23.3 C
Delhi
Hindi News Blog Page 173

Bihar News: भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के घर ईओयू की छापेमारी, करोड़ों की संदिग्ध कमाई का खुलासा

भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के घर ईओयू की छापेमारी
भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के घर ईओयू की छापेमारी

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर शहर में शुक्रवार सुबह इओयू टीम की धमक से खलबली मच गई. ईओयू की टीम ने अभिनव इन्क्लेव अपार्टमेंट में सब रजिस्ट्रार के आवास पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बरारी थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से लगभग 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है.

पटना, पूर्णिया और रोहतास में भी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के अलावा पटना, पूर्णिया और रोहतास में भी सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर अलग-अलग टीमों ने रेड की. इनके पैतृक आवास सेनुआर (थाना शिवसागर, रोहतास) और पूर्णिया के पैनोरमा सिटी स्थित निवास पर भी ईओयू की टीमें पहुंची.

मामला 21 अगस्त को दर्ज

सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 21 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद 22 अगस्त को उनके ठिकानों पर ईओयू की टीमें रेड के लिए रवाना हुईं.

निबंधन कार्यालय में हड़कंप

सब रजिस्ट्रार सौरभ करीब डेढ़ साल से भागलपुर में तैनात हैं. छापेमारी की सूचना मिलते ही निबंधन कार्यालय में हड़कंप मच गया. अधिकारियों का कहना है कि सौरभ पर 188.23 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. ईओयू की टीम को इस दौरान क्या-क्या दस्तावेज और संपत्ति मिली, इसकी जांच जारी है.

राज्य में लगातार जांच एजेंसियों की सक्रियता

बिहार में जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं. इससे पहले 21 अगस्त को मोतिहारी के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में NIA की टीम ने कुख्यात अपराधी और भू-माफिया राहुल मुखिया के ठिकानों पर रेड की थी. साथ ही थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी कार्रवाई हुई. इन रेड्स में एके-47 और अन्य अपराधों से जुड़े मामले भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-अंबानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, हवाई मार्ग से अस्पताल में भर्ती

आवारा कुत्तों के लिए बड़ा फैसला, नहीं भेजा जायेगा शेल्टर हाउस, नसबंदी के बाद लौटेंगे

PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एंट्री, सुदर्शन रेड्डी होंगे चुनौती का चेहरा, खरगे ने किया ऐलान

PM मोदी ने गयाजी में महागठबंधन पर बोला हमला, बिहार को दी 13 हजार करोड़ की सौगात

दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र
दिवाली पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम पत्र

PM Modi in Gayaji : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विकास के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

महागठबंधन पर जमकर हमला

अपने भाषण की शुरुआत मोदी ने मगही भाषा में अभिवादन से की. इसके बाद उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जब लालटेन वाली सरकार थी तो पूरे राज्य को अंधेरे में रखा गया और भ्रष्टाचार चरम पर था. राजद ने आम जनता को वोट बैंक में बदल रखा था. पीएम मोदी ने लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजद का भ्रष्टाचार बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है.

इसे भी पढ़ें- इंटर्न डॉक्टरों का ‘ब्लैक रिबन डे’ प्रदर्शन, स्टाइपेंड दोगुना करने की मांग

कांग्रेस पर भी किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता बिहार और बिहारियों से कोई मतलब नहीं रखते. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने तो जनसभा में धमकी दी थी कि वह अपने राज्य में बिहारियों को घुसने नहीं देगा.

भलाई के लिए किए जा रहे कामों को किया उजागर

प्रधानमंत्री ने विकास योजनाओं और राज्य के लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कामों को भी उजागर किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से बिहार के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा और राज्य तेजी से तरक्की करेगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

अंबानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, हवाई मार्ग से अस्पताल में भर्ती

अंबानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी
अंबानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ी

Kokilaben Ambani Hospitalised: उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां, 91 वर्षीय कोकिलाबेन अंबानी, शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुईं. वह रिलायंस संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पत्नी और परिवार की मुखिया हैं और भारत के सबसे बड़े कारोबारी परिवार की मुखिया मानी जाती हैं. सामने आए एक वीडियो में अंबानी परिवार की कारों का काफिला साउथ मुंबई के रिलायंस अस्पताल पहुंचते दिख रहा है.

अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अंबानी परिवार का काफिला अस्पताल पहुंचता दिखाई दे रहा है. इससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, कोकिलाबेन की स्वास्थ्य समस्या की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए स्थिति की गंभीरता पर नजर रखी जा रही है.

कोकिलाबेन अंबानी की कितनी है उम्र (Kokilaben Ambani Age)

91 साल की कोकिलाबेन अंबानी मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन) और अनिल अंबानी (रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन) की मां हैं. वह भारत के सबसे बड़े और अमीर अंबानी परिवार की मुखिया हैं. खबरों के मुताबिक, उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया. 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश और अनिल के बीच मतभेद बढ़े. पारिवारिक विवाद सामने आया, तब कोकिलाबेन ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. उन्होंने रिलायंस संपत्तियों का बंटवारा कराया और परिवार में शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मुश्किल घड़ी में भी परिवार को संभाला 

साल 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद उनके दोनों बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के रास्ते अलग हो गए. बिना वसीयत छोड़े धीरूभाई अंबानी दुनिया से चल बसे, तो दोनों भाइयों के रिश्ते में खटास आ गई. जबकि कभी ये दोनों एक-दूसरे जान छिड़कते थे. उस दौरान भी कोकिलाबेन ने स्थिति को संभाला और समाधान निकालते हुए कारोबार का बंटवारा किया. फिर बाद में चलकर दोनों भाइयों के रिश्ते फिर पटरी पर आने लगे.

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में हैं

बंटवारे में मुकेश अंबानी के हिस्‍से में पेट्रोकेमिकल्‍स सहित तेल और गैस, रिफाइनिंग और टेक्‍सटाइल्‍स आए. जबकि अनिल अंबानी को फाइनेंशियल सर्विसेज, पावर, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम का कारोबार संभालने के लिए दिया गया. एक तरफ जहां 2020 में अनिल अंबानी ने ऐलान किया उनका नेटवर्थ जीरो हो चुका है. वहीं, मुकेश अपनी सूझबूझ से कारोबार आगे बढ़ाते गए और अब आलम यह है कि वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में बने हुए हैं. हालांकि, अब नए-नए कॉन्ट्रैक्ट्स और प्रोजेक्ट मिलने के चलते अनिल अंबानी की कंपनियों के भी शेयरों में उछाल आ रहा है, जिससे उनकी भी वित्तीय स्थिति सुधर रही है. 

इसे भी पढ़ें-

आवारा कुत्तों के लिए बड़ा फैसला, नहीं भेजा जायेगा शेल्टर हाउस, नसबंदी के बाद लौटेंगे

PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एंट्री, सुदर्शन रेड्डी होंगे चुनौती का चेहरा, खरगे ने किया ऐलान

Voter Adhikar Yatra: मुंगेर में राहुल-तेजस्वी का रोड शो, मस्जिद में फैसल रहमानी से मुलाकात

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैली आज.

Voter Adhikar Yatra: मुंगेर शहर में वोटर अधिकार यात्रा के छठे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का रोड शो जारी रहा. सड़कों पर बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करते दिखाई दिए. उनके काफिले के पीछे लोग दौड़ते नजर आए और बच्चों सहित स्थानीय लोग सड़क किनारे खड़े होकर नेताओं को देखते रहे. आरजेडी नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुकेश यादव घोड़े पर सवार होकर स्वागत के लिए पहुंचे.

फैसल रहमानी से की मुलाकात

रोड शो के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव खानकाह रहमानी मस्जिद भी पहुंचे, जहां उन्होंने फैसल रहमानी से भेंट की. इसके बाद उनका काफिला बरियारपुर होते हुए अगले जिले की ओर बढ़ गया.

इसे भी पढ़ें-कमजोर दिल वालों के लिए खतरनाक, चूजे के रक्षक बाज ने सांप को किया बेबस

भागलपुर में 52 किलोमीटर की यात्रा

आज वोटर अधिकार यात्रा का मुख्य आकर्षण भागलपुर में 52 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी. राहुल और तेजस्वी के साथ वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी मौजूद हैं. मुंगेर से काफिला सुल्तानगंज और अकबरनगर होते हुए भागलपुर की ओर बढ़ेगा, जहां वे कुछ समय रुककर लोगों से मिलेंगे.

मौसम का असर संभव

मौसम विभाग ने गयाजी और मुंगेर समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. गयाजी समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जिससे आज के कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-

आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने मचाई सनसनी, दिवाली पर हिट होगी या फ्लॉप?

इंटर्न डॉक्टरों का ‘ब्लैक रिबन डे’ प्रदर्शन, स्टाइपेंड दोगुना करने की मांग

आवारा कुत्तों के लिए बड़ा फैसला, नहीं भेजा जायेगा शेल्टर हाउस, नसबंदी के बाद लौटेंगे

सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी
सड़कों और हाईवे से हटाए जाएं आवारा मवेशी.

Supreme Court on Stray Dog: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में ऐतिहासिक निर्णय लिया. अब कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं भेजा जाएगा. सभी राज्यों को इसके पालन का निर्देश दिया गया है. पहले शेल्टर में भेजे गए कुत्तों को उनके इलाके में ही छोड़ दिया जाएगा.

नसबंदी और टीकाकरण के बाद ही कुत्ते लौटेंगे

कोर्ट ने कहा कि आवारा कुत्तों को उनके मूल क्षेत्र में ही छोड़ा जाएगा. इसके पहले उनकी नसबंदी और आवश्यक टीकाकरण करना अनिवार्य होगा. केवल वही कुत्ते शेल्टर में रहेंगे जो आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित करते हैं या रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावित हैं.

खुले में खाना खिलाने पर रोक

इसे भी पढ़ें-PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खाना नहीं दिया जाएगा. इसके लिए विशेष स्थानों पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी. कोर्ट ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि खुले में भोजन देने से कई दुर्घटनाएं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम सामने आए हैं.

पिछला विवाद और सुनवाई

11 अगस्त को दिल्ली NCR में आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने का आदेश आया था. इसके खिलाफ याचिकाएं और विरोध प्रदर्शन हुए. 14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पुराने आदेश को सुरक्षित रखते हुए इसे संशोधित किया.

मानव और जानवर दोनों की सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट का उद्देश्य स्पष्ट है कि आवारा कुत्तों और लोगों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित की जाए. अब कुत्तों को उनके प्राकृतिक परिवेश में ही सुरक्षित रखा जाएगा और अनावश्यक शेल्टरिंग से बचा जाएगा.

इसे भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एंट्री, सुदर्शन रेड्डी होंगे चुनौती का चेहरा, खरगे ने किया ऐलान

Bhagalpur : इंटर्न डॉक्टरों का ‘ब्लैक रिबन डे’ प्रदर्शन, स्टाइपेंड दोगुना करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का 'ब्लैक रिबन डे' प्रदर्शन
इंटर्न डॉक्टरों का 'ब्लैक रिबन डे' प्रदर्शन

Bhagalpur News: भागलपुर. स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भागलपुर के मायागंज अस्पताल सहित राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों ने आज ‘ब्लैक रिबन डे’ मनाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. डॉक्टरों ने 20 हजार रुपये के अपने मौजूदा स्टाइपेंड को बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की मांग की है.

काम के घंटों के हिसाब से वेतन नहीं

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हर दिन 15 से 16 घंटे काम करना पड़ता है. इसमें नाइट ड्यूटी के बाद भी ओपीडी और इमरजेंसी में लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है. इसके बावजूद, उन्हें मेहनताने के रूप में सिर्फ 666 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, जो उनके काम के मुकाबले बहुत कम है.

सरकार ने नहीं निभाया वादा

डॉक्टरों ने बताया कि बिहार सरकार ने 2021 में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें हर तीन साल पर स्टाइपेंड में संशोधन करने की बात कही गई थी. उस समय स्टाइपेंड को 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया गया था. हालांकि, चार साल बीत जाने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे. बिहार रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (BRDA) के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि स्टाइपेंड हर तीन साल पर बढ़ाया जाएगा, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में जूनियर डॉक्टरों को 40 से 50 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है, जबकि बिहार में यह बहुत कम है. उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई और परिवार का खर्च चलाने के लिए इतनी कम राशि काफी नहीं है.

डॉक्टरों ने अपनी मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है. उनका कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती तो वे काम बंद भी कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित, छात्रों और शिक्षकों को लाभ नहीं

Bhagalpur News : भागलपुर DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा

DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा
DM ने सदर SDO कार्यालय में SIR कार्यों का लिया जायजा

Bhagalpur News : भागलपुर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय का दौरा कर वहां चल रहे SIR कार्यों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं लैपटॉप और मोबाइल पर प्रविष्टियों की जांच की और सही तरीके से मार्किंग करने की विधि निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को समझाई. उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया.

इसे भी पढ़ें-

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

पार्ट थ्री रिजल्ट अधूरा, पीजी प्रवेश को लेकर असमंजस में हजारों विद्यार्थी

भागलपुर में SIR की समीक्षा बैठक, 22 अगस्त तक BLO को त्रुटि सुधारने का निर्देश

भागलपुर में SIR की समीक्षा बैठक
भागलपुर में SIR की समीक्षा बैठक

Bhagalpur News: भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर के पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) मौजूद रहे.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बूथ स्तर अधिकारी (BLO) ने दस्तावेज़ मार्किंग का कार्य 80 प्रतिशत से कम पूरा किया है, उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने निर्देश दिया कि अपलोड किए गए दस्तावेज़ों और गणना प्रपत्रों की दोबारा जांच की जाए तथा जहां कहीं त्रुटि मिली हो, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए.

डॉ. चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि BLO को मार्किंग के दौरान केवल सही विकल्प का ही चयन करना है. कई जगहों पर गलत विकल्प चिह्नित करने की शिकायतें मिली हैं, जिन्हें 22 अगस्त तक सुधारने का सख्त आदेश दिया गया है. साथ ही, अब तक लंबित डेटा को जल्द से जल्द संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता नवगछिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर भागलपुर और अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने भी AERO को SIR प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी भी उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें-

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

पार्ट थ्री रिजल्ट अधूरा, पीजी प्रवेश को लेकर असमंजस में हजारों विद्यार्थी

पीरपैंती में 100 परिवारों तक पहुंची मुर्गी विकास योजना, 2475 चूजों का वितरण

चूजों का वितरण
चूजों का वितरण

Bhagalpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने और पोषण स्तर सुधारने के लिए जीविका ने एक और पहल की है. पीरपैंती प्रखंड के बंदूजयराम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समेकित मुर्गी विकास योजना-IV के तहत अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 100 परिवारों को कुल 2475 चूज़े उपलब्ध कराए गए.

इस योजना का मकसद छोटे स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार आय के नए साधन विकसित कर सकें. मुर्गी पालन से मिलने वाले अंडे और मांस न केवल पौष्टिक आहार के रूप में परिवारों को सहारा देंगे, बल्कि बाजार में बेचकर अतिरिक्त कमाई का भी जरिया बनेंगे.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण महिलाओं की भूमिका और भी सशक्त होगी, क्योंकि वे प्रत्यक्ष रूप से आय और पोषण दोनों की जिम्मेदारी निभा पाएंगी. इससे आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ेगा.

जीविका पदाधिकारियों के अनुसार, इस तरह के प्रयासों से आने वाले समय में अधिक परिवार जुड़ेंगे और धीरे-धीरे गांवों में स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-

MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

पार्ट थ्री रिजल्ट अधूरा, पीजी प्रवेश को लेकर असमंजस में हजारों विद्यार्थी

Bihar NEET UG Counselling 2025: MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी
दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी.

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. राज्य की 85 फीसदी MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने रैंक कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब सीधे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी रैंक चेक कर सकते हैं.

इस बार न सिर्फ MBBS और डेंटल (BDS) बल्कि वेटनरी साइंस (BVSc) कोर्स के लिए भी रैंक कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. पंजीकरण कर चुके उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण के जरिए परिणाम देखने की सुविधा दी गई है.

ऐसे करें Bihar NEET UG Counselling 2025 रैंक कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Download Section में जाएं.
  • यहां Rank Card of UGMAC-2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी UGMAC ID और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • अब “Show Rank” पर क्लिक करते ही आपकी रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • भविष्य के लिए रैंक कार्ड को सेव और प्रिंट कर लें.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित, छात्रों और शिक्षकों को लाभ नहीं

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

BCECEB की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त 2025 को जारी होगा. आवंटन ऑर्डर 24 से 28 अगस्त तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक चलेगा.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

पहले राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इसके लिए छात्रों को निम्न प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • NEET UG स्कोरकार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज की 6 फोटो
  • UGMAC 2025 का आवेदन फॉर्म (प्रिंटेड कॉपी)

इसे भी पढ़ें-

डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

पार्ट थ्री रिजल्ट अधूरा, पीजी प्रवेश को लेकर असमंजस में हजारों विद्यार्थी

Patna
clear sky
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
30 %
2.2kmh
0 %
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °

जरूर पढ़ें