23.7 C
Delhi
Hindi News Blog Page 168

Bihar Crime News: नालंदा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नालंदा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव मोड़ में शनिवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान शिशुपाल कुमार उर्फ कारु (18) के रूप में हुई है, जो बृज यादव के पुत्र थे.

घटना की जानकारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात कुछ अपराधियों ने शिशुपाल को निशाना बनाया और गोली मार दी. हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर सरमेरा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

हत्या की वजह पर शंका

ग्रामीणों का कहना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकती है. बीते 12 और 13 जुलाई की रात इसी गांव में किशोरी यादव की हत्या हुई थी, जिसमें शिशुपाल का नाम सामने आया था. अब यह अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए शिशुपाल को निशाना बनाया गया.

इसे भी पढ़ें-बिहार के बांका में आभूषण व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लुटेरों ने शोरूम में घुसकर किया हमला

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. कुछ लोगों पर शक जताया गया है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

गांव में पुलिस ने की कैंप

पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गांव में कैंप लगा दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि हर बिंदु पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

Watch Video : उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ में बहा पुल, भयावह वीडियो आया सामने

मूसलाधार बारिश का कहर
मूसलाधार बारिश का कहर

Watch Video : उत्तराखंड में कई क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे आम जनता का जनजीवन प्रभावित हुआ है. चमोली जिले के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर स्थित एक पुल तेज बहाव में बह गया. पुलिस ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, और घटना का वीडियो भी जारी किया. वीडियो में बाढ़ और भारी बारिश की गंभीरता साफ दिखाई दे रही है.

पुलिस ने जारी किया सावधान करने वाला वीडियो

चमोली पुलिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ हिस्सों में बंद है. पागलनाला, नंदप्रयाग, भनेरपानी, कमेडा और चटवा पीपल इलाके भी बारिश से प्रभावित हैं. ज्योतिर्मठ–मलारी मार्ग पर तमक नाले में पुल बह जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है.

थराली और कोटदीप क्षेत्रों में भी यातायात ठप है. पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप टैरिफ की पृष्ठभूमि में इंडिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है PM Modi का जापान दौरा

कई गांवों का संपर्क टूट गया

भारी बारिश के कारण ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर तमक नाले में बाढ़ आई और सीमेंट-कंक्रीट से बने पुल बह गए. इससे नीति घाटी के कई गांवों और सीमा पर तैनात सैनिकों का मोटर संपर्क टूट गया. प्रशासन ने बताया कि बाढ़ रात लगभग दो बजे सुराहीथोटा और जुम्मा के बीच नाले के ऊपरी हिस्से में आई थी.

यातायात बहाल करने के प्रयास

अलकनंदा नदी की सहायक धौलीगंगा के किनारे हुए इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनीरपानी और पागलनाला क्षेत्रों में मलबा आने के कारण मार्ग बंद हैं. जिला प्रशासन ने मलबा हटाकर यातायात बहाल करने के लिए मशीनों का उपयोग शुरू कर दिया है.

केदारनाथ को चमोली से जोड़ने वाला कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग भी बैरागना के पास भूस्खलन के कारण बंद है. इसे खोलने के प्रयास जारी हैं. बारिश के कारण ज्योतिर्मठ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

Dhanbad News : अंगारपथरा में अवैध खनन को लेकर सुरक्षा बहाल करने की मांग

अवैध खनन रोकने की मांग
अवैध खनन रोकने की मांग

Dhanbad News : कतरास के रेल आंदोलनकारियों ने शनिवार को एक बैठक आयोजित की, जिसमें धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्रमिक आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि अंगारपथरा के लिलटेन इलाके में रेलवे लाइन के पास लगातार अवैध खनन किया जा रहा है, और स्थानीय पुलिस व प्रबंधन की उदासीनता से इसके पीछे किसी साजिश की झलक भी दिखती है.

अंगारपथरा ओपी पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह इस अवैध खनन के मामले में विशेष सतर्कता बरते और आरपीएफ जवानों के साथ मिलकर गश्त बढ़ाए, ताकि रेलवे लाइन पर किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि न हो सके. बैठक में परवेज इकबाल, उमेश ऋषि, शौकत खान, भोला राम, संजय अग्रवाल, कौशर खान और दिनेश जेठवा सहित कई अन्य लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-बिहार के बांका में आभूषण व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लुटेरों ने शोरूम में घुसकर किया हमला

बिहार के बांका में आभूषण व्यापारी की गोली मारकर हत्या, लुटेरों ने शोरूम में घुसकर किया हमला

बांका में आभूषण व्यापारी की गोली मारकर हत्या
बांका में आभूषण व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Bihar News: बांका जिले के बौंसी बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित आभूषण दुकान के मालिक नवीन भुवनियां (45) की शनिवार शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना दुकान शिव ज्वेलर्स के शोरूम में हुई, जहां अपराधियों ने लूट की कोशिश के दौरान उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

एसडीपीओ कुमारी अर्चना के अनुसार दुकान मालिक को चार गोलियां लगीं. पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

दुकान में नकाबपोश अपराधियों ने किया हमला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शाम लगभग 6:30 बजे दो नकाबपोश अपराधी दुकान में घुसे और आभूषण लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर उन्होंने दुकानदार पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाई. गोलियां पेट, नाभि और सीने में लगीं.

बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही बौंसी रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस भेजी गई. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी और बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा. मायागंज अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ कुमारी अर्चना और बौंसी थानाध्यक्ष सहित पुलिस की टीम घटनास्थल और अस्पताल पहुंची. पुलिस ने आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई. शोरूम से चार खोखा बरामद किए गए हैं.

आधा दर्जन अपराधी थे शामिल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुल चार नकाबपोश अपराधी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे. उन्होंने पहले आभूषण की मांग की और दुकानदार के विरोध करने पर हमला कर दिया. अपराधी बाहर पहले से मौजूद दो मोटरसाइकिल सवार साथियों के साथ फरार हो गए. अपराधियों की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है.

लूट या दुश्मनी का मामला?

घटना के बाद बाजार में यह चर्चा हो रही है कि अपराधियों का मकसद सिर्फ लूट था या कोई व्यक्तिगत या व्यावसायिक विवाद भी शामिल था. दुकान में मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग पुलिस से पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक; हमले में PM और सेना प्रमुख समेत कई अधिकारियों की मौत

इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक
इजरायल का यमन पर सबसे बड़ा एयरस्ट्राइक

Israel Houthi War: इजरायल ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक व्यापक हवाई हमला किया है. इस हमले में हूती संगठन के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेताओं को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई है. इजरायली चैनल KAN ने यमन के मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा कि इस हमले में हूती प्रधानमंत्री गालिब अल-रहावी और कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए. इजरायली मीडिया ने इसे यमन में हूतियों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया.

यह हमला उस समय किया गया जब संगठन के शीर्ष नेता अब्दुल मलिक अल-हूती का राष्ट्रीय भाषण प्रसारित हो रहा था. सबसे पहले इस हमले की जानकारी हूती संचालित अल मसीरा टीवी ने दी, इसके बाद इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज और IDF ने भी हमले की पुष्टि की. हालांकि, हमले के सटीक लक्ष्यों का खुलासा नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें-कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अपार्टमेंट में ठहरे नेताओं को बनाया गया निशाना

यमन के अल-जम्हूरिया चैनल के अनुसार, प्रधानमंत्री अल-रहावी और उनके कई सहयोगी एक अपार्टमेंट में मौजूद थे, तभी हमला हुआ. इजरायल के चैनल 12 ने बताया कि इस हमले में हूती रक्षा मंत्री मोहम्मद नासिर अल-अथिफी और सेना प्रमुख मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-गमारी के मारे जाने की संभावना है.

तीनों नेताओं की मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. इजरायली मीडिया ने भी कहा कि इन नेताओं की वर्तमान स्थिति अज्ञात है. सऊदी अखबार अल-हदथ ने बताया कि इजरायली वायु सेना ने सना में उन भवनों को निशाना बनाया, जहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

अल-हूती के भाषण के लिए इकठ्ठा हुए अधिकारी

इजरायली मीडिया रिपोर्ट में अज्ञात सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया कि इजरायल की खुफिया एजेंसियों को पता चला कि रक्षा मंत्री और करीब 10 अन्य हूती मंत्री सना के बाहर अब्दुल मलिक अल-हूती का भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हो रहे थे. इसके बाद इजरायली वायु सेना ने उस बैठक को निशाना बनाकर हमला किया. अल-रहावी हूतियों के कब्जे वाले यमन के प्रधानमंत्री थे, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली थी.

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से स्वागत

Bhagalpur: भागलपुर में सभी मतदान केंद्रों पर 31 अगस्त को दावा-आपत्ति शिविर का आयोजन

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आदेश जारी किया कि 31 अगस्त, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किया जाएगा.
शिविर में सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर प्रपत्र 6, 7 और 8 में प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों को स्वीकार करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें-मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

निरीक्षण और फीडबैक प्रक्रिया

प्रखंडों के वरिष्ठ अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे और शिविर के दौरान किए जा रहे कार्य का फोटोग्राफ और विजुअल भेजने के निर्देश प्राप्त हुए हैं.
सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि दावा-आपत्ति सुचारू रूप से प्राप्त हो सके.

इसे भी पढ़ें-

MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इंटर्न डॉक्टरों का ‘ब्लैक रिबन डे’ प्रदर्शन, स्टाइपेंड दोगुना करने की मांग

टीएमबीयू के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित, छात्रों और शिक्षकों को लाभ नहीं

Bhagalpur News: मतदान केंद्र और मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा, जानें आयोग के नये दिशा-निर्देश

मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा
मतदाता सूची पर विशेष समीक्षा

Bhagalpur News : भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक और निर्वाचन सूची विशेषज्ञ श्री भारत खेड़ा की अध्यक्षता में भागलपुर के समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भाग लिया.

मतदाता केंद्रों में हुए बदलाव

डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्रों में पहले 2263 मतदान केंद्र थे. 1200 मतदाता के आधार पर युक्तिकरण के बाद 415 नए मतदान केंद्र बनाए गए, जिससे अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2678 हो गई है.

मतदाता संख्या और जेंडर अनुपात

भागलपुर में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11,12,155, महिला मतदाता 10,46,058 और तृतीय लिंग मतदाता 104 हैं. कुल मतदाता 21,58,317 हैं. जेंडर अनुपात 947 और ईपी रेशियो 0.56 है. प्रारूप प्रकाशन से पहले कुल मतदाता 24,14,000 थे, जबकि अब 21,55,802 हैं.

कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं

डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रपत्र 6- 20,544, प्रपत्र 7- 8,705 और प्रपत्र 8- 20,172 प्राप्त हुए हैं, जिनका निष्पादन किया जा रहा है. विशेष प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों को संबोधित करते हुए कहा कि SIR का उद्देश्य है कि कोई योग्य मतदाता छूटे नहीं और कोई गलत मतदाता सूची में शामिल न हो.

इसे भी पढ़ें-BAU की बड़ी खोज; आम की गुठलियों से बनेगा हाइड्रोजेल, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

उन्होंने कहा कि शेष तीन दिनों में किसी भी छूटे हुए मतदाता का प्रपत्र 1 सितंबर तक जमा कराया जा सकता है. ईआरओ 25 सितंबर तक सत्यापन करेंगे और 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची प्रकाशित होगी. प्राप्त होने वाले सभी दावा-आपत्ति की सूचियां आयोग की वेबसाइट पर डाली जाएंगी.

मतदाता शिविर और प्रपत्र जमा करने का निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 31 अगस्त, रविवार को 10:30 पूर्वाह्न से 1:00 अपराह्न तक सभी मतदान केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे. सभी बीएलओ अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहकर प्रपत्र 6, 7 और 8 एकत्र करेंगे.

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की उम्र 17 वर्ष 3 माह हो चुकी है, तो उसे प्रपत्र 6 भरने के लिए प्रेरित किया जाए. प्रपत्र 6 के साथ शैक्षणिक प्रमाण, माता-पिता के नाम का साक्ष्य और “हम भारत के रहने वाले हैं” घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें-

MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इंटर्न डॉक्टरों का ‘ब्लैक रिबन डे’ प्रदर्शन, स्टाइपेंड दोगुना करने की मांग

टीएमबीयू के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित, छात्रों और शिक्षकों को लाभ नहीं

Watch Video : पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से स्वागत

पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे
पीएम मोदी तियानजिन पहुंचे

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुंचे. यह उनकी सात साल बाद की पहली चीन यात्रा है. 2018 में हुई पिछली यात्रा के दौरान मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. तियानजिन पहुंचते ही उनका उत्साही और सम्मानजनक स्वागत किया गया. मोदी 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं.

तियानजिन स्थित होटल में प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से स्वागत समारोह को जीवंत बनाया.

पीएम मोदी ने भारतीय कला का आनंद लिया

इसे भी पढ़ें-ट्रंप टैरिफ की पृष्ठभूमि में इंडिया के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है PM Modi का जापान दौरा

स्वागत समारोह में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कई चीनी नागरिक शामिल थे, जो लंबे समय से भारतीय कला सीख रहे हैं. भरतनाट्यम प्रस्तुति देने वाली नर्तकी ने कहा, “प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तुति देना हमारे लिए गर्व की बात है. भारतीय संस्कृति को साझा करना हमारे लिए सम्मान की बात है.”

मोदी और शी जिनपिंग की अहम बैठक

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
इस बैठक में भारत-चीन के आर्थिक सहयोग, व्यापारिक मुद्दों और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के समाधान पर चर्चा होगी. विशेषज्ञों के अनुसार यह बैठक दोनों देशों के बीच विश्वास और स्थिरता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, फीचर्स और कीमत दोनों में खुशखबरी

सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें
सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें

Upcoming Cars September 2025: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर आपके लिए खास साबित होने वाला है. इस महीने Maruti Suzuki और Tata Motors कुल तीन नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, जिनमें शानदार फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली ऑप्शन्स भी शामिल हैं.

Tata Punch Facelift(टाटा पंच फेसलिफ्ट)

Tata Motors अपने पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Punch का नया फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर-अक्टूबर में पेश करने जा रहा है. इसमें डिजाइन और इंटीरियर दोनों में बड़े अपडेट होंगे. नई Punch Facelift में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप, नए अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, टच कंट्रोल पैनल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6 एयरबैग जैसे सुरक्षा फीचर्स मिल सकते हैं. इंजन वही 1.2-L पेट्रोल रहेगा, जो 86bhp पावर और 113Nm टॉर्क देगा. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध होगा. अनुमानित कीमत 6 से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

Maruti Suzuki Escudo(मारुति सुजुकी एस्कुडो)

Maruti Suzuki सितंबर में अपनी नई मिड-साइज SUV Escudo लॉन्च कर रही है. यह Global-C आर्किटेक्चर पर आधारित है और पेट्रोल, CNG तथा हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध होगी. हाइब्रिड मॉडल में Toyota का 1.5-L, 3-सिलेंडर इंजन होगा, जो 116bhp और 141Nm टॉर्क देगा. फीचर्स में लेवल-2 ADAS, 10.25-इंच टचस्क्रीन, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और पावर्ड टेलगेट शामिल हो सकते हैं. कीमत 9.80 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Maruti Suzuki e Vitara(मारुति सुजुकी ई विटारा)

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara भी सितंबर में लॉन्च होगी. यह e-HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Toyota के साथ मिलकर विकसित किया गया है. इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन होंगे, टॉप वेरिएंट 174bhp पावर और 500 किमी की रेंज देगा. डिजाइन में LED हेडलैंप, 18-19 इंच के अलॉय व्हील, Y-शेप DRL और कनेक्टेड LED टेललैंप शामिल हैं. इंटीरियर में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. अनुमानित कीमत 17 से 22.50 लाख रुपये तक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

Maruti Suzuki New SUV
Maruti Suzuki New SUV(फोटो क्रेडिट: autox)

Maruti Suzuki New SUV: मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमार्केट में फिर से धमाका करने के मूड में है. 3 सितंबर 2025 को कंपनी अपनी नई मिड-साइज SUV लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर देगी. इस SUV का नाम फिलहाल Maruti Escudo बताया जा रहा है. हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें इसके आकर्षक फुल LED टेल लैंप्स की झलक दिखाई गई.

डिजाइन में नया अंदाज

टीजर में दिखाई गई टेल लैंप्स में 3D इफेक्ट और स्लीक ब्रेक लाइट का कॉम्बिनेशन है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है. दोनों ओर टर्न इंडिकेटर मौजूद हैं. इसका आकार मारुति स्विफ्ट के समान है, लेकिन कहीं ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक.

मारुति के लिए यह कदम क्यों अहम

नई SUV, Grand Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया जाएगा. यह SUV Arena डीलरशिप के माध्यम से बेची जाएगी, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके.

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

  • 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन – 101 बीएचपी और 139 एनएम टॉर्क
  • पेट्रोल-CNG वेरिएंट – 88 बीएचपी
  • 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन – 150 बीएचपी और 263 एनएम टॉर्क, e-CVT ट्रांसमिशन के साथ
  • अंडरबॉडी CNG किट और Suzuki AllGrip AWD सिस्टम भी शामिल होने की संभावना है, जिससे SUV का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा.

प्रीमियम फीचर्स की भरमार

नई SUV में मिलने वाले फीचर्स में शामिल हैं:

  • Level-2 ADAS
  • पावर्ड टेलगेट
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 9-इंच टचस्क्रीन (Android Auto/Apple CarPlay)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और स्थानीय लिथियम-आयन बैटरियां

मारुति ने भारत में लिथियम-आयन बैटरी प्रोडक्शन की घोषणा की है, जो हाइब्रिड वेरिएंट में इस्तेमाल होगी और कीमत को किफायती बनाएगी.

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

नई SUV की कीमत ₹9 लाख से शुरू होकर ₹18–19 लाख तक होने की संभावना है. लॉन्च के समय वेरिएंट्स और बुकिंग की पूरी जानकारी सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Patna
clear sky
19.4 ° C
19.4 °
19.4 °
23 %
0.6kmh
0 %
Thu
19 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें