विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: क्रिसमस बाजार में बढ़ी रौनक, सांता क्लॉज और ऑप्टिक लाइट ट्री की खूब मांग

Dhanbad News: धनबाद में क्रिसमस से पहले बाजार पूरी तरह त्योहारी रंग में डूब गया है. सांता क्लॉज, स्नो मैन और सजावटी सामान की खरीदारी लगातार बढ़ रही है. दुकानदारों का कहना है कि इस बार खास तौर पर ऑप्टिक लाइट ट्री की डिमांड ज्यादा है.

Dhanbad News: क्रिसमस नजदीक आते ही ईसाई समुदाय ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शहर का बाजार त्योहारी सामान से एक बार फिर चमक उठा है. दुकानों में क्रिसमस गिफ्ट, सांता क्लॉज, स्नो मैन और सजावटी वस्तुओं की भरमार है. दुकानदार बताते हैं कि इस बार सांता क्लॉज के साथ स्नो मैन की भी खूब मांग है.

बाजार में विभिन्न आकारों के क्रिसमस ट्री, गोल्डन–सिल्वर स्टार, सांता कैप, सांता मास्क, बच्चों और युवाओं के लिए सांता ड्रेस, चरनी सेट, वॉल हैंगिंग और स्पेशल चॉकलेट की बिक्री बढ़ गई है. हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस के स्टीकर, म्यूजिकल सांता व पुतलों की भी खूब खरीदारी हो रही है.

सांता क्लॉज की अधिक डिमांड

दुकानों में तीन इंच से छह फीट तक के सांता क्लॉज के पुतले उपलब्ध हैं. स्नो मैन, म्यूजिक चरनी और प्लेन चरनी भी खरीदारों को खूब पसंद आ रहे हैं. विशेष आकर्षण के रूप में क्रिसमस स्पेशल ऑप्टिक लाइट ट्री, चेरी यूरोपियन ट्री, रेड वेल्वेट और व्हाइट वेल्वेट ट्री भी बाजार में उपलब्ध हैं.

गिफ्ट की खरीदारी चरम पर

पहले क्रिसमस पर कार्ड खरीदने का चलन था, लेकिन अब उसकी जगह गिफ्ट आइटम ने ले ली है. व्यवसायियों का कहना है कि सांता क्लॉज से जुड़े आइटम सबसे ज्यादा बिक रहे हैं और गिफ्ट आइटम की मांग लगातार बढ़ रही है.

क्रिसमस ट्री लोगों को आकर्षित कर रहे

बाजार में उपलब्ध क्रिसमस ट्री और स्नो पाइन ट्री ग्राहकों को खूब रास आ रहे हैं. इसके अलावा स्नो मैन स्टेच्यू, जीसस और मदर मैरी की मूर्तियां, टैडी सांता, गोल्डन और सिल्वर स्टार भी बड़ी संख्या में खरीदे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-पांच राशियों पर भाग्य मेहरबान, कई को मिलेगा धन लाभ; कुछ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
23 ° C
23 °
23 °
83 %
2.6kmh
20 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
41 °
विज्ञापन

अन्य खबरें