14.1 C
Delhi
16 February 2026, Monday
Home Blog Page 37

Bihar Crime : दानापुर में 2 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और नशीले पदार्थ बरामद

Two smugglers
सांकेतिक एआई जेनरेटेड तस्वीर.

Bihar Crime : दानापुर: शाहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतलापुर बाजार में दो पान दुकानों पर छापेमारी कर 589 ग्राम गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव साह और मुकेश सिंह, पतलापुर निवासी, के रूप में हुई है.

एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पतलापुर बाजार में कुछ पान दुकानों के पीछे अवैध नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने रात में छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें-शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगा हत्या का आरोप

पुलिस के आते ही शिव साह दुकान से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 330 ग्राम गांजा, 38 पुड़ियों में 114 ग्राम गांजा, 17 पीस गोगो, 25 पीस द्रव्य पदार्थ और 890 रुपये नकद बरामद हुए. वहीं मुकेश सिंह की दुकान से 145 पुड़ियों में 145 ग्राम गांजा, 37 सनफिक्स ट्यूब और 6520 रुपये नकद जब्त किए गए.

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने इस कार्रवाई को तस्करी और नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी का हिस्सा बताया.

इसे भी पढ़ें-पटना में रात को निकली महिला घर नहीं लौटी, गोली मारकर हत्या

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

The Raja Saab Box Office Collection Day 4 : प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे, डे-4 कलेक्शन ने चौंकाया

The Raja Saab
The Raja Saab Box Office Collection Day 4

The Raja Saab Box Office Collection Day 4 : प्रभास की हालिया हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिली थी. फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों में उतरने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही. पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली यह फिल्म इसके बाद लगातार गिरते कलेक्शन का सामना कर रही है. अब चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.

डे 4 पर कितनी कमाई कर पाई ‘द राजा साब’?

प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वीकेंड होने के बावजूद तीसरे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा उछाल नहीं दिखा सकी और लगभग 19.1 करोड़ रुपये की कमाई पर सिमट गई.

इसे भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक-अनन्या का जादू, सिर्फ इतने करोड़ कमाए

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन अब तक फिल्म ने करीब 0.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 108.07 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि यह आंकड़ा अभी शुरुआती है और शाम तक फाइनल डेटा सामने आने की उम्मीद है.

अब तक का दिनवार कलेक्शन जानिए

फिल्म की कमाई का ग्राफ पहले दिन के बाद लगातार नीचे आता दिख रहा है. दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ का असर साफ तौर पर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में नजर आ रहा है.

वर्ल्डवाइड बिजनेस में भी बनाई मौजूदगी

भारत में शुरुआती दिनों में ‘द राजा साब’ ने लगभग 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में दुनियाभर में करीब 161 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

इस वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ फिल्म ने ‘अखंडा 2’ और ‘मिराई’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जहां अखंडा 2 ने 128 करोड़ और मिराई ने 150 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अब सभी की नजरें बुधवार को पड़ने वाली संक्रांति की छुट्टी पर टिकी हैं, जिससे फिल्म को दोबारा रफ्तार मिलने की उम्मीद की जा रही है.

द राजा साब’ ने किस दिन कितनी कमाई की?

  • The Raja Saab Pre Sale: 9. 15 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 1: 53.75 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 2: 27.83 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 3: 19.1 करोड़ रुपये
  • The Raja Saab Box Office Collection Day 4: 0.07 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें-प्रभास की ‘द राजा साब’ ने मचाया तहलका, ओपनिंग डे पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री

इसे भी पढ़ें-धुरंधर की कामयाबी पर यश राज फिल्म्स की मुहर, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में हलचल

इसे भी पढ़ें-कार्तिक-अनन्या की फिल्म फिर फिसली!, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

इसे भी पढ़ें-पैसा वसूल एंटरटेनर, क्लाइमेक्स और आखिरी 30 मिनट खास

Bihar Politics : खरमास के बाद बिहार में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाएंगे चिराग पासवान, शुरू करेंगे ‘आभार यात्रा’

चिराग पासवान
चिराग पासवान शुरू करेंगे 'आभार यात्रा'.

Bihar Politics : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शीर्ष नेता चिराग पासवान ने घोषणा की है कि खरमास समाप्त होते ही वे बिहार के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे. इस अभियान को ‘आभार यात्रा’ का नाम दिया गया है, जिसके माध्यम से वे चुनावों में एनडीए और अपनी पार्टी को मिले समर्थन के लिए जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करेंगे.

पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चिराग पासवान ने कहा कि यह यात्रा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगी. उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.

आभार यात्रा का फोकस कार्यकर्ता और आम मतदाता

चिराग पासवान के अनुसार, हालिया लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को जो समर्थन मिला है, वह जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. आभार यात्रा के दौरान वे जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जीत का वास्तविक आधार वही कार्यकर्ता होता है, जो गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर पार्टी के लिए काम करता है, और यह यात्रा उसी समर्पण को सम्मान देने का प्रयास है.

संगठन में जवाबदेही और पुनर्गठन पर जोर

चिराग पासवान ने यह स्पष्ट किया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य इकाई तक संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किए जाएंगे. कई पदाधिकारियों को नई भूमिकाएं दी जाएंगी, ताकि सरकार और संगठन के बीच तालमेल बेहतर हो सके.

उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जाएगी और उनसे जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा की जाएगी. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह कदम पार्टी को अधिक सक्रिय और नियंत्रित ढांचे की ओर ले जा सकता है.

दही-चूड़ा आयोजन से एनडीए में समन्वय का संकेत

चिराग पासवान ने बताया कि 15 जनवरी को आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा कार्यक्रम के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है. इस अवसर पर एनडीए गठबंधन से जुड़े प्रमुख नेताओं की उपस्थिति प्रस्तावित है.

राजनीतिक दृष्टि से इस आयोजन को गठबंधन की एकजुटता और आपसी तालमेल को मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है.

विपक्षी खेमे पर सवाल, नेतृत्व को बताया कमजोर

विपक्ष को लेकर चिराग पासवान ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां आपसी असहमति खुलकर सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का नेतृत्व स्पष्ट दिशा तय करने में असफल दिखाई दे रहा है.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद वे सार्वजनिक चर्चा से दूरी बनाए हुए हैं और हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने से बच रहे हैं. चिराग ने यह भी दावा किया कि विपक्ष के कुछ जनप्रतिनिधि सत्तापक्ष के संपर्क में हैं, हालांकि उन्होंने दोहराया कि एनडीए को किसी अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता नहीं है.

राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के संकेत

चिराग पासवान की प्रस्तावित आभार यात्रा को बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है. एक ओर यह एनडीए की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के लिए दबाव बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. खरमास के बाद राज्य का सियासी माहौल एक बार फिर तेज होता दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें-क्या बिखर जाएगा महागठबंधन?, चुनावी नतीजों के बाद बढ़ा तनाव

इसे भी पढ़ें-जदयू कोष के लिए CM नीतीश का योगदान, एक माह की सैलरी दान कर नेताओं से की अपील

Bhagalpur News : पीएम-किसान लाभ के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, DM ने दिए सख्त निर्देश

meeting
पीएम-किसान लाभ के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य.

Bhagalpur News :भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने ई-केवाईसी और एफआर (किसान पंजीकरण) कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर किसानों को जागरूक करने को कहा. यह निर्देश उन्होंने समीक्षा भवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक के दौरान दिए, जिसमें किसान पंजीकरण और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई.

पंचायत स्तर पर चल रहा पंजीकरण कार्य

बैठक में बताया गया कि जिले की सभी पंचायतों में मौजावर किसानों का ई-केवाईसी और एफआर कराया जा रहा है. इसके लिए किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी और कृषि समन्वयक को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे.

वार्ड स्तर पर जागरूकता पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि वार्ड स्तर पर किसानों को जागरूक करना बेहद जरूरी है. इसके लिए वार्ड सदस्यों और जीविका दीदियों की मदद ली जाए. कृषि विभाग को निर्देश दिया गया कि वह अभियान के रूप में ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण का कार्य पूरा कराए.

किसानों के लिए नियंत्रण कक्ष

जिलाधिकारी ने किसानों की सुविधा को देखते हुए एक नियंत्रण कक्ष नंबर जारी करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को ई-केवाईसी या पंजीकरण से जुड़ी जानकारी चाहिए या कोई परेशानी हो, तो वह सीधे नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सके.

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी और एफआर

बैठक में बताया गया कि पीएम-किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से पाने के लिए ई-केवाईसी और एफआर अनिवार्य है. ई-केवाईसी के तहत आधार प्रमाणीकरण से पहचान सत्यापन किया जाता है, जिसे मोबाइल ऐप, सीएससी कियोस्क, फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी के जरिए घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है.

डिजिटल डाटाबेस से बढ़ेगी पारदर्शिता

एफआर प्रक्रिया के तहत आधार और भूमि रिकॉर्ड को जोड़कर किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंच सकेगा.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब पीएम-किसान सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है, इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए उपजाऊ भूमि चयनित, 21 रैयतों से होगी जमीन की खरीद

इसे भी पढ़ें-पब्लिक टॉयलेट के संचालन को लेकर प्रक्रिया तेज, 16 जनवरी को खुलेगी निविदा

Bihar News : गया एनएच पर भीषण टक्कर, पिकअप चालक की मौके पर मौत

Accident
सहरसा में बस की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Bihar News : गया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक पिकअप चालक की जान चली गई. मछली लादकर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराया, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मृत चालक की शिनाख्त करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बेलागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार, वाहन नियंत्रण खोना या अन्य तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना में रात को निकली महिला घर नहीं लौटी, गोली मारकर हत्या

इसे भी पढ़ें-शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगा हत्या का आरोप

Bihar Crime : पटना में रात को निकली महिला घर नहीं लौटी, गोली मारकर हत्या

क्राइम
ज्वेलरी शॉप से 50 लाख+ की लूट.

Bihar Crime : पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मुरादपुर मोहल्ले में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं. मृतका की पहचान जहानाबाद निवासी माला देवी (40) के रूप में हुई है. पुलिस इस हत्या को निजी कारणों से जुड़ा मामला मानकर जांच आगे बढ़ा रही है.

रास्ते पर अकेली रहने की वजह से बनाया निशाना

पुलिस सूत्रों के मुताबिक माला देवी रविवार को अपने बेटे और बेटी के साथ जहानाबाद से पटना आई थीं. वे बभनपुरा इलाके में अपने रिश्तेदार के घर रुकी हुई थीं. देर शाम माला देवी अकेले फुलवारी शरीफ की ओर निकल गईं. इसी दौरान मुरादपुर के सोनार रोड के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना स्थल उनके पति द्वारा संचालित होटल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है. मृतका के पति सुबोध शर्मा बभनपुरा क्षेत्र में होटल व्यवसाय से जुड़े हैं. वारदात के समय महिला के बच्चे रिश्तेदारों के घर ही मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

गोली की आवाज से मचा हड़कंप

रात के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. थोड़ी ही देर में यह खबर फैल गई कि एक महिला की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

घटना की सूचना पर सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ होगा कि गोली कितनी दूरी से चलाई गई और वारदात के समय परिस्थितियां क्या थीं.

फॉरेंसिक और तकनीकी जांच तेज

हत्या के खुलासे के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है. घटनास्थल से कारतूस के खोखे, खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की गतिविधियों का सुराग मिल सके.

तकनीकी अनुसंधान के तहत कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और पारिवारिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है.

लूट नहीं, आपसी विवाद की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लूटपाट या किसी अन्य आपराधिक मंशा के संकेत नहीं मिले हैं. महिला के शरीर पर सिर्फ गोली के निशान पाए गए हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश या निजी विवाद हो सकता है.

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.

इसे भी पढ़ें-शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगा हत्या का आरोप

Patna News : शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पर लगा हत्या का आरोप

मौत
सांकेतिक तस्वीर.

Patna News : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में चिपुरा खुर्द गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान मोहनी कुमारी के रूप में हुई है, जो लगभग पांच महीने पहले अपने पति अभिषेक कुमार के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं और उसी के ससुराल में रह रही थीं.

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का कहना है कि मोहनी की मौत फांसी लगाने से हुई प्रतीत होती है, लेकिन उनका यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ना और मारपीट के कारण हत्या की गई और शव को फांसी पर लटकाया गया.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाने के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति अभिषेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मायके पक्ष ने बताया कि शादी के बाद से ही मोहनी कुमारी को ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी. घटना के बाद परिवार के लोग बेहद आहत हैं और गांव में तनाव का माहौल है.

थाना पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है.

इसे भी पढ़ें-पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

Bihar News : पहले चोर ने होटल में भरपेट खाए रसगुल्ले; फिर उड़ा ले गए नकदी-सामान

होटल में चोरी
चोरी से पहले चोर ने होटल में भरभेट खाए रसगुल्ले. फोटो-एआई

Bihar News : नरकटियागंज में शनिवार की रात शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया चौक में एक अजीबोगरीब चोरी हुई. ठंडी रात में होटल संचालक गरीब साह ने अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने होटल में घुसपैठ कर दी.

अंदर पहुंचते ही चोरों की नजर मिठाइयों पर पड़ी और उन्होंने रसगुल्ले का पूरा डिब्बा उड़ा लिया. इसके साथ ही उन्होंने 3300 रुपये नकद, तीन गैस सिलेंडर और रसोई का जरूरी सामान भी अपने साथ ले लिया.

रविवार सुबह दुकान खोलते ही गरीब साह ने टूटी झोपड़ी और बिखरा सामान देखा, और स्थिति देखकर दंग रह गए. उन्होंने तुरंत शिकारपुर थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. अधिकारी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि अगर किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों और जनता में सुरक्षा को लेकर नई चेतावनी पैदा कर दी है.

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया पुलिस ने निकाली एंटी-ड्रग अवेयरनेस रैली

इसे भी पढ़ें-लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई

Purnea News : पूर्णिया पुलिस ने निकाली एंटी-ड्रग अवेयरनेस रैली

Purnea News
एंटी-ड्रग अवेयरनेस रैली.

Purnea News : पूर्णिया में युवाओं और समाज को नशे के खतरे के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रविवार को विशेष रैली का आयोजन किया. यह रैली समाज में नशा विरोधी संदेश पहुंचाने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी.

रैली की शुरुआत पुलिस लाइन से हुई और यह खीरू चौक, लाइन बाजार और सहायक खजांची थाना होते हुए भट्ठा बाजार तक गई. वहां से रैली आर एन साह चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में पुलिसकर्मी, स्थानीय अधिकारी और युवा नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने नशा मुक्ति और समाज में स्वस्थ जीवन के संदेश को जोरदार ढंग से लोगों तक पहुंचाया.

इस तरह की पहलकदमी से यह संदेश गया कि नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास और जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार हैं.

इसे भी पढ़ें-सोमनाथ मंदिर भारत की अडिग चेतना का प्रतीक, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Lohri Beauty Guide: लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई

Lohri Special Lipstick Shades
लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट.

Lohri Special Lipstick Shades : त्योहारों का मौसम आते ही खुद को खास अंदाज़ में पेश करने की चाह हर किसी में होती है. लोहड़ी जैसे रंगों और उल्लास से भरे पर्व पर जब पारंपरिक कपड़े, चूड़ियां और ज्वेलरी तैयार हों, तब मेकअप का सही टच पूरे लुक को नई पहचान देता है. खासतौर पर लिपस्टिक का शेड अगर सही चुना जाए, तो सादा सा मेकअप भी फेस्टिव और ग्रेसफुल नजर आने लगता है. अगर आप लोहड़ी के दिन अपने चेहरे पर अलग चमक चाहती हैं, तो इन लिपस्टिक शेड्स पर जरूर ध्यान दें.

वार्म टोन जिंजरब्रेड शेड

Lohri Beauty Guide: लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई Lohri Special Lipstick Shades
Gingerbread lipstick

लोहड़ी की आग, लोकगीतों और पंजाबी माहौल के साथ जिंजरब्रेड टोन बेहद अच्छी तरह मेल खाता है. इस शेड में हल्का ऑरेंज अंडरटोन होता है, जो चेहरे को फ्रेश और एनर्जेटिक लुक देता है. यह रंग न ज्यादा ब्राइट लगता है और न ही बहुत हल्का, इसलिए इसे दिन और रात दोनों समय आराम से कैरी किया जा सकता है. ट्रेडिशनल सूट से लेकर सिंपल कुर्ते तक, यह शेड हर आउटफिट के साथ संतुलन बनाए रखता है.

क्लासिक रूबी रेड

Lohri Beauty Guide: लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई Ruby red lipstick
Ruby red lipstick 

अगर आप ऐसा रंग चाहती हैं जो फेस्टिव भी लगे और कॉन्फिडेंट भी, तो रूबी रेड एक शानदार विकल्प है. यह शेड बहुत गहरे मरून जैसा नहीं होता, बल्कि इसमें चमक और गहराई का सही संतुलन रहता है. लोहड़ी के मौके पर यह रंग आपके लुक को स्ट्रॉन्ग और एलिगेंट बनाता है, खासकर तब जब आप कम आई मेकअप के साथ बोल्ड लिप्स ट्राई करना चाहें.

इसे भी पढ़ें-100 साल तक कैसे रहते हैं जापानी एक्टिव और एनर्जेटिक; जापानियों की लंबी उम्र का क्या है राज? जानें डिटेल्स

सॉफ्ट डस्की रोज टच

Lohri Beauty Guide: लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई Dusky rose lipstick
Dusky rose lipstick

जो महिलाएं नेचुरल और ग्रेसफुल लुक पसंद करती हैं, उनके लिए डस्की रोज शेड बेहतरीन है. यह रंग बहुत शांत और सॉफ्ट फील देता है, जिससे चेहरा तरोताजा नजर आता है. फेस्टिव मौके पर यह शेड उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बिना ज्यादा ड्रामा किए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं. हल्के गहनों और ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ यह रंग खास तौर पर उभरकर आता है.

रिच डार्क मरून शेड

Lohri Beauty Guide: लोहड़ी पर लिपस्टिक शेड से बनाएं अपना फेस्टिव स्टेटमेंट, ये करें ट्राई Dusky rose lipstick 1
Dusky rose lipstick

डार्क मरून को अक्सर लोग रोज़मर्रा के मेकअप में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन फेस्टिव मौकों पर यह रंग बेहद प्रभावशाली साबित होता है. यह शेड आपके पूरे लुक में गहराई और रॉयल टच जोड़ता है. अगर आपका आउटफिट ब्राइट या हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला है, तो डार्क मरून लिपस्टिक उसे बैलेंस करने का काम करती है और आपको बोल्ड लेकिन क्लासी लुक देती है.

इसे भी पढ़ें-शाम की भूख के लिए हेल्दी ऑप्शन; घर पर ऐसे बनाएं तूर दाल की चटपटी चाट

इसे भी पढ़ें-इस सर्दी हुडी नहीं, लड़कों के वार्डरोब में छाएंगे नए स्टाइलिश स्वेटर

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!

इसे भी पढ़ें-बासी रोटी खाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, वरना पड़ सकता है पछताना

इसे भी पढ़ें-100 साल तक कैसे रहते हैं जापानी एक्टिव और एनर्जेटिक; जापानियों की लंबी उम्र का क्या है राज? जानें डिटेल्स