18.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
Home Blog Page 61

Jamshedpur News: मनीष गर्ग बने टाटा स्टील के नए चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर

जमशेदपुर
फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी.

Jamshedpur News: टाटा स्टील ने मनीष गर्ग को 15 जनवरी से अपने नए चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया है. वे जमशेदपुर से कंपनी के सूचना और तकनीकी कार्यों का संचालन करेंगे. उनका यह पदस्थापन पिछले चीफ इनफॉर्मेशन ऑफिसर के रिटायर होने के बाद हुआ है.

पेशेवर अनुभव और जिम्मेदारियां

मनीष गर्ग पिछले कई वर्षों से तकनीकी और सूचना क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं. इससे पहले वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में ग्लोबल हेड – डिलीवरी एंड सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे. 29 साल तक टीसीएस से जुड़े रहने के बाद अब उन्हें टाटा स्टील में आइएल-2 स्तर के अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है.

पदस्थापन और अधिकारी की जिम्मेदारी

टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन ने मनीष गर्ग का पदस्थापन किया है. कंपनी की सूचना प्रबंधन और डिजिटल कार्यों में उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंटाटा स्टील में विभागवार एथिक्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, 8 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Patna News : पटना में सड़क हादसा; नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला, मौके पर मौत

नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला
नगर निगम की हाइवा ने रैपिडो सवार युवती को कुचला.

Patna News : पटना के हनुमान नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. ड्यूटी पर जा रही रैपिडो सवार युवती को नगर निगम की तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना जगनपुरा के पास बाइपास पर हुई, जहां हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

युवती की पहचान और हालात

मृतका की पहचान हनुमान नगर निवासी इना राज (30 वर्ष) के रूप में हुई, पिता का नाम पंकज सिंह है. वह अनीसाबाद के बेऊर मोड़ स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत थीं और रोज की तरह रैपिडो से ड्यूटी पर जा रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा ने रैपिडो को टक्कर मारी और युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक

चालक फरार और जांच शुरू

हादसे के बाद रैपिडो चालक मौके से फरार हो गया, वहीं हाइवा चालक भी वाहन छोड़कर भाग निकला. रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों चालक अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं. उनकी तलाश जारी है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में AI मिशन मंजूर, युवाओं के लिए स्किल और रोजगार के अवसर तैयार

BIhar News : पटना में पार्किंग संकट, स्कूल-मॉल-रेस्टोरेंट सहित 64 संस्थानों को निगम भेजेगा नोटिस

पटना
रेलवे को लौटाना होगा भंडारण शुल्क.

BIhar News : पटना शहर में यातायात व्यवस्था बाधित होने के पीछे सड़कों पर अतिक्रमण एक बड़ी वजह बन रहा है. ट्रैफिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि शहर के 64 स्कूल, मॉल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल ऐसे हैं, जिनके पास अपनी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है. इन प्रतिष्ठानों से जुड़े वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है.

ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की सूची तैयार कर पटना नगर निगम को सौंप दी है. नगर निगम की ओर से इन्हें नोटिस भेजकर सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करने का निर्देश दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक

76 अनधिकृत गैराज भी चिह्नित

जांच के दौरान शहर में यातायात को प्रभावित करने वाले 76 अनधिकृत गैराज भी चिन्हित किए गए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने इन गैराजों को भी नोटिस जारी कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से संचालित गैराज सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ा रहे हैं, जिससे रोजमर्रा के ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ रहा है.

28 नए चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारु बनाने के लिए 28 और स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है. फिलहाल पटना के 28 चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट कार्यरत हैं. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जहां-जहां सिग्नल लगाए गए हैं, वहां यातायात व्यवस्था में सुधार देखा गया है. इसी के आधार पर नए स्थानों पर सिग्नल लगाने की योजना बनाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर, अब सिर्फ 3 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

इसे भी पढ़ें-बिहार में AI मिशन मंजूर, युवाओं के लिए स्किल और रोजगार के अवसर तैयार

इसे भी पढ़ें-बड़ा फैसला; अब 4 घंटे नहीं, 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, आखिरी वक्त का झंझट खत्म

Aaj Ka Rashifal Upay: आज का दिन कैसे बनाएं बेहतर, 12 राशियों के लिए 18 दिसंबर के आसान उपाय

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal Upay: आज 18 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डाल रही है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, दिन की शुरुआत कुछ सरल उपायों के साथ करने से सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक संतुलन और पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है. ज्योतिषाचार्य से जानिए मेष से मीन राशि तक के लिए आज के विशेष उपाय.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि

मेष राशि: आज का दिन उत्साह और सक्रियता बढ़ाने वाला है. सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें. किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि: पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल है. घर में तुलसी का पौधा लगाएं और किसी बुजुर्ग या जरूरतमंद को भोजन कराएं. इससे घर में सौहार्द बना रहेगा.

मिथुन राशि: घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाकर दीपक जलाएं. हनुमान चालीसा का पाठ करने से करियर और भाग्य से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

कर्क, सिंह और कन्या राशि

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

कर्क राशि: आज मंदिर में लाल फूल अर्पित करें और व्यवहार में संयम रखें. पुराने मतभेद सुलझाने के लिए समय अनुकूल है.

सिंह राशि: घर में सादा और सात्विक भोजन बनाकर गरीबों को दें. इससे पारिवारिक सुख और मानसिक शांति बनी रहेगी.

कन्या राशि: आज वस्त्र दान करना शुभ रहेगा. कामकाज में अनुशासन बनाए रखने से मान-सम्मान और धन लाभ के योग बन सकते हैं.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि

तुला राशि: मंदिर में दीपक जलाएं और हनुमान मंत्र का जाप करें. इससे मन का संतुलन और सकारात्मक सोच मजबूत होगी.

वृश्चिक राशि: स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और सुबह सूर्य को अर्घ्य दें. स्वास्थ्य और भाग्य पक्ष में सुधार हो सकता है.

धनु राशि: परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लें और जरूरतमंद को भोजन कराएं. इससे सुख-शांति और धन लाभ के संकेत मिलते हैं.

मकर, कुंभ और मीन राशि

मकर राशि: तुलसी की सेवा करें और हल्का पीला भोजन ग्रहण करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

कुंभ राशि: लाल रंग के वस्त्र पहनें और किसी मंदिर में दीपक जलाएं. वास्तु संबंधी परेशानियों में कमी आ सकती है.

मीन राशि: आज पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य करें. इससे घर में खुशहाली और मानसिक शांति बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें-बिहार में AI मिशन मंजूर, युवाओं के लिए स्किल और रोजगार के अवसर तैयार

Bihar News: मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर, अब सिर्फ 3 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों की बदली तस्वीर.

Bihar News: 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर के हिजाब से जुड़े घटनाक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सार्वजनिक कार्यक्रमों का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है. विवाद के बढ़ने के साथ ही मुख्यमंत्री की गतिविधियों में सतर्कता बढ़ी है और कार्यक्रमों की प्रस्तुति पहले से अलग ढंग से की जा रही है.

बोधगया दौरे में बदला पैटर्न

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोधगया पहुंचे. महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शन किए, लेकिन कैमरों के सामने ठहरने के बजाय दूर से संकेत कर आगे बढ़ गए. इसके बाद गया में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया गया.
कार्यक्रम के दौरान संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्मयोनि सरोवर के पुनर्जीवन, मोटर ड्राइविंग स्कूल और स्पेस गैलरी से जुड़े कार्यों का शिलान्यास भी किया गया. इन आयोजनों की तस्वीरें और वीडियो सरकार की ओर से बाद में जारी किए गए, जबकि मीडिया को स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक

नियुक्ति पत्र वितरण में सीमित भूमिका

ऊर्जा विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड और उसकी सहयोगी इकाइयों में चयनित 2390 अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केवल तीन अभ्यर्थियों को ही मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे. शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र अधिकारियों के माध्यम से वितरित किए गए.
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह व्यवस्था आगे होने वाले कार्यक्रमों के लिए तय किए जा रहे नए तौर-तरीकों का संकेत मानी जा रही है.

मीडिया और लाइव कवरेज से दूरी

हिजाब विवाद के बाद मुख्यमंत्री के हालिया कार्यक्रमों में तीन अहम बदलाव सामने आए हैं. बड़े आयोजनों में मुख्यमंत्री की भागीदारी सीमित रखी जा रही है और मंच पर प्रतीकात्मक उपस्थिति ही नजर आ रही है.
इसके साथ ही मीडिया को कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है. न प्रेस को आमंत्रण दिया जा रहा है और न ही टेलीविजन या सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है. इसके बजाय संपादित वीडियो और चुनिंदा तस्वीरें बाद में जारी की जा रही हैं.

सरकारी हलकों का कहना है कि संभावित विवादों से बचने के लिए आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्यशैली अपनाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में AI मिशन मंजूर, युवाओं के लिए स्किल और रोजगार के अवसर तैयार

इसे भी पढ़ें-बड़ा फैसला; अब 4 घंटे नहीं, 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, आखिरी वक्त का झंझट खत्म

Railway News : बड़ा फैसला; अब 4 घंटे नहीं, 10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, आखिरी वक्त का झंझट खत्म

ट्रेन
त्योहार से पहले दौड़ेंगी कई स्पेशल ट्रेनें.

Railway News : रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है. रेलवे बोर्ड ने सभी 18 जोनों को निर्देश जारी कर नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है. इसके तहत अब ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट पहले की तुलना में काफी पहले तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अंतिम समय तक असमंजस में नहीं रहना पड़ेगा.

रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चार्ट तैयार करने के समय में एकरूपता लाकर यात्रियों को उनकी सीट की स्थिति समय रहते बताना आवश्यक है. अभी तक कई ट्रेनों में चार्ट प्रस्थान के बेहद करीब बनता था, जिससे यात्रियों को यह तय करने में कठिनाई होती थी कि यात्रा करनी है या टिकट रद्द करना है.

पहले चार्ट में देरी से होती थी परेशानी

अब तक की व्यवस्था में कई ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट सिर्फ चार घंटे पहले तैयार किया जाता था. इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर रात में चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती थी. वेटिंग या आरएसी टिकट वाले यात्री आखिरी समय तक सीट कंफर्म होने का इंतजार करते रहते थे.

कई मामलों में यात्री समय रहते यात्रा की तैयारी नहीं कर पाते थे या फिर अंतिम समय में टिकट रद्द करने पर उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था. रेलवे को लगातार इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं.

सुबह और दोपहर की ट्रेनों के लिए नई समयसीमा

नए नियम के अनुसार सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात 8:00 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह है कि यदि किसी यात्री की ट्रेन सुबह या दोपहर में है, तो उसे एक रात पहले ही अपनी सीट की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी.

इससे यात्री समय रहते यात्रा की योजना बना सकेंगे और अनावश्यक इंतजार से बच सकेंगे.

दोपहर, रात और तड़के चलने वाली ट्रेनों में भी बदलाव

दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक तथा रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट अब ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा. पहले यह चार्ट केवल चार घंटे पहले बनता था, जिससे यात्रियों को बेहद कम समय में फैसला लेना पड़ता था.

नई व्यवस्था से वेटिंग और आरएसी टिकट वाले यात्रियों को अपनी स्थिति पहले ही पता चल सकेगी.

यात्रियों को क्या होगा फायदा

रेलवे के अनुसार नए नियम से यात्रियों को कई स्तर पर राहत मिलेगी. सीट कंफर्म होने की जानकारी पहले मिलने से यात्रा की तैयारी आसान होगी. अंतिम समय में टिकट रद्द करने की मजबूरी कम होगी, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी. साथ ही यात्रियों का मानसिक तनाव भी घटेगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है और आने वाले समय में डिजिटल सिस्टम के जरिए इसे और प्रभावी बनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-अहमदाबाद में स्कूलों को ईमेल से बम धमकी, पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

इसे भी पढ़ें-रिठाला–कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को हरी झंडी, 21 एलिवेटेड स्टेशनों से दिल्ली-NCR को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

Bihar AI Mission : बिहार में AI मिशन मंजूर, युवाओं के लिए स्किल और रोजगार के अवसर तैयार

बिहार में AI मिशन मंजूर
बिहार में AI मिशन मंजूर

Bihar AI Mission : बिहार सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बड़े कदम उठाते हुए AI मिशन को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत राज्य में AI इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को तकनीक आधारित रोजगार और करियर के अवसर मिलेंगे. मिशन का उद्देश्य केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च और स्टार्टअप कल्चर को भी बढ़ावा मिलेगा.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना

AI मिशन के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा. यहां AI, डेटा साइंस और उभरती तकनीकों पर शोध होगा. सेंटर के माध्यम से नई तकनीक विकसित करने के साथ-साथ स्टार्टअप्स को मजबूत प्लेटफॉर्म मिलेगा. यह पहल स्थानीय स्तर पर इनोवेशन बढ़ाने और युवाओं को बाहरी राज्यों में नौकरी की मजबूरी से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी.

युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और करियर के अवसर

AI मिशन का एक अहम हिस्सा AI लर्निंग और ट्रेनिंग प्रोग्राम है. इसके माध्यम से युवा हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस और इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में AI आधारित करियर के लिए तैयार होंगे. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को नई तकनीक और रोजगार के अवसर एक साथ मिलें, ताकि वे देश और दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें.

स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि AI मिशन से बिहार में स्टार्टअप कल्चर को मजबूती मिलेगी. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्रशिक्षण प्रोग्राम के माध्यम से युवा अपनी शोध और परियोजनाओं को सीधे उद्योग और सरकारी योजनाओं से जोड़ सकेंगे. इससे राज्य के शहरों में तकनीक आधारित विकास को गति मिलेगी और नवाचार की दिशा में बड़ा बदलाव आएगा.

AI मिशन से तकनीकी पहचान और राज्य का होगा विकास

AI मिशन न केवल युवाओं के लिए अवसर पैदा करेगा, बल्कि बिहार की तकनीकी पहचान को भी मजबूत करेगा. राज्य सरकार का दावा है कि इस पहल से बिहार आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल होगा. यह मिशन आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भविष्य की नौकरियों की तैयारी

AI मिशन के तहत तैयार किए जाने वाले प्रशिक्षण और रिसर्च प्रोग्राम के माध्यम से युवा भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार होंगे. राज्य के विभिन्न सेक्टर—जैसे हेल्थ, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री—में AI आधारित अवसर बढ़ेंगे. इससे युवा अपने करियर के विकल्पों को नई दिशा दे सकेंगे और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

इसे भी पढ़ें-कोहरे की मार से उड़ानों पर असर, पटना एयरपोर्ट पर 17 दिसंबर से विंटर शेड्यूल लागू

इसे भी पढ़ें-खनन विभाग का अलर्ट मोड, अवैध खनन पर रोज की कार्रवाई तय, 10 जिलों से जवाब तलब

इसे भी पढ़ें-बिहार में ड्यूटी से फरार डॉक्टरों की अब खैर नहीं, स्वास्थ्य मंत्री सख्त, कार्रवाई शुरू

Bhagalpur News : जलजमाव से बेहाल इलाके पहुंचे विधायक-मेयर, लोहा पट्टी से जिच्छो तक किया निरीक्षण

मेयर और विधायक का निरीक्षण
मेयर और विधायक ने जलजमाव का किया निरीक्षण.

Bhagalpur News : शहर के कई इलाकों में लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि मैदान में उतरे. लोहा पट्टी से बुढ़िया काली मंदिर रोड और गोराडीह प्रखंड के जिच्छो स्थित खेतों में नाले का पानी बड़ी परेशानी बना हुआ है. स्थल निरीक्षण के बाद तात्कालिक राहत के साथ स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई के संकेत दिए गए.

लोहा पट्टी और ROB सड़क पर जलजमाव का निरीक्षण

भागलपुर के नवनिर्वाचित विधायक रोहित पांडे एवं महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बुधवार को संयुक्त रूप से शहर के जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान लोहा पट्टी क्षेत्र, भोलानाथ पुल से बुढ़िया काली मंदिर के पास ROB स्थित सड़क पर जमा पानी की स्थिति का जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने आवागमन में हो रही परेशानी से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया.

JCB लगाकर शुरू कराई गई तात्कालिक जल निकासी

जलजमाव की गंभीरता को देखते हुए विधायक और महापौर के निर्देश पर मौके पर ही JCB मशीन लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया गया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जलनिकासी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और आम लोगों को जल्द राहत मिले. नगर निगम की टीम को स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया.

गोराडीह के खेतों में नाले का पानी बना किसानों की मुसीबत

निरीक्षण के क्रम में शहर से सटे गोराडीह प्रखंड के उन इलाकों का भी जायजा लिया गया, जहां हथिया नालों का पानी खेतों में जा रहा है. नालों का पानी सरमसपुर और लोदीपुर होते हुए गोराडीह मार्ग के खेतों में बहने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. किसानों ने बताया कि लगातार जलभराव से खेती करना मुश्किल हो गया है.

चोरदाई नदी से जोड़ने पर मिलेगा स्थायी समाधान

महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने बताया कि यदि हथिया नालों के पानी को आगे बढ़ाकर चोरदाई नदी में मिला दिया जाए तो यह समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो सकती है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना में नालों को ढकने का कार्य भी शामिल है, जिससे भविष्य में जलजमाव की स्थिति दोबारा न बने.

स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के लिए फिर होगा पत्राचार

महापौर ने जानकारी दी कि पूर्व में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत राशि आवंटन के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद दोबारा मंत्री और विभागीय सचिव से संपर्क कर बजट स्वीकृति के लिए पत्राचार किया जाएगा.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक, पार्षद कल्पना देवी, वार्ड संख्या 46 के पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, जोनल प्रभारी, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अभियंता तथा नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी मौजूद रहे. सभी को निर्देश दिया गया कि समस्या के स्थायी समाधान की कार्ययोजना जल्द तैयार की जाए.

इसे भी पढ़ें-सुलतानगंज रेफरल अस्पताल में रजिस्टर की फोटो लेने पर हंगामा, युवक फरार

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, DDC ने बच्चों को पिलाई खुराक

बिहार में 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 5401 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित

Result
BPSC MVI Final Result 2026 घोषित.

BPSC 70th Mains Result 2025 OUT: बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ प्रारूप में जारी परिणाम सूची में अपना रोल नंबर देख सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध कराया गया है.

दिसंबर में हो सकते हैं इंटरव्यू

बीपीएससी कैलेंडर 2025-26 के अनुसार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत साक्षात्कार दिसंबर माह में आयोजित किए जाने की संभावना है. आयोग ने बताया कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा. साक्षात्कार से संबंधित तिथि, स्थान और अन्य दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे.

ऐसे करें 70वीं मेन्स परीक्षा का रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर BPSC 70th Mains Result 2025 PDF के लिंक पर जाएं.
  • इसके बाद रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यहां करें चेकBPSC 70th Mains Result 2025 PDF 

2035 पदों पर होनी है नियुक्ति

70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2035 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी. मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच किया गया था. अब मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार चरण से गुजरना होगा.

इंटरव्यू के बाद आएगा अंतिम परिणाम

साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा. इसी के आधार पर बिहार के विभिन्न विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को उप पुलिस अधीक्षक, जिला समन्वयक, राजस्व पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, सहायक निदेशक, बिहार शिक्षा सेवा सहित अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनाती दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-पटना हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां सिर्फ एक क्लिक में करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें-यूपीएससी में फिर चमका बिहार, 15 अभ्यर्थियों ने हासिल किया IAS कैडर, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Panchayat Election 2026: कब होगा चुनाव? मल्टी पोस्ट EVM और तकनीकी सुरक्षा के साथ होंगे मतदान

मल्टी पोस्ट ईवीएम और तकनीकी सुरक्षा के साथ होंगे मतदान
फोटो एआइ.

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव समय से पहले दिसंबर 2026 तक संपन्न होंगे. आयोग ने कहा कि वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही मतदान कराया जाएगा और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रांतियों पर ध्यान न देने की अपील की.

कार्यकाल का समय और चुनाव की संवैधानिक आवश्यकता

पिछला पंचायत चुनाव अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच संपन्न हुआ था और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में शपथ ग्रहण की थी. आयोग के अनुसार इस आधार पर यह आवश्यक है कि 2026 का चुनाव भी समय पर आयोजित किया जाए, ताकि पंचायत व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न आए.

मल्टी पोस्ट ईवीएम से मतदान

आयोग ने बताया कि पंचायत चुनाव 2026 में सभी पद—ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच और पंच—के लिए मतदान मल्टी पोस्ट ईवीएम के माध्यम से होगा. राज्य सरकार ने इसके लिए नीतिगत निर्णय पहले ही ले लिए हैं. आयोग ने कहा कि यह कदम चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए उठाया गया है.

परिसीमन और आरक्षण का आधार

निर्वाचित पदों की संख्या और आरक्षण के संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों और पदों का निर्धारण 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा. 2021 की जनगणना अभी उपलब्ध नहीं होने के कारण नए परिसीमन की आवश्यकता नहीं है. इस बार भी पुराने आंकड़ों के आधार पर ही पंचायतों और पदों का निर्धारण किया जाएगा.

2026 चुनाव से पहले आरक्षण तय होगा

आगामी चुनाव से पहले सभी पंचायत और ग्राम कचहरी पदों का आरक्षण निश्चित किया जाएगा. इसमें मुखिया, सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और ग्राम कचहरी सरपंच-पंच शामिल हैं. आयोग ने बताया कि कानून के अनुसार दो लगातार चुनावों के बाद ही आरक्षण में बदलाव होता है. पिछली बार वर्ष 2016 के आधार पर आरक्षण हुआ था, जिसके आधार पर 2016 और 2021 के चुनाव संपन्न हुए. 2026 चुनाव से पहले नया आरक्षण समय पर लागू किया जाएगा और इसका आधार भी 2011 की जनगणना ही होगी.

तकनीकी नवाचार और सुरक्षा उपाय

पंचायत चुनाव 2026 में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचार किए जाएंगे. मतदाता पहचान प्रणाली आईटी आधारित होगी और मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी. ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा और निगरानी तकनीक के माध्यम से इसके संरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा. मतगणना के दौरान ईवीएम में दिखाई गए आंकड़े OCR तकनीक से दर्ज किए जाएंगे.

राज्य निर्वाचन आयोग ने दोहराया कि पंचायत चुनाव 2026 को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें. चुनाव, आरक्षण और तकनीकी व्यवस्थाएं तीनों मोर्चों पर समय से और कानून के अनुसार पूरी तैयारी के साथ लागू की जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-कोहरे की मार से उड़ानों पर असर, पटना एयरपोर्ट पर 17 दिसंबर से विंटर शेड्यूल लागू

इसे भी पढ़ें-खनन विभाग का अलर्ट मोड, अवैध खनन पर रोज की कार्रवाई तय, 10 जिलों से जवाब तलब