23.3 C
Delhi
Hindi News Blog Page 174

Bihar NEET UG Counselling 2025: MBBS और BDS प्रवेश के लिए जारी हुआ रैंक कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी
दिवाली-छठ पर नहीं मिलेगी छुट्टी.

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. राज्य की 85 फीसदी MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने रैंक कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब सीधे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपनी रैंक चेक कर सकते हैं.

इस बार न सिर्फ MBBS और डेंटल (BDS) बल्कि वेटनरी साइंस (BVSc) कोर्स के लिए भी रैंक कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है. पंजीकरण कर चुके उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण के जरिए परिणाम देखने की सुविधा दी गई है.

ऐसे करें Bihar NEET UG Counselling 2025 रैंक कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Download Section में जाएं.
  • यहां Rank Card of UGMAC-2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी UGMAC ID और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • अब “Show Rank” पर क्लिक करते ही आपकी रैंक स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • भविष्य के लिए रैंक कार्ड को सेव और प्रिंट कर लें.

इसे भी पढ़ें-टीएमबीयू के एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित, छात्रों और शिक्षकों को लाभ नहीं

कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?

BCECEB की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त 2025 को जारी होगा. आवंटन ऑर्डर 24 से 28 अगस्त तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. वहीं, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक चलेगा.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

पहले राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इसके लिए छात्रों को निम्न प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ रखने होंगे:

  • NEET UG स्कोरकार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज की 6 फोटो
  • UGMAC 2025 का आवेदन फॉर्म (प्रिंटेड कॉपी)

इसे भी पढ़ें-

डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

पार्ट थ्री रिजल्ट अधूरा, पीजी प्रवेश को लेकर असमंजस में हजारों विद्यार्थी

Bhagalpur News: 958 स्कूलों में टैबलेट का उपयोग शुरू, बाकी में अब भी ठप

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: जिले के स्कूलों को डिजिटल सुविधा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने 2021 विद्यालयों में 4304 टैबलेट उपलब्ध कराए थे, लेकिन इनमें से केवल 958 स्कूल ही अब तक इसका उपयोग शुरू कर पाए हैं. शेष विद्यालयों में उपकरण निष्क्रिय पड़े हैं. विभागीय निर्देश के अनुसार अधिकांश प्रशासनिक कार्य टैबलेट के जरिए संपन्न होने हैं, लेकिन संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद कई प्रधानाध्यापक इसे लेकर उदासीन बने हुए हैं.

स्थिति सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है. गुरुवार से सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटरों पर प्रधानाध्यापकों को टैबलेट संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी. हर सत्र में 20 से 25 प्रधानाध्यापकों को शामिल करने की योजना है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालयों को बार-बार सिम कार्ड लेकर टैबलेट सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कई स्कूल रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यालय स्तर से इस पर लगातार निगरानी की जा रही है. यदि किसी विद्यालय में लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

 भागलपुर में 1.19 लाख बाढ़ पीड़ित परिवार हुए मालामाल, खाते में पहुंचे 83.95 करोड़

भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, मतदाता सूची सुधार पर जोर

राजधानी रांची के BIT मेसरा में छात्रा पर रात में ब्लेड से हमला और छेड़खानी, कैंपस में हंगामा

राजधानी रांची के BIT मेसरा में छात्रा पर रात में ब्लेड से हमला और छेड़खानी, कैंपस में हंगामा

कैंपस में हंगामा
कैंपस में हंगामा

BIT Mesra: राजधानी स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. एमबीए की एक छात्रा पर कुछ असामाजिक युवकों ने न केवल छेड़खानी की, बल्कि ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

देर रात तक गूंजा छात्रों का विरोध

इस घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रशासनिक भवन के पास इकट्ठा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थी पूरी रात विरोध जताते रहे. छात्रों ने गुरुवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का एलान भी किया है.

इसे भी पढ़ें-PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

छात्रों का कहना है कि बाहरी लोगों की कैंपस में घुसपैठ और इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. उन्होंने साफ कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और कैंपस की सुरक्षा मजबूत नहीं की जाती, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.

वहीं, घटना पर कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. छात्रों ने सभी साथियों से एकजुट होकर इस मामले को आगे बढ़ाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने पटना से लखनऊ तक कसा शिकंजा

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Bihar News: भोजपुर में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, हत्या की आशंका से जांच तेज

भोजपुर में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला
भोजपुर में युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हसनबाजार थाना क्षेत्र के कातर गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान स्थानीय वार्ड सदस्य उमेश कुमार सिंह के बेटे रितिक कुमार के रूप में हुई. बताया गया कि रितिक मंगलवार की सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों की तलाश के बावजूद जब वह नहीं मिला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

मोबाइल फोन से मिली अहम जानकारी

सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से इलाके में खोजबीन शुरू की. इस दौरान युवक का मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक किनारे मिला, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन का सुराग मिला. अगले दिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ी से शव बरामद किया.

गंभीर चोटों ने बढ़ाई हत्या की आशंका

पुलिस जांच में सामने आया कि शव पर कई जगह गहरे घाव थे. अधिकारियों का मानना है कि यह महज हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है.

गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. मृतक के पिता के बयान के आधार पर हसनबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जांच टीम का कहना है कि रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में 1.19 लाख बाढ़ पीड़ित परिवार हुए मालामाल, खाते में पहुंचे 83.95 करोड़

 भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता; अंडर-14 फुटबॉल में 5 टीमों ने दिखाया दम

बिहार में एशिया कप 2025; सीएम नीतीश ने ट्रॉफी और शुभंकर ‘चांद’ का किया अनावरण

टीम इंडिया की टॉप-ऑर्डर पहेली, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर कही बड़ी बात

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

सचिन के बेटे अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Bihar News: भागलपुर में 1.19 लाख बाढ़ पीड़ित परिवार हुए मालामाल, खाते में पहुंचे 83.95 करोड़

इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा चार्जिंग हब

Bhagalpur News: बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना के तहत बड़ी राशि का हस्तांतरण किया. भागलपुर जिले के 11 प्रखंडों के 1,19,930 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में 83.95 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई.

प्रखंडवार बाढ़ प्रभावित परिवार

  • सुल्तानगंज : 19,712 परिवार
  • पीरपैंती : 18,369 परिवार
  • कहलगांव : 16,656 परिवार
  • नाथनगर : 15,485 परिवार
  • सबौर : 12,803 परिवार
  • रंगरा चौक : 11,853 परिवार
  • गोपालपुर : 10,264 परिवार
  • शाहकुंड : 7,341 परिवार
  • नारायणपुर : 5,249 परिवार
  • इस्माइलपुर : 2,009 परिवार
  • गोराडीह : 201 परिवार

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, मतदाता सूची सुधार पर जोर

बिहार में भागलपुर सबसे आगे

राज्य सरकार के अनुसार, बिहार के जिन 12 जिलों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी गई, उनमें सबसे अधिक लाभार्थी भागलपुर जिले से हैं. राज्यभर में कुल 6,51,602 बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में 456.12 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे गए. इनमें भागलपुर को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है.

इसे भी पढ़ें-

 भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता; अंडर-14 फुटबॉल में 5 टीमों ने दिखाया दम

बिहार में एशिया कप 2025; सीएम नीतीश ने ट्रॉफी और शुभंकर ‘चांद’ का किया अनावरण

टीम इंडिया की टॉप-ऑर्डर पहेली, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर कही बड़ी बात

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

सचिन के बेटे अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल जानकर आप भी चौंक जाएंगे

‘दादा’ ने नंबर 3 के लिए इस खिलाड़ी को माना सबसे बेहतर विकल्प, नहीं लिया इनका नाम

‘मैच हाथ से निकल चुका था…’ गिल ने बताया कैसे उम्मीद जगी और भारत को बचा ले गए

गांगुली फिर संभालेंगे कमान? बंगाल क्रिकेट में लौटने की तैयारी

Bhagalpur: भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, मतदाता सूची सुधार पर जोर

भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक
भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

Bhagalpur News: भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को SIR (Special Intensive Revision) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता दिनेश राम ने की, जिसमें जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

दावा-आपत्ति प्रपत्र सौंपे गए

बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान राजनीतिक दलों को दावा-आपत्ति से संबंधित प्रपत्र संख्या 9, 10 और 11 की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता; अंडर-14 फुटबॉल में 5 टीमों ने दिखाया दम

मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन

अधिकारियों ने बताया कि एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत) मतदाताओं की सूची जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत भवनों और मतदान केंद्रों पर चस्पा की गई है. इसके अलावा यह सूची भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रदर्शित की गई है.

राजनीतिक दलों से अपील

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे प्रदर्शित सूची का गहनता से मिलान करें. यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट गया है, तो उसे जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 में आवेदन करवाया जाए. वहीं यदि किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम शामिल हो गया है, तो उसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाए.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में एशिया कप 2025; सीएम नीतीश ने ट्रॉफी और शुभंकर ‘चांद’ का किया अनावरण

टीम इंडिया की टॉप-ऑर्डर पहेली, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर कही बड़ी बात

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

सचिन के बेटे अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल जानकर आप भी चौंक जाएंगे

‘दादा’ ने नंबर 3 के लिए इस खिलाड़ी को माना सबसे बेहतर विकल्प, नहीं लिया इनका नाम

‘मैच हाथ से निकल चुका था…’ गिल ने बताया कैसे उम्मीद जगी और भारत को बचा ले गए

गांगुली फिर संभालेंगे कमान? बंगाल क्रिकेट में लौटने की तैयारी

Bhagalpur: भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता; अंडर-14 फुटबॉल में 5 टीमों ने दिखाया दम

भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता
भागलपुर में मशाल खेल प्रतियोगिता

Bhagalpur News: जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 2024–25 के तहत आज अंडर-14 फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए. प्रतियोगिता में कुल पांच मैच आयोजित हुए, जिनमें पीरपैंती, नाथनगर, कहलगांव, सबौर और जगदीशपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

पहले चरण के मैचों का परिणाम

  • पहला मैच: पीरपैंती बनाम गोराडीह → पीरपैंती ने गोराडीह को 5–0 से हराया.
  • दूसरा मैच: नवगछिया बनाम नाथनगर → नाथनगर ने 2–0 से जीत हासिल की.
  • तीसरा मैच: कहलगांव बनाम शाहकुण्ड → कहलगांव ने एकतरफा मुकाबले में शाहकुण्ड को 7–0 से हराया.
  • चौथा मैच: सबौर बनाम बिहपुर → सबौर ने 2–0 से जीत दर्ज की.
  • पांचवां मैच: गोपालपुर बनाम जगदीशपुर → रोमांचक ट्राई ब्रेकर में जगदीशपुर ने 3–0 से विजय पाई.

इसे भी पढ़ें-शुभमन गिल बने टीम इंडिया के उप-कप्तान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

दूसरे चरण का मुकाबला 21 अगस्त से

प्रतियोगिता का दूसरा चक्र 21 अगस्त की सुबह 9 बजे से शुरू होगा. खिलाड़ियों और दर्शकों में अगले दौर के लिए उत्साह देखा जा रहा है.

निर्णायक व तकनीकी पदाधिकारी

मैच के सफल संचालन में निर्णायक एवं तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में मनोज मंडल, फारूक आजम, कृष्ण कुमार, फैसल खान, उपेंद्र मंडल, अभय कुमार, इजान मजीद, असर आलम अच्छू, संजीव कुमार राय, अमरजीत कुमार, अनूप घोष, आकाश कुमार और नवीन भूषण शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में एशिया कप 2025; सीएम नीतीश ने ट्रॉफी और शुभंकर ‘चांद’ का किया अनावरण

टीम इंडिया की टॉप-ऑर्डर पहेली, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर कही बड़ी बात

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

सचिन के बेटे अर्जुन की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल जानकर आप भी चौंक जाएंगे

‘दादा’ ने नंबर 3 के लिए इस खिलाड़ी को माना सबसे बेहतर विकल्प, नहीं लिया इनका नाम

‘मैच हाथ से निकल चुका था…’ गिल ने बताया कैसे उम्मीद जगी और भारत को बचा ले गए

गांगुली फिर संभालेंगे कमान? बंगाल क्रिकेट में लौटने की तैयारी

PM-CM पर शिकंजा; 30 दिन की हिरासत पर जाएगी कुर्सी, हंगामा के बाद बिल संयुक्त समिति को भेजा गया

Amit Shah
Amit Shah

Constitution Amendment Bill: संसद के मानसून सत्र में बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच तीन अहम विधेयक पेश किए गए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, संघ शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए. इन पर विचार करने के लिए लोकसभा ने उन्हें संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने का निर्णय लिया. समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल होंगे और यह अपनी रिपोर्ट अगले सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक सौंपेगी.

इसे भी पढ़ें-पीएम-सीएम हटाने वाला बिल पेश होते ही संसद में मचा घमासान, विपक्ष भड़का, भारी हंगामा

संविधान संशोधन विधेयक का प्रावधान

नए संविधान संशोधन विधेयक में प्रावधान है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री यदि किसी गंभीर अपराध में गिरफ्तार होकर लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहते हैं, तो उन्हें स्वत: पद से हटाया हुआ माना जाएगा. सरकार का दावा है कि इससे राजनीति में शुचिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

विपक्ष का तीखा विरोध

विधेयक पेश होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. कांग्रेस, एआईएमआईएम, आरएसपी और समाजवादी पार्टी सहित कई दलों के सांसदों ने विरोध जताया. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस के मनीष तिवारी और केसी वेणुगोपाल, आरएसपी के एन. के. प्रेमचंद्रन और सपा के धर्मेंद्र यादव ने विधेयक को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया.

इसे भी पढ़ें-डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

विपक्षी सांसदों ने फाड़ी प्रतियां

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को प्रभावित करने वाला प्रावधान सामने आने पर विपक्षी सांसद आक्रोशित हो उठे. कई नेताओं ने विधेयकों की प्रतियां फाड़कर सदन में फेंकीं और सरकार पर लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाया.

शाह और वेणुगोपाल में तकरार

सदन में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा इस कानून को नैतिकता का हवाला देकर ला रही है, लेकिन जब शाह गुजरात के गृह मंत्री थे और उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तब क्या उन्होंने पद छोड़ा था? इस पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी से पहले ही इस्तीफा दे दिया था और अदालत से निर्दोष साबित होने तक कोई संवैधानिक पद स्वीकार नहीं किया. शाह ने पलटवार करते हुए कहा, “हमें नैतिकता सिखाने का अधिकार विपक्ष को नहीं है. मैंने आरोप लगने पर खुद इस्तीफा दिया था. हम इतने निर्लज्ज नहीं हो सकते कि पद से चिपके रहें.”

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने पटना से लखनऊ तक कसा शिकंजा

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

पीएम-सीएम हटाने वाला बिल पेश होते ही संसद में मचा घमासान, विपक्ष भड़का, भारी हंगामा

पीएम-सीएम हटाने वाला बिल पेश
पीएम-सीएम हटाने वाला बिल पेश

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए—संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025. इन विधेयकों के पेश होते ही विपक्षी दलों ने जोरदार आपत्ति जताई और सरकार से उन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की.

विपक्ष का हंगामा और प्रतियां फाड़ी गईं

लोकसभा में बिलों की कॉपियां विपक्षी सांसदों ने फाड़कर गृह मंत्री अमित शाह की ओर उछाल दीं. कांग्रेस समेत कई दलों ने इसे लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला करार दिया. हंगामे के बीच नारेबाजी भी तेज रही.

संयुक्त समिति को भेजे गए विधेयक

इसे भी पढ़ें-डॉ. पूशन मोहापात्रा ने NEET PG 2025 में बनाया इतिहास, रैंक 1 के साथ 707 अंक

गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में स्पष्ट किया कि तीनों विधेयकों को आगे विचार के लिए संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी) को भेजा जाएगा. इस प्रस्ताव को लोकसभा ने मंजूरी भी दे दी.

दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

तीनों बिल जैसे ही सदन में पेश किए गए, विपक्षी सांसदों ने विरोध तेज कर दिया. भारी हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पहले कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक स्थगित किया. इसके बाद जब सदन की कार्यवाही पुनः शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर से जोरदार शोरगुल किया. नतीजतन, कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.

पुलिस राज्य की दिशा में देश को धकेलना चाहती है: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयकों का विरोध करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन संशोधनों के जरिए निर्वाचित सरकारों की शक्तियों को खत्म कर, पुलिस राज्य की दिशा में देश को धकेलना चाहती है. ओवैसी ने कहा, ‘यह कदम शक्तियों के विभाजन की संवैधानिक अवधारणा का उल्लंघन है और चुनी हुई सरकारों के अधिकार छीनने की कोशिश है.’

इसे भी पढ़ें-

बिहार में कार्यपालक पदाधिकारी के 3 ठिकानों पर छापेमारी, EOU ने पटना से लखनऊ तक कसा शिकंजा

बैलवा बेलगाम हो गया है, उसे नाथिए; तेज प्रताप यादव का बिना नाम लिए भाई बीरेंद्र पर हमला

Vats Dwadashi 2025: आज वत्स द्वादशी, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Vats Dwadashi 2025
Vats Dwadashi 2025

Vats Dwadashi 2025: भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी को वत्स द्वादशी या बछ बारस व्रत के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व विशेष रूप से गौ माता और उनके बछड़ों के सम्मान में रखा जाता है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की परंपरा रही है.

व्रत का इतिहास और महत्व

वत्स द्वादशी का पर्व धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है. इसे करने से घर में सुख-शांति, संपत्ति की वृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है. यह व्रत खासकर विवाहित महिलाओं के लिए लाभकारी माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन की गई पूजा और व्रत का फल जल्दी प्राप्त होता है.

शुभ मुहूर्त

द्वादशी तिथि 19 अगस्त, मंगलवार दोपहर 03:32 बजे से शुरू होकर 20 अगस्त, बुधवार दोपहर 01:58 बजे तक रहेगी. इस दिन सूर्योदय से व्रत आरंभ करना शुभ होता है.

व्रत की तैयारी

  • प्रातःकाल स्नान करके व्रत का संकल्प लें.
  • घर और पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखें.
  • गाय और उसके बछड़े के लिए स्वच्छ स्थान तैयार करें.

पूजा की विधि

  • पूजा से पहले गाय का तिलक करें.
  • तांबे के पात्र में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए उसे गाय के सामने अर्पित करें.
  • उड़द, मूंग और मोठ से बने व्यंजन गाय को खिलाएं.
  • दिनभर उपवास रखें और रात में व्रत का पारण करें.
  • व्रत का सामाजिक और पारिवारिक महत्व
  • यह व्रत परिवार में सौहार्द और आपसी प्रेम बढ़ाता है.
  • गौ माता की सेवा से कृषि और पशुपालन में भी समृद्धि आती है.
  • इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन या दान देने का भी विशेष महत्व है.

विशेष सुझाव

  • व्रत करते समय सकारात्मक विचार और भक्ति भाव बनाए रखें.
  • पूजा करते समय गाय और उसके बछड़े का सम्मान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • व्रत के दौरान शुद्ध आहार और संयम का पालन करना चाहिए.

वत्स द्वादशी का यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी इसे विशेष माना जाता है. श्रद्धा और भक्ति से किए गए व्रत और पूजा से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मानसिक शांति आती है.

इसे भी पढ़ें-

20 अगस्त का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? जानिए आज का राशिफल

गिरफ्तारी पर अब पीएम, सीएम और मंत्रियों की नहीं बचेगी कुर्सी!, संसद में पेश होगा नया विधेयक

Patna
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
17 %
2.8kmh
0 %
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °

जरूर पढ़ें