरी परियोजना पर 5 करोड़ 21 लाख 65 हजार 550 रुपये खर्च का अनुमान है. निगम ने 51 वार्डों को पांच हिस्सों में बांट कर काम पूरा करने की योजना बनाई है. अधिकारियों के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद काम की शुरुआत कर दी जाएगी. लाइटें लगने के बाद शहर की गली-कूचों से अंधेरा हट जाएगा और आम लोगों को राहत मिलेगी.

किस वार्ड में कितनी लगेंगी लाइटें और कितना खर्च होगा

वार्ड 1 से 10 : 836 लाइटें – 84,90,700 रुपये

वार्ड 11 से 20 : 789 लाइटें – 80,62,360 रुपये

वार्ड 21 से 30 : 1086 लाइटें – 1,14,37,590 रुपये

वार्ड 31 से 39 : 983 लाइटें – 1,02,30,270 रुपये

वार्ड 40 से 51 : 1374 लाइटें – 1,39,44,630 रुपये

अतिरिक्त लाइट भी रखी जाएगी रिजर्व में

कुल 5068 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इसके अलावा एक हजार अतिरिक्त लाइटें रिजर्व में रहेंगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इंस्टॉल किया जा सके. निगम ने बताया कि सभी चरणों का काम समानांतर रूप से शुरू होगा.

“सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. निविदा पूरी होने के बाद चुनी गई एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा और खाली पोलों पर लाइटें लगाई जाएंगी.”
आदित्य जायसवाल, योजना शाखा प्रभारी, नगर निगम भागलपुर

इसे भी पढ़ें-

लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

BAU की बड़ी खोज; आम की गुठलियों से बनेगा हाइड्रोजेल, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी-तेजस्वी संग नजर आएंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन

Hemant Soren In Voter Adhikar Yatra: झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ने बीजेपी और एनडीए खेमे की बेचैनी बढ़ा दी है. सोमवार को राजधानी पटना में होने वाले समापन कार्यक्रम में झामुमो प्रमुख और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करेंगे. यह अवसर विपक्षी एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन होगा और इंडिया गठबंधन अपनी मजबूती का संदेश देगा.

विपक्षी एकता के अहम किरदार हैं हेमंत सोरेन – पांडेय

झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है और अब जनता समझ चुकी है कि चुनाव आयोग किस तरह पक्षपाती रवैया अपना रहा है. उनके अनुसार, इस साजिश के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन की रीढ़ हैं. संसद में जब राहुल गांधी की आवाज दबाई गई, तो अब जनता के बीच संघर्ष कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना और भी जरूरी हो गया है. झामुमो इस अभियान में इंडिया गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आगे भी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-करम पूजा से पहले महिलाओं के खाते में अगस्त की राशि पहुंचेगी

बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत का आरोप

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया भाजपा और चुनाव आयोग की साझी रणनीति है. इसका मकसद गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, मजदूर, किसान और आदिवासी समुदाय जैसे तबकों को वोट से वंचित करना है. लेकिन अब मतदाता जागरूक हो चुके हैं और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वे महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिलाकर भाजपा को जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जैसे झारखंड की जनता ने 2024 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताकर इंडिया गठबंधन को सत्ता सौंपी थी, वैसे ही बिहार में भी जनता गठबंधन का समर्थन करेगी.

एसआईआर को लोकतंत्र पर हमला बता चुके हैं सोरेन

पांडेय ने कहा कि झारखंड विधानसभा ने पहले ही एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास कर जनता तक अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया था. बिहार में भी विपक्ष ने एसआईआर को गरीब तबकों के वोटिंग अधिकार छीनने की साजिश करार दिया है.

इसे भी पढ़ें-

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Bhagalpur News: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा
खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा

Bhagalpur News: गंगा एक बार फिर उफान पर है. रविवार रात आठ बजे तक नदी का जलस्तर 33.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (33.68 मीटर) से करीब सात सेंटीमीटर ऊपर है.

पिछले 24 घंटे में ही पानी का स्तर 15 सेंटीमीटर तक बढ़ चुका है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, फिलहाल गंगा का जलस्तर हर घंटे लगभग आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है.

हालांकि बक्सर से इलाहाबाद तक पानी घटने की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे कुछ राहत की संभावना जताई जा रही है। इधर, मुंगेर से लेकर दीघा तक गंगा में दबाव लगातार बढ़ रहा है.

बाढ़ प्रबंधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है और आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें-लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Bhagalpur News: लोन चुकाने से किया इनकार, दीवानी जेल भेजे गए देनदार

दीवानी जेल भेजे गए देनदार
दीवानी जेल भेजे गए देनदार

Bhagalpur News: बैंक का लोन नहीं चुकाने पर लौगांव निवासी गौतम सिंह को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीवानी जेल भेज दिया. रविवार को गोराडीह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नीलाम पत्र पदाधिकारी (आपदा शाखा) की अदालत में पेश किया. सुनवाई के दौरान न तो बकाया राशि का भुगतान किया गया और न ही समाधान प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया.

सर्टिफिकेट ऑफिसर ने शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, दीवानी जेल के जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि देनदार को रिहाई के योग्य पाए जाने तक जेल में रखा जाए. साथ ही उनकी हिरासत अवधि में प्रति दिन 94 रुपये निर्वाह भत्ता तय किया गया है.

यूनियन बैंक मेडिकल कॉलेज शाखा के पैनल अधिवक्ता केशव झा के मुताबिक, गौतम सिंह का लोन 2017 से बकाया है. 2019 में उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया था. कई बार नोटिस और समझाने के बावजूद बकाया नहीं चुकाने पर यह कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

Bhagalpur News : मतदान केंद्रों पर लगा विशेष शिविर, बीएलओ ने लिए दावे और आपत्तियां

बीएलओ ने लिए दावे और आपत्तियां
बीएलओ ने लिए दावे और आपत्तियां

Bhagalpur News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहे और मतदाता सूची से जुड़ी दावे-आपत्तियां प्रपत्र 6, 7 और 8 में प्राप्त की.

सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए इस शिविर में मतदाताओं ने नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराने के लिए आवेदन दिए. प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण और अनुश्रवण भी किया.

इसे भी पढ़ें-मेयर ने 2 वार्डों में किया शिलान्यास, 62 लाख से बनेगी सड़क व नाला

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 01 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है. जिन मतदाताओं का नाम सूची से छूट गया है, वे प्रपत्र 6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं. नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 और संशोधन या स्थानांतरण के लिए प्रपत्र 8 का उपयोग किया जा सकता है. आवेदन बीएलओ, ईआरओ कार्यालय या ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

Bhagalpur: मेयर ने 2 वार्डों में किया शिलान्यास, 62 लाख से बनेगी सड़क व नाला

मेयर ने 2 वार्डों में किया शिलान्यास
मेयर ने 2 वार्डों में किया शिलान्यास

Bhagalpur News: शहर में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है. मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने रविवार को वार्ड संख्या 37 और 33 में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से सड़क और ढक्कनयुक्त नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस दौरान डिप्टी मेयर भी उनके साथ मौजूद रहीं.

वार्ड संख्या 37 में 13.42 लाख और 15.31 लाख रुपये की लागत वाली दो योजनाओं की शुरुआत की गई. वहीं, वार्ड संख्या 33 में 16.04 लाख और 17.57 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मोहल्लों की पुरानी समस्या खत्म होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-नालंदा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान वार्ड 37 की पार्षद बबिता देवी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश, पार्षद नुसरत, नगर निगम के अभियंता, संवेदक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. वहीं, वार्ड 33 में पार्षद अफसाना, पार्षद प्रतिनिधि बंटी अली, स्थायी समिति सदस्य संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

Patna
clear sky
21 ° C
21 °
21 °
23 %
2.1kmh
0 %
Thu
20 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें