17.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
Home Blog Page 69

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025 : अमला योग का शुभ प्रभाव, मेष–मिथुन–कन्या सहित कई राशियों पर भाग्य मेहरबान

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025
Aaj Ka Rashifal 13 December 2025.

Aaj Ka Rashifal 13 December 2025 : 13 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा पूरे दिन और रात कन्या राशि में गोचर करेगा. इस दौरान चंद्रमा और शनि के बीच समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही चंद्रमा से दशम भाव में गुरु की स्थिति के कारण अमला योग बन रहा है, जो मान-सम्मान, कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक उन्नति का संकेतक माना जाता है.

इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, हालांकि मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा कहा जा सकता है. आज आपकी सफलता पूरी तरह आपके परिश्रम और प्रयासों पर निर्भर करेगी, इसलिए आलस्य और टालमटोल से बचना आवश्यक होगा. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा अनावश्यक विवाद में फंस सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और पूर्व में किए गए कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है. सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. हालांकि खर्चों की स्थिति बनी रहेगी, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचना बेहतर होगा.
भाग्य प्रतिशत : 86%
उपाय : श्रीनारायण कवच का पाठ करें.

वृषभ राशि : भाग्य देगा पूरा साथ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष शुभ संकेत लेकर आया है. आज ईश्वरीय कृपा आप पर बनी रहेगी और कम प्रयास में भी कार्य पूरे होते नजर आएंगे. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरी में अधिकारी और सहकर्मी सहयोगी रहेंगे. व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि होगी. किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर शुगर से पीड़ित लोग सावधानी बरतें.
भाग्य प्रतिशत : 89%
उपाय : श्रीसूक्त का पाठ करें.

मिथुन राशि : उत्तरार्ध रहेगा बेहतर

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और समाधान लेकर आएगा. लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है. आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता आज मजबूत रहेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी. दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से शुभ रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने और रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से पित्तवर्धक भोजन से बचना आवश्यक है, अन्यथा पेट और सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय : गायत्री मंत्र का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि : जिम्मेदारियां बढ़ेंगी

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में लंबित कामों को निपटाना जरूरी होगा. अचानक कोई नया कार्य या जिम्मेदारी सामने आ सकती है, जिससे योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी संभव है. व्यापार में मध्यम लाभ रहेगा. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य और संयम जरूरी होगा. कंधे और सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत : 83%
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें.

सिंह राशि : मेलजोल से होगा लाभ

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति और लाभ का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. कुछ लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें. सामाजिक संपर्क से लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पिता व जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. किसी रिश्तेदार की सहायता करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय : श्रीसूक्त का पाठ करें.

कन्या राशि : करियर में उन्नति

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा. नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेगा और व्यस्तता बनी रहेगी. अकाउंट, शिक्षा और विश्लेषण से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. नौकरी परिवर्तन के इच्छुक लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. व्यापार में लाभ के योग हैं और पुराने निवेश से फायदा होगा. यात्रा सफल रहेगी. पारिवारिक मामलों में पिता की बातों की अनदेखी न करें. स्वास्थ्य में थकान और साइनस की समस्या हो सकती है.
भाग्य प्रतिशत : 84%
उपाय : गायत्री मंत्र का जप करें और चावल का दान करें.

तुला राशि : सुखद वातावरण

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और समृद्धि लेकर आएगा. व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी. कला, वाणिज्य और इंश्योरेंस से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
भाग्य प्रतिशत : 84%
उपाय : देवी लक्ष्मी को लौंग और मिश्री अर्पित करें.

वृश्चिक राशि : संयम रखें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं. वैवाहिक जीवन में संयम जरूरी होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बीपी के मरीज सावधानी बरतें.
भाग्य प्रतिशत : 86%
उपाय : हनुमानाष्टक का पाठ करें.

धनु राशि : उत्तरार्ध शुभ

धनु राशि वालों के लिए दिन का पहला भाग व्यस्त रहेगा, लेकिन दूसरा भाग अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि : सतर्कता जरूरी

मकर राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. पारिवारिक तनाव संभव है. स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या उभर सकती है.
भाग्य प्रतिशत : 83%
उपाय : जरूरतमंद को अन्न दान करें.

कुंभ राशि : अनुभव से लाभ

कुंभ राशि वालों को आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा. निवेश से फायदा होगा. यात्रा और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं.
भाग्य प्रतिशत : 86%
उपाय : शनि स्तोत्र का पाठ करें.

मीन राशि : प्रेम और उत्साह

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा. रुके कार्य पूरे होंगे. प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य में हड्डियों से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें.
भाग्य प्रतिशत : 85%
उपाय : बजरंगबाण का पाठ करें.

इसे भी पढ़ें-Bihar Raid: बैंक अफसर के 6 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की कार्रवाई

CCI Indigo: इंडिगो पर बढ़ी निगरानी: डीजीसीए के बाद अब सीसीआई ने भी शुरू की जांच

इंडिगो पर बढ़ी निगरानी
इंडिगो पर बढ़ी निगरानी.

CCI Indigo: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर परिचालन अव्यवस्था और लगातार उड़ान रद्दीकरण के बीच अब एक और दबाव बढ़ गया है. निष्पक्ष व्यापार निगरानी संस्था भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एयरलाइन के खिलाफ प्रतिस्पर्धा नियमों के संभावित उल्लंघन की दिशा में प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इस मामले में आयोग ने किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार नहीं किया, बल्कि स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच का रास्ता अपनाया.

हाल के दिनों में उड़ानों की बड़ी संख्या में रद्दीकरण और बढ़ते व्यवधानों ने आयोग का ध्यान इस ओर खींचा है, जिससे मामले को गंभीर मानते हुए आंतरिक जांच चरण प्रारंभ किया गया है.

उड़ान संकट और बढ़ती आशंकाओं पर नजर

इंडिगो ने 2 दिसंबर 2025 से अब तक सैकड़ों उड़ानें रद्द की हैं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए और देशभर के हवाई अड्डों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही. लगातार बढ़ते परिचालन संकट ने न केवल यात्रियों को परेशान किया है, बल्कि नियामक संस्थाओं को भी सतर्क किया है.

डीजीसीए पहले से ही एयरलाइन की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखे हुए है. साथ ही, उद्योग के कई हलकों में यह चर्चा है कि क्या घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो की 65% से अधिक हिस्सेदारी स्वयं इस संकट का एक कारक बन रही है. यह सवाल लगातार उठ रहे हैं कि क्या इतनी बड़ी हिस्सेदारी के बीच प्रतिस्पर्धी दबाव कम हुआ है और क्या इसका असर संचालन और यात्री सेवाओं पर पड़ा है.

प्रभुत्व के दुरुपयोग की आशंका, धारा-4 के दायरे की समीक्षा

सीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आयोग यह देखना चाहता है कि क्या एयरलाइन की बाजार स्थिति प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा-4 के दायरे में आती है. यह धारा किसी कंपनी द्वारा बाजार में प्रभुत्व के दुरुपयोग से जुड़ी है, जिसमें अत्यधिक मूल्य निर्धारण जैसे शोषणकारी व्यवहार या प्रतिस्पर्धियों को बाजार से बाहर करने वाले बहिष्करणकारी तौर-तरीके शामिल होते हैं.

जांच टीम यह परखने का प्रयास कर रही है कि क्या इंडिगो ने किसी रूट या संपूर्ण बाजार में ऐसी स्थिति विकसित की है, जिससे अन्य कंपनियों के लिए सामान्य प्रतिस्पर्धा करना कठिन हो गया हो. अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बाजार में प्रभुत्व होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन उसका दुरुपयोग होने पर प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन माना जाता है.

प्रथम दृष्टया प्रमाण जुटाने की प्रारंभिक प्रक्रिया

प्रतिस्पर्धा आयोग के नियमों के अनुसार, आगे की कार्रवाई तभी संभव है जब आयोग को प्रारंभिक स्तर पर यह संकेत मिले कि वाकई प्रतिस्पर्धा सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ है. वर्तमान में जांच इसी प्रारंभिक चरण में है, जहां उड़ान रद्दीकरण, किराया पैटर्न, रूट प्रबंधन और बाजार नियंत्रण से जुड़ी जानकारी की समीक्षा की जा रही है. यदि पर्याप्त संकेत मिलते हैं, तो आयोग विस्तृत जांच का आदेश जारी कर सकता है.

इस पूरे मामले में उल्लेखनीय बात यह है कि अभी तक किसी संस्था, उपभोक्ता या प्रतिस्पर्धी द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसके बावजूद आयोग का सक्रिय होना इस मामले को और महत्वपूर्ण बनाता है.

नए मानकों और संचालन संबंधी अव्यवस्था को भी परखा जाएगा

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इंडिगो में उत्पन्न हालिया अव्यवस्था का एक प्रमुख कारण 1 नवंबर से लागू हुए नए उड़ान ड्यूटी टाइम मानदंड भी हैं. इन नियमों को लागू करने में एयरलाइन की तैयारी अधूरी रही, जिससे क्रू मैनेजमेंट और शेड्यूलिंग पर गंभीर असर पड़ा और उड़ान रद्दीकरण की संख्या तेजी से बढ़ गई. हालांकि यह मुद्दा मुख्यतः संचालन से जुड़ा है, परंतु आयोग यह भी देखना चाहता है कि क्या बड़ी बाजार हिस्सेदारी होने के कारण एयरलाइन पर प्रतिस्पर्धात्मक दबाव कम हो गया है और क्या इससे किसी रूप में अनुचित लाभ उठा पाना संभव हुआ.

सीसीआई की भूमिका और संभावित कदम

सीसीआई का मूल उद्देश्य बाजार में स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बनाए रखना है. यदि प्रारंभिक जांच में नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलते हैं, तो आयोग न केवल भारी जुर्माना लगा सकता है, बल्कि एयरलाइन की रणनीतियों और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर सकता है. इसके अतिरिक्त, किराया निर्धारण और रूट प्रबंधन के तरीकों को भी समीक्षा के दायरे में लाया जा सकता है.

उद्योग जगत की निगाहें जांच पर

इंडिगो पहले से डीजीसीए की जांच का सामना कर रहा है और अब सीसीआई के स्वत: संज्ञान लेने से एयरलाइन पर दबाव और बढ़ गया है. यदि जांच में प्रतिस्पर्धा संबंधी नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तो यह भारत के विमानन क्षेत्र में एक बड़ा उदाहरण हो सकता है. इससे उन एयरलाइनों की नीतियों और व्यवहार पर भी असर पड़ेगा, जिनके पास बड़ी बाजार हिस्सेदारी है.

यात्री समुदाय भी इन जांचों को सकारात्मक नजर से देख रहा है और उम्मीद कर रहा है कि इससे संचालन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी. इंडिगो ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि सभी की नजरें आने वाले निर्णयों पर टिकी हुई हैं.

भाषा इनपुट 

इसे भी पढ़ें-राजनीति के अनुभवी चेहरे शिवराज पाटिल का 91 साल में निधन, UPA सरकार में रहे थे मंत्री

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए हैलोसिटीज24 कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, UAE के खिलाफ बरसा रनों का तूफान; तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड-Video

Vaibhav Suryavanshi
भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान.

U19 Asia Cup: U19 एशिया कप में शुक्रवार को भारत के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे मैच का रुख शुरुआत से ही भारत की ओर मोड़ दिया. आईसीसी क्रिकेट अकादमी में खेले गए इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रनों की यादगार पारी खेली.

उनकी पारी में नौ चौके और 14 छक्के शामिल रहे, और हर शॉट में जिस आत्मविश्वास की झलक दिखी, उसने UAE के गेंदबाजों को बार-बार बैकफुट पर धकेला. 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी लगातार रन बरसाते रहे और विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.

एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड टूटा

इस शानदार बल्लेबाज़ी के दौरान उन्होंने युवा वनडे में एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया अंडर-19 के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे.

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले और IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले सूर्यवंशी अपने युवा वनडे करियर में 50 से अधिक छक्के लगा चुके हैं, जो उन्हें इस प्रारूप में एक विशेष उपलब्धि वाला खिलाड़ी बनाता है.

भारत ने सूर्यवंशी की इस पारी के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट पर 433 रन बनाए. टीम की ओर से आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने भी 69-69 रन जोड़कर स्कोरबोर्ड को मजबूती दी. सूर्यवंशी ने सिर्फ 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती गई, उनका आक्रामक अंदाज़ और तेज होता गया. उनकी बल्लेबाज़ी ने UAE के गेंदबाजों को पूरे मैच में परेशान रखा.

घरेलू प्रदर्शन से मिली पहचान, इंडिया A में भी चमके

UAE के खिलाफ यह प्रदर्शन सूर्यवंशी की हालिया उपलब्धियों की एक और कड़ी साबित हुआ. इससे पहले वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. इसी टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला टी20 शतक बनाया और किशोर उम्र में तीन टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

वर्ष की शुरुआत में उन्हें पहली बार इंडिया A टीम में चुना गया, जहां उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप में जितेश शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए भाग लिया. इस टूर्नामेंट में भी उनकी UAE के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतकीय पारी सुर्खियों में रही.

IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस साल एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया. यह इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक था. इसके साथ-साथ उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा सीरीज में भी लगातार रन बनाए और अपने फॉर्म को बरकरार रखा.

लगातार प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीदें

सूर्यवंशी की इस पारी ने एक बार फिर यह जाहिर कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के बड़े नामों में से एक हैं. चाहे घरेलू टूर्नामेंट हों, युवा वनडे हों या अंडर-19 के अंतरराष्ट्रीय मैच—हर जगह वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाते दिख रहे हैं.

UAE के खिलाफ उनकी यह पारी न सिर्फ भारत को मजबूत स्थिति में ले गई, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कम उम्र में इतनी परिपक्व और आक्रामक बल्लेबाज़ी बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं.

आने वाले मैचों में उन पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि जिस तरह उनकी निरंतरता और प्रदर्शन आगे बढ़ रहा है, उससे भारतीय अंडर-19 टीम को काफी उम्मीदें हैं.

इसे भी पढ़ें-विराट-रोहित की लय पर अश्विन ने जताया भरोसा, वर्ल्ड कप 2027 तक चमक जारी रहेगी

इसे भी पढ़ें-शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, वापसी को लेकर टीम इंडिया में बढ़ी उम्मीदें

इसे भी पढ़ेंकॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Bihar Raid: बैंक अफसर के 6 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की कार्रवाई

बैंक अफसर के 6 ठिकानों पर छापेमारी
बैंक अफसर के 6 ठिकानों पर छापेमारी

Bihar Raid: बिहार में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया. पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद उनकी संपत्तियों की तलाश में कई टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात की गईं.
EOU की जांच में यह सामने आया था कि अधिकारी के पास 60.68% आय से अधिक संपत्ति होने का संदेह है. इसी आधार पर आर्थिक अपराध थाना में कांड दर्ज किया गया और कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया गया.

पटना और गोपालगंज में छह ठिकानों पर छापे

EOU ने सुबह से ही पटना और गोपालगंज के कुल छह ठिकानों को अपने निशाने पर लिया. इनमें पटना के रामजयपाल नगर स्थित किराये का फ्लैट, जकरियापुर मोहल्ले में कृष्णा निकेतन स्कूल के पास स्थित गैस गोदाम गली का घर, गोपालगंज में पैतृक आवास, विशम्भरपुर स्थित भावना पेट्रोलियम, ‘जय माता दी’ राइस मिल और एसपी वर्मा रोड पर स्थित पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का कार्यालय शामिल हैं.
पहली कार्रवाई रामजयपाल नगर के फ्लैट में की गई, जहां टीम ने कंप्यूटर, दस्तावेज़, बैंक लेनदेन के रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया.

पेट्रोल पंप व राइस मिल से भी जुटाए गए अहम रिकॉर्ड

पेट्रोल पंप और राइस मिल जैसे कारोबारी प्रतिष्ठानों पर भी EOU की टीम ने समानांतर छापेमारी करते हुए आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज और भुगतान संबंधी रसीदें जुटाईं. टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि इन प्रतिष्ठानों से होने वाली आमदनी और संपत्ति के बीच किस हद तक अनियमितता है.
बैंक कार्यालय में भी कड़ी जांच चली, जहां कई फाइलें, लेनदेन का रिकॉर्ड और अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक कागजात टीम ने अपने कब्जे में लिए. कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मियों और आसपास के लोगों में हलचल देखी गई.

विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी करेगी EOU

छापेमारी अभी जारी है और सभी छह लोकेशन से कागजात एकत्र किए जा रहे हैं. EOU अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामग्री का विश्लेषण होने के बाद यह पता चलेगा कि आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक मात्रा कितनी है.
जांच पूरी होते ही EOU की तरफ से विस्तृत बयान और बरामदगी का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा. फिलहाल, इस कार्रवाई ने बैंक और संबंधित प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा दिया है.

इसे भी पढ़ें-राजनीति के अनुभवी चेहरे शिवराज पाटिल का 91 साल में निधन, UPA सरकार में रहे थे मंत्री

Shivraj Patil : राजनीति के अनुभवी चेहरे शिवराज पाटिल का 91 साल में निधन, UPA सरकार में रहे थे मंत्री

शिवराज पाटिल का 91 साल में निधन
शिवराज पाटिल का 91 साल में निधन.

Shivraj Patil : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे पाटिल का लातूर में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

लातूर से सात बार पहुंचे संसद

पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लातूर लोकसभा सीट से लगातार सात बार जीत दर्ज की. 1980 में पहली बार लोकसभा पहुंचे और 2004 तक वह संसद में सक्रिय रहे. उन्हें लातूर क्षेत्र में एक प्रभावशाली और जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता था.

संसदीय समितियों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

1980 और 1990 के दशक में पाटिल संसदीय वेतन और भत्तों से संबंधित संयुक्त समिति के सदस्य रहे और बाद में उसके अध्यक्ष बने. संसदीय कार्यप्रणाली की उनकी गहरी समझ के कारण वे पार्टी और संसद, दोनों ही जगह पर एक अनुभवी चेहरे के रूप में पहचाने जाते थे.

रक्षा राज्य मंत्री से लेकर गृहमंत्री तक

अपने शुरुआती राजनीतिक सफर में पाटिल इंदिरा गांधी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री भी रहे. उनके कैरियर का सबसे बड़ा दायित्व तब मिला जब 2004 में UPA सरकार ने उन्हें देश का गृहमंत्री बनाया. आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद से संबंधित मामलों में वे लगातार सक्रिय रहे.
26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद सुरक्षा चूक को लेकर उठे सवालों के बीच उन्होंने 30 नवंबर 2008 को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया था.

क्या सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी मुंबई बम धमाका?

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का कार्यकाल कई मायनों में चर्चित रहा. 2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें गृहमंत्री बनाया गया था, जो उनके राजनीतिक कद को दर्शाता है. हालांकि गृहमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल विवादों से भी भरा रहा.

सबसे अधिक आलोचना उन्हें मुंबई बम धमाका के दौरान मिली. पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसकर कई स्थानों पर हमले किए. ताज होटल, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हुए बम विस्फोट और गोलीबारी ने देशभर में खलबली मचा दी. इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए.

घटना के बाद गृहमंत्री के रूप में पाटिल की छवि प्रभावित हुई. सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे और कहा जाने लगा कि उनके कार्यकाल में देश की सुरक्षा में चूक हुई. इन घटनाओं और आलोचनाओं के चलते उन्होंने 30 नवंबर 2008 को इस्तीफा दे दिया, जिसे नैतिक जिम्मेदारी के तौर पर माना गया.

क्या पंजाब के गवर्नर भी रहे थे शिवराज पाटिल?

शिवराज पाटिल को गांधी परिवार के करीबी लोगों में गिना जाता है. वे इंदिरा गांधी से सोनिया गांधी तक परिवार के साथ रहे और विभिन्न मंत्रालयों को संभाला. वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे. 2010 में उन्हें पंजाब का राज्यपाला बनाया गया था. 1991 में वे लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे थे. वे महाराष्ट्र के लातूर से 7 बार निर्वाचित हुए थे. उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट थे, बाद में उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से लाॅ की डिग्री ली थी.

इसे भी पढ़ें-अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा; ट्रक गहरी खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता

Dhanbad News: स्कूलों में बदला परीक्षा रुटीन, 20 से शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News: धनबाद जिले के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने परीक्षा तैयारी की समीक्षा रिपोर्ट मिलने के बाद तय किया कि पूर्व निर्धारित तिथियों में कई विद्यालयों को कठिनाई हो रही है. इसी आधार पर परीक्षा 16–18 दिसंबर से बढ़ाकर अब 20–23 दिसंबर के बीच आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है.

दो पालियों में परीक्षा का संचालन

नई व्यवस्था के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में ली जाएगी. प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सभी विद्यालयों को समय का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके.

प्रश्नपत्र और परीक्षा प्रारूप

कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह मौखिक होगी. तीसरी से आठवीं तक के लिए प्रश्नपत्र उसी प्रारूप में रखे गये हैं, जिसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित रहेंगे. प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है.

मूल्यांकन और परिणाम की तिथि तय

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 6 जनवरी से 10 जनवरी के बीच होगा. इसके बाद सभी विद्यालयों को 16 जनवरी तक कक्षा-वार परिणाम जारी करने का निर्देश दिया गया है, जिससे शैक्षणिक सत्र की आगे की गतिविधियां बिना विलंब पूरी की जा सकें.

इसे भी पढ़ें-क्रिसमस बाजार में बढ़ी रौनक, सांता क्लॉज और ऑप्टिक लाइट ट्री की खूब मांग

Dhanbad News: क्रिसमस बाजार में बढ़ी रौनक, सांता क्लॉज और ऑप्टिक लाइट ट्री की खूब मांग

धनबाद
हेमंत सोरेन ने भाजपा पर विकास को बाधित करने का लगाया आरोप.

Dhanbad News: क्रिसमस नजदीक आते ही ईसाई समुदाय ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शहर का बाजार त्योहारी सामान से एक बार फिर चमक उठा है. दुकानों में क्रिसमस गिफ्ट, सांता क्लॉज, स्नो मैन और सजावटी वस्तुओं की भरमार है. दुकानदार बताते हैं कि इस बार सांता क्लॉज के साथ स्नो मैन की भी खूब मांग है.

बाजार में विभिन्न आकारों के क्रिसमस ट्री, गोल्डन–सिल्वर स्टार, सांता कैप, सांता मास्क, बच्चों और युवाओं के लिए सांता ड्रेस, चरनी सेट, वॉल हैंगिंग और स्पेशल चॉकलेट की बिक्री बढ़ गई है. हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस के स्टीकर, म्यूजिकल सांता व पुतलों की भी खूब खरीदारी हो रही है.

सांता क्लॉज की अधिक डिमांड

दुकानों में तीन इंच से छह फीट तक के सांता क्लॉज के पुतले उपलब्ध हैं. स्नो मैन, म्यूजिक चरनी और प्लेन चरनी भी खरीदारों को खूब पसंद आ रहे हैं. विशेष आकर्षण के रूप में क्रिसमस स्पेशल ऑप्टिक लाइट ट्री, चेरी यूरोपियन ट्री, रेड वेल्वेट और व्हाइट वेल्वेट ट्री भी बाजार में उपलब्ध हैं.

गिफ्ट की खरीदारी चरम पर

पहले क्रिसमस पर कार्ड खरीदने का चलन था, लेकिन अब उसकी जगह गिफ्ट आइटम ने ले ली है. व्यवसायियों का कहना है कि सांता क्लॉज से जुड़े आइटम सबसे ज्यादा बिक रहे हैं और गिफ्ट आइटम की मांग लगातार बढ़ रही है.

क्रिसमस ट्री लोगों को आकर्षित कर रहे

बाजार में उपलब्ध क्रिसमस ट्री और स्नो पाइन ट्री ग्राहकों को खूब रास आ रहे हैं. इसके अलावा स्नो मैन स्टेच्यू, जीसस और मदर मैरी की मूर्तियां, टैडी सांता, गोल्डन और सिल्वर स्टार भी बड़ी संख्या में खरीदे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-पांच राशियों पर भाग्य मेहरबान, कई को मिलेगा धन लाभ; कुछ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा

Muzaffarpur News : गयाजी के ड्रग माफिया छठू भारती की हिस्ट्री मांगी, जल्द होगी वारंट की कार्रवाई

Muzaffarpur News
मुजफ्फरपुर में होटल उद्घाटन के दौरान रंगदारी का प्रयास.

Muzaffarpur News : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सात माह पहले टेक्निकल चौक से बरामद एक करोड़ की ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले की जांचकर्ता दारोगा आरती कुमारी ने गया जिले के कोठी थाना को पत्र लिखकर वहां के सोवरी पास्ट निवासी ड्रग माफिया छठू भारती की पूरी आपराधिक जानकारी मांगी है.

जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद की गई खेप छठू भारती के पास पहुंचाई जानी थी. इसी आधार पर पुलिस उसके नाम-पते और पुराने मामलों का सत्यापन कर रही है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर छठू भारती के विरुद्ध इश्तेहार और कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी.

इधर, पुलिस ने इसी मामले में जेल भेजे गए आरोपी संतोष कुमार गुप्ता, जो छठू भारती का ग्रामीण है, उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांगी है.

उल्लेखनीय है कि 13 मई की रात काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने टेक्निकल चौक और स्टेशन रोड में छापेमारी कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा था. कार्रवाई तत्कालीन नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में की गई थी. गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण के जयप्रकाश कुमार, मधुबन निवासी मुकेश कुमार, बक्सर के अंकित कुमार और गया के संतोष कुमार गुप्ता शामिल थे.

तस्करों के पास से एक किलो ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, स्विफ्ट डिजायर कार, डिजिटल तराजू, दो मोबाइल और तीन लाख रुपये बरामद किए गए थे. पूछताछ में आरोपितों ने बताया था कि खेप मणिपुर से ट्रेन द्वारा लाई गई थी और गया से छठू भारती उसे लेने वाला था, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें-पांच राशियों पर भाग्य मेहरबान, कई को मिलेगा धन लाभ; कुछ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा

Kolkata News : विद्यासागर सेतु पर 14 दिसंबर को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा ट्रैफिक

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata News : कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि 14 दिसंबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विद्यासागर सेतु (सेकेंड हुगली ब्रिज) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. यह बंदिश पुल पर रिपेयर और मेंटेनेंस के काम के लिए लागू की जा रही है.

वीकेंड का समय चुना गया

पुल से प्रतिदिन कम से कम एक लाख वाहन गुजरते हैं. सूत्रों के अनुसार, पिछले अगस्त से हर वीकेंड पर पुल पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जा रहा है. सप्ताह के बीच यानी सोमवार से शुक्रवार तक ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है. इस कारण वीकेंड का समय चुना गया, ताकि मेंटेनेंस कार्य में कम रुकावट आए.

पुलिस की तैयारियां और वैकल्पिक मार्ग

कोलकाता और हावड़ा पुलिस ने पुल के आसपास वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को मोड़ने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं. वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय और वैकल्पिक मार्ग के अनुसार बनाएं.

इसे भी पढ़ें-जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

इसे भी पढ़ें-बीएलओ भुगतान के लिए राज्य ने जारी की पहली किस्त, 61 करोड़ रुपये आवंटित

Kolkata News : जादवपुर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata News : जादवपुर यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज, लॉ एंड मैनेजमेंट (एफआइएसएलएम) के तहत जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) पर एक नया प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है. यह पहल एडवांस्ड सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए इंडस्ट्रियल वेस्टवॉटर मैनेजमेंट की चुनौतियों को हल करने के उद्देश्य से तैयार की गई है.

कोर्स का उद्देश्य और लाभ

इस कोर्स का मकसद इंजीनियरों, साइंस पोस्ट ग्रेजुएट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स में तकनीकी क्षमता विकसित करना है, ताकि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जल प्रबंधन के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके. कोर्स का विकास ग्लोबल जादवपुर यूनिवर्सिटी एलुमनाई फाउंडेशन (GJUAF), कैलिफोर्निया, यूएसए की पहल पर किया गया. जीजेयूएएफ के अध्यक्ष डॉ. रंजीत चक्रवर्ती ने बताया कि यह कोर्स जल संसाधन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, पर्यावरण अध्ययन और सिविल इंजीनियरिंग विभागों के सहयोग से एफआइएसएलएम के तहत डिजाइन किया गया.

वित्तपोषण और छात्र लाभ

GJUAF कार्यक्रम को तीन साल के लिए प्रायोजित कर रहा है, जिसमें दो और वर्षों के लिए समर्थन बढ़ाने की संभावना है. तीन साल की लागत 60,000 अमेरिकी डॉलर है. केमिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र देबाशीष मुखोपाध्याय (कैलिफोर्निया, यूएसए) ने 54,000 अमेरिकी डॉलर का उदार दान इस पहल को वित्तपोषित करने के लिए दिया.

छात्रों को कोर्स के दौरान 8,000 रुपये मासिक इंटर्नशिप स्टाइपेंड मिलेगा और इंडस्ट्री विज़िट के दौरान 2,000 रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे.

कोर्स की डिजाइन और रोजगार के अवसर

जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस-चांसलर डॉ. अमिताव दत्ता ने बताया कि यह कोर्स यूजीसी की नई गाइडलाइन के अनुसार “अप्रेंटिस एम्बेडेड एजुकेशनल प्रोग्राम” के रूप में तैयार किया गया है. इससे छात्रों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इंडस्ट्री में उन्हें व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-बीएलओ भुगतान के लिए राज्य ने जारी की पहली किस्त, 61 करोड़ रुपये आवंटित