21.5 C
Delhi
Hindi News Blog Page 169

सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें, फीचर्स और कीमत दोनों में खुशखबरी

सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें
सितंबर में लॉन्च होंगी ये दमदार कारें

Upcoming Cars September 2025: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो सितंबर आपके लिए खास साबित होने वाला है. इस महीने Maruti Suzuki और Tata Motors कुल तीन नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं, जिनमें शानदार फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली ऑप्शन्स भी शामिल हैं.

Tata Punch Facelift(टाटा पंच फेसलिफ्ट)

Tata Motors अपने पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Punch का नया फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर-अक्टूबर में पेश करने जा रहा है. इसमें डिजाइन और इंटीरियर दोनों में बड़े अपडेट होंगे. नई Punch Facelift में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप, नए अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, टच कंट्रोल पैनल, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6 एयरबैग जैसे सुरक्षा फीचर्स मिल सकते हैं. इंजन वही 1.2-L पेट्रोल रहेगा, जो 86bhp पावर और 113Nm टॉर्क देगा. CNG वेरिएंट भी उपलब्ध होगा. अनुमानित कीमत 6 से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

Maruti Suzuki Escudo(मारुति सुजुकी एस्कुडो)

Maruti Suzuki सितंबर में अपनी नई मिड-साइज SUV Escudo लॉन्च कर रही है. यह Global-C आर्किटेक्चर पर आधारित है और पेट्रोल, CNG तथा हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध होगी. हाइब्रिड मॉडल में Toyota का 1.5-L, 3-सिलेंडर इंजन होगा, जो 116bhp और 141Nm टॉर्क देगा. फीचर्स में लेवल-2 ADAS, 10.25-इंच टचस्क्रीन, Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और पावर्ड टेलगेट शामिल हो सकते हैं. कीमत 9.80 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

Maruti Suzuki e Vitara(मारुति सुजुकी ई विटारा)

Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara भी सितंबर में लॉन्च होगी. यह e-HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसे Toyota के साथ मिलकर विकसित किया गया है. इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी ऑप्शन होंगे, टॉप वेरिएंट 174bhp पावर और 500 किमी की रेंज देगा. डिजाइन में LED हेडलैंप, 18-19 इंच के अलॉय व्हील, Y-शेप DRL और कनेक्टेड LED टेललैंप शामिल हैं. इंटीरियर में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे. अनुमानित कीमत 17 से 22.50 लाख रुपये तक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

Maruti Suzuki New SUV
Maruti Suzuki New SUV(फोटो क्रेडिट: autox)

Maruti Suzuki New SUV: मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमार्केट में फिर से धमाका करने के मूड में है. 3 सितंबर 2025 को कंपनी अपनी नई मिड-साइज SUV लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर देगी. इस SUV का नाम फिलहाल Maruti Escudo बताया जा रहा है. हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें इसके आकर्षक फुल LED टेल लैंप्स की झलक दिखाई गई.

डिजाइन में नया अंदाज

टीजर में दिखाई गई टेल लैंप्स में 3D इफेक्ट और स्लीक ब्रेक लाइट का कॉम्बिनेशन है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है. दोनों ओर टर्न इंडिकेटर मौजूद हैं. इसका आकार मारुति स्विफ्ट के समान है, लेकिन कहीं ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक.

मारुति के लिए यह कदम क्यों अहम

नई SUV, Grand Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया जाएगा. यह SUV Arena डीलरशिप के माध्यम से बेची जाएगी, जिससे ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके.

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

  • 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन – 101 बीएचपी और 139 एनएम टॉर्क
  • पेट्रोल-CNG वेरिएंट – 88 बीएचपी
  • 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन – 150 बीएचपी और 263 एनएम टॉर्क, e-CVT ट्रांसमिशन के साथ
  • अंडरबॉडी CNG किट और Suzuki AllGrip AWD सिस्टम भी शामिल होने की संभावना है, जिससे SUV का प्रदर्शन और भी बेहतर होगा.

प्रीमियम फीचर्स की भरमार

नई SUV में मिलने वाले फीचर्स में शामिल हैं:

  • Level-2 ADAS
  • पावर्ड टेलगेट
  • 360-डिग्री कैमरा
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
  • 9-इंच टचस्क्रीन (Android Auto/Apple CarPlay)
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और स्थानीय लिथियम-आयन बैटरियां

मारुति ने भारत में लिथियम-आयन बैटरी प्रोडक्शन की घोषणा की है, जो हाइब्रिड वेरिएंट में इस्तेमाल होगी और कीमत को किफायती बनाएगी.

कीमत और लॉन्च डिटेल्स

नई SUV की कीमत ₹9 लाख से शुरू होकर ₹18–19 लाख तक होने की संभावना है. लॉन्च के समय वेरिएंट्स और बुकिंग की पूरी जानकारी सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें-TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Baaghi 4 Trailer : टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के धमाकेदार एक्शन से फैंस उत्साहित

कमाई में बनाया रिकॉर्ड
कमाई में बनाया रिकॉर्ड

Mumbai News : टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा स्टारर आगामी एक्शन थ्रिलर बागी 4 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर में हाई-एड्रेनालिन एक्शन, खून-खराबा और जबरदस्त ड्रामा का मिश्रण देखने को मिल रहा है.

धमाकेदार ट्रेलर में टाइगर और संजय दत्त का जबरदस्त अंदाज

ट्रेलर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के किरदार रॉनी से होती है, जो कुल्हाड़ी लेकर अपने दुश्मनों का सफाया कर रहे हैं. इसके बाद विलेन संजय दत्त की एंट्री होती है, खून से लथपथ और डरावने अवतार में. रॉनी को मानसिक रूप से अस्थिर दिखाया गया है, जो विश्वास करता है कि उसका प्यार अलीशा (हरनाज संधू) मर चुकी है. बाकी लोग उसे बताते हैं कि अलीशा वास्तव में कभी अस्तित्व में नहीं थी और यह सिर्फ उसकी कल्पना थी.

फैंस का उत्साह और प्रतिक्रिया

ट्रेलर देखने के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा, “नेक्स्ट लेवल एक्शन है, ये पक्का ब्लॉकबस्टर होगी.” एक यूजर ने लिखा कि ट्रेलर गजनी और एनिमल जैसी फिल्में याद दिलाता है, जबकि टाइगर और संजय दत्त के किरदार बेहद दमदार हैं.

फिल्म और रिलीज की जानकारी

बागी 4 में सोनम बाजवा, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म बागी फ्रेंचाइज़ी की चौथी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर के साथ हुई थी. साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की कहानी और प्रोडक्शन संभाला है, जबकि निर्देशन ए हर्ष ने किया है. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें-

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

सैयारा की ब्लॉकबस्टर पर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले – जैसे अपने बच्चे की जीत देखी

रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को एडवांस बुकिंग में पछाड़ा, 16 करोड़ की कमाई

नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान का जलवा, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए पूरी लिस्ट

Maiya Samman Yojana: करम पूजा से पहले महिलाओं के खाते में अगस्त की राशि पहुंचेगी

Maiya Samman Yojana
Maiya Samman Yojana

Ranchi News: झारखंड सरकार की मंईया सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि अगस्त माह की राशि जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की जाए.

करम पूजा से पहले 2500 रुपये की सौगात

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के 4 अफसरों पर 25-25 हजार का लगाया जुर्माना

राज्य में दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व करम पूजा के पहले महिलाओं को 2500 रुपये की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी. करम पूजा इस वर्ष 3 अगस्त को मनाई जाएगी, इसलिए अगले 2-3 दिनों के भीतर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

अगस्त माह में योजना की राशि 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी. सभी जिलों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और करम पूजा से पूर्व राशि भुगतान करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि जुलाई माह में 50 लाख 30 हजार महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की गई थी.

इसे भी पढ़ें-

देश के इस राज्य में BEd नामांकन प्रक्रिया ठप! कॉलेजों में सन्नाटा, छात्रों का भविष्य संकट में

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ा कानून: कमाई पर तीन साल की जेल; 1 करोड़ का जुर्माना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Prashant Kishor: बीजेपी को जन सुराज का समर्थन, PK बोले-कांग्रेस अभद्रता पर माफी मांगे

प्रशांत किशोर
चुनावी हार पर बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: हाल ही में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंच से अनुचित भाषा प्रयोग करने की घटना ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है. इस विवाद में बीजेपी को अब जन सुराज पार्टी का समर्थन मिला है. पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए.

वहीं, इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है. बीजेपी ने पटना के बाद अब दिल्ली में भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

दरभंगा में हिंसक झड़पें

दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग मामले को और गंभीर बना गया. शुक्रवार को बिहार के विभिन्न जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पटना और मुजफ्फरपुर में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. सदाकत आश्रम में हुई झड़पों में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए.

किसी की मां-बेटी को गाली देना गलत है

समस्तीपुर में आयोजित “बिहार बदलाव सभा” में प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी की मां-बेटी को गाली देना पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ बीजेपी के नेता नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके प्रति असभ्य भाषा का इस्तेमाल निंदनीय है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी के मंच से ये शब्द निकलने के लिए जिम्मेदारी उस पार्टी की भी बनती है.

मोदी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाना ठीक है, लेकिन गाली-गलौज करना कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए उपयुक्त नहीं है.

इसे भी पढ़ें-

मंदिर चोरीकांड; 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

अभया के पिता या वकील को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

विवादित बयान पर कृष्णानगर थाने में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर

सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर
सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर

Kolkata News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा कानूनी शिकंजे में आ गई हैं. भाजपा की ओर से उनके खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग भी की गई है.

मामला 26 अगस्त का है, जब महुआ मोइत्रा कृष्णानगर में आयोजित पट्टा वितरण समारोह में शामिल हुई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर चर्चा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी. आरोप है कि उन्होंने गृह मंत्री को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और हिंसक बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में विवाद छिड़ गया.

इसे भी पढ़ें-बड़ाबाजार के व्यवसायी के साथ 51.62 लाख की ठगी, जोड़ासांको थाना में केस दर्ज

भाजपा नेताओं ने इस टिप्पणी को असहनीय बताया. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने महुआ पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजी जानना शिक्षा का प्रमाण नहीं होता. वहीं, भाजपा नदिया जिला उत्तर संगठनात्मक जिले के प्रवक्ता संदीप मजूमदार ने सांसद के खिलाफ कृष्णानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें-

मंदिर चोरीकांड; 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

अभया के पिता या वकील को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Kolkata: बड़ाबाजार के व्यवसायी के साथ 51.62 लाख की ठगी, जोड़ासांको थाना में केस दर्ज

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : बड़ाबाजार इलाके के एक व्यवसायी को कारोबार का झांसा देकर करीब 51.62 लाख रुपये की चपत लगा दी गई. मामला जोड़ासांको थाना क्षेत्र का है. पीड़ित व्यापारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

शिकायत के मुताबिक, बांग्लादेश के रहने वाले मोहम्मद हफीज सरदार नामक व्यक्ति ने खुद को चीनी सप्लाई करने वाली कंपनी का मालिक बताकर संपर्क साधा. आरोपी ने बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर कंपनी से कारोबार करने का प्रस्ताव दिया. भरोसा जताते हुए व्यापारी ने उससे चीनी का ऑर्डर दिया और इसके लिए 51 लाख 62 हजार 514 रुपये का भुगतान कर दिया.

लेकिन भुगतान के बाद न तो माल की आपूर्ति हुई और न ही पैसे वापस किए गए. धोखाधड़ी का एहसास होने पर व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

मंदिर चोरीकांड; 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

अभया के पिता या वकील को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Kolkata News : मंदिर चोरीकांड; 3 आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News : लेकटाउन थाना क्षेत्र के श्री बाल हनुमान मंदिर में हाल ही में हुई बड़ी चोरी की घटना में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद आरोपियों से कुछ आभूषण भी जब्त किए गए हैं. पकड़े गए तीन में से दो आरोपी दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि चोरी गए गहनों और नकदी का बड़ा हिस्सा अभी बरामद नहीं हो सका है. पुलिस की टीमें चौथे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

गौरतलब है कि यह वारदात मंगलवार देर रात घटी थी. चोर मंदिर में दाखिल होकर सोने-चांदी के मुकुट, आभूषण, पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और दानपेटी से नकदी समेत करोड़ों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए थे. बुधवार सुबह चोरी का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और श्रद्धालुओं में गहरा रोष नजर आया.

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई थी. इसमें चार चोर दिखाई दिए—दो मंदिर के भीतर चोरी करते और दो बाहर पहरा देते हुए. गुरुवार को मंदिर के प्रतिनिधियों ने विधाननगर पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी. सीपी ने भरोसा दिलाया था कि अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा.

शुक्रवार को राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस भी मंदिर पहुंचे और प्रतिनिधियों से बातचीत की. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर लेकटाउन थाना प्रभारी संजीत चक्रवर्ती, दिनेश बजाज का बजरंग भाईजी, हरिनारायण राठी, प्रकाश चंडालिया, लक्ष्मण अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अशोक अग्रवाल, राजेश भूतोड़िया, राम प्रकाश भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-

अभया के पिता या वकील को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के 4 अफसरों पर 25-25 हजार का लगाया जुर्माना

Kolkata News: अभया के पिता या वकील को 11 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव
मैदान स्टेशन की सुरंग में पानी का रिसाव.

Kolkata News: तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष द्वारा दायर मानहानि मामले में बैंकशाल कोर्ट ने बड़ा निर्देश जारी किया है. न्यायिक मजिस्ट्रेट बेंच की ओर से भेजे गए आदेश में कहा गया है कि आरोपी पक्ष यानी अभया के पिता या उनके अधिवक्ता को 11 सितंबर सुबह 10:30 बजे अदालत में हाजिर होना होगा.

इस मामले की जानकारी कुणाल घोष ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. उन्होंने बताया कि मानहानि का यह केस नौ अगस्त को भाजपा के नबान्न अभियान के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है. उस वक्त अभया के पिता ने मीडिया से कहा था कि सीबीआई ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के बाद जांच को कमजोर कर दिया और यह भी आरोप लगाया कि कुणाल घोष ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स जाकर मामले को अपने पक्ष में निपटा लिया.

कुणाल घोष ने इस बयान को उनकी छवि के खिलाफ बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने साफ कहा कि यह टिप्पणी मानहानिकारक है और इसी आधार पर मामला दायर किया गया. शुक्रवार सुबह उन्होंने फिर से एक्स हैंडल के जरिए नोटिस जारी होने की पुष्टि की.

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के 4 अफसरों पर 25-25 हजार का लगाया जुर्माना

Trump Tariffs : कोर्ट के फैसले से ट्रंप को लगा झटका, बोले– टैरिफ अब भी लागू

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Trump Tariffs : अमेरिका की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर असर डालते हुए अपील कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने उनके अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी घोषित कर दिया. इसके बाद ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि टैरिफ अब भी प्रभावी हैं और वे इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे.

ट्रंप का बयान उस वक्त आया है जब अपील कोर्ट ने उनकी आर्थिक रणनीति पर सवाल खड़े करते हुए ज्यादातर टैरिफ को अमान्य करार दिया. हालांकि, कोर्ट ने प्रशासन को चुनौती देने का अवसर देने के लिए 14 अक्टूबर तक इन टैरिफ को अस्थायी रूप से लागू रहने की इजाजत दी है. यह फैसला ट्रंप की प्रमुख आर्थिक नीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

अमेरिका को कोई हरा नहीं सकता : ट्रंप

ट्रंप ने कहा, “टैरिफ पूरी तरह लागू हैं. अपील कोर्ट का फैसला पक्षपातपूर्ण है और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है. लेकिन अंततः जीत हमारे देश की ही होगी. अगर टैरिफ हटाए गए, तो यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक साबित होगा. हम उन भारी व्यापार घाटों और अनुचित टैरिफ को और बर्दाश्त नहीं कर सकते, जो अन्य देश हम पर थोपते हैं.”

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कदम अमेरिका की वित्तीय मजबूती को कमजोर कर देगा और देश को असुरक्षित स्थिति में धकेल देगा.

इसे भी पढ़ें-भारत पर क्यों ठोंका टैरिफ बम? क्या रूस से दोस्ती की मिली सजा

नासमझ नेताओं ने देश को नुकसान पहुंचाया

ट्रंप ने आगे कहा, “लेबर डे वीकेंड पर हमें यह याद रखना होगा कि टैरिफ अमेरिकी कामगारों और घरेलू कंपनियों की रक्षा का सबसे मजबूत साधन हैं. वर्षों तक गैर-जिम्मेदार नेताओं ने इनका गलत इस्तेमाल होने दिया, जिससे अमेरिका को नुकसान झेलना पड़ा. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की मदद से हम इस नीति को अपने फायदे में बदलेंगे और देश को और मजबूत बनाएंगे.”

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ‘मेड इन अमेरिका’ उत्पादों को बढ़ावा देना ही असली समाधान है और उनकी नीतियां इसी दिशा में आगे बढ़ेंगी.

इसे भी पढ़ें-भारत ने 5 साल बाद उठाया बड़ा कदम, चीनी नागरिकों को फिर से मिलेगा टूरिस्ट वीजा

Patna
clear sky
16.3 ° C
16.3 °
16.3 °
23 %
2.9kmh
0 %
Thu
16 °
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °

जरूर पढ़ें