15.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 72

Bhagalpur : भागलपुर केंद्रीय कारा में मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों ने बंदी दरबार लगाया

मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों ने बंदी दरबार लगाया
मानवाधिकार दिवस पर अधिकारियों ने बंदी दरबार लगाया.

Bhagalpur : भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केन्द्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहित कई वरीय अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे.

अधिकारियों ने मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी और कारा परिसर का निरीक्षण भी किया. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने बंदी दरबार की कार्यवाही संपादित की.

कारा प्रशासन की सराहना और सुधारात्मक गतिविधियों की प्रशंसा

निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने कारा प्रशासन के प्रबंधन पर संतोष जताया. बंदियों के हित में संचालित सुधारात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की सराहना भी की गई.

बंदियों की कलाकृतियां भेंट

कार्यक्रम के दौरान बंदियों द्वारा निर्मित मंजूषा पेंटिंग और काष्ठ-हस्तशिल्प को आगंतुक अधिकारियों को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया.

इसे भी पढ़ें-बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, आधी रात सोते समय बदमाशों ने अंजाम दिया वारदात

Bihar Crime : बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, आधी रात सोते समय बदमाशों ने अंजाम दिया वारदात

मर्डर
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या.

Bihar Crime : बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की देर रात जदयू से जुड़े स्थानीय नेता नीलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड-10 में हुई इस वारदात में हथियारबंद अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की. गोलियां छाती, गर्दन और आंख के पास लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार गोली की आवाज सुनते ही घरवाले दौड़े, लेकिन करीब नौ हमलावर हथियार लहराते हुए वहां से भाग निकले.

मवेशी बथान में सोते समय हुआ हमला

पड़ोसियों और परिवार के अनुसार, नीलेश कुमार रात का खाना खाकर मवेशी बथान में सोने गए थे. तभी आधी रात को छह से अधिक अपराधी वहां पहुंचे और उन पर कई राउंड फायरिंग की. इस घटना ने पूरे इलाके में सन्नाटा और डर फैला दिया.

संदिग्ध को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

मंझौल डीएसपी और छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इसके अलावा, एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया.

परिवार का बयान

मृतक के पिता रामबली महतो ने बताया कि उन्होंने वारदात के समय गांव के ही बृजेश कुमार और जयप्रकाश महतो को हथियार लहराते हुए भागते हुए देखा. उन्होंने कहा कि हाल के समय में कोई विवाद नहीं था, लेकिन कई साल पहले जमीन विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ था.

एसपी का कहना

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. 2019 में इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. उन्होंने कहा कि एक युवक से पूछताछ जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी और जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले को कई एंगल से देख रही है.

इसे भी पढ़ें-मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने दी जान, सात दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ा

इसे भी पढ़ें- साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Bihar News: 1675 नए मार्गों पर बिहार में शुरू होगी बस सेवा, सुरक्षा के लिए दो ड्राइवर अनिवार्य

बस
पटना के गांधी मैदान से चलेंगी BSRTC बसें.

Bihar News: बिहार परिवहन विभाग ने राज्य और अन्य राज्यों के लिए नई बस सेवाओं की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. अब कुल 1675 नए मार्गों पर बसें शुरू की जाएंगी. विभाग का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों से शहरों तक लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना है. इसके तहत राज्यभर में छोटी और बड़ी बसों का परिचालन किया जाएगा. विभाग के अनुसार बिहार के विभिन्न जिलों में 900 से अधिक नए रास्तों पर बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों के रास्तों को भी शामिल किया गया है.

दो ड्राइवर अनिवार्य, नियम पालन न करने पर परमिट रद्द

परिवहन विभाग ने तय किया है कि 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली सभी बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य होंगे. हालांकि, अब तक अधिकांश बस मालिक इस नियम का पालन नहीं कर रहे थे. अधिकारियों ने जिलों को निर्देश दिए हैं कि नियम का पालन न करने वाली बसों का परमिट रद्द किया जाए. पिछले चार महीनों में 30 से अधिक बसों पर कार्रवाई की जा चुकी है. शेष बस मालिकों को भी दोबारा निर्देश जारी किए गए हैं कि वे लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर रखें, अन्यथा उन्हें परिचालन की अनुमति नहीं मिलेगी.

सुरक्षा कारणों से लिया गया निर्णय

विभाग का कहना है कि इतनी लंबी दूरी एक ही ड्राइवर के भरोसे तय करना सुरक्षित नहीं है. लगातार ड्राइविंग करने वाले चालक थक जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है. कई बार लगातार लंबे समय तक वाहन चलाने से हादसे भी होते हैं. दो ड्राइवर रखने का नियम यात्रियों और चालक दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और लंबी दूरी की बस यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाएगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस नियम का पालन न करने वाली बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीण और शहरों के बीच आसान आवाजाही

विभाग का उद्देश्य न केवल बड़े शहरों को जोड़ना है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए शहरों तक यात्रा को सुविधाजनक बनाना भी है. नए मार्गों पर परिचालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोग समय पर और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. इससे बिहार में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार होगा और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को अधिक सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-हाजीपुर में सड़क पर कहर — बस और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 8 घायल

इसे भी पढ़ें-पटना–दिल्ली और दरभंगा–दिल्ली रूट पर चलेगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, सुखद होगी यात्रा

Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: मकर-कुंभ वाले रहे सतर्क; मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का पूरा दिनचर्या और सुझाव

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: आज 10 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन है. राशियों के अनुसार आज का दिन कई मायनों में खास रहेगा. मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन की शुरुआत नई ऊर्जा, उत्साह और संभावनाओं के साथ होगी. आज आप जानेंगे कि आपका दिन कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा, किन परिस्थितियों में लाभ होगा और किन बातों में सावधानी बरतनी होगी.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, नए अवसर मिल सकते हैं और व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, कुछ राशियों को आर्थिक मामलों या स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां भी अपनानी पड़ सकती हैं.

आज का दिन विशेष रूप से आत्मविश्वास, सोच-विचार और बातचीत के माध्यम से सकारात्मक परिणाम हासिल करने का मौका देगा. वहीं, ध्यान और संयम के साथ निर्णय लेने से अनावश्यक उलझनों से बचा जा सकता है. सभी राशियों के लिए शुभ अंक और रंग की जानकारी भी दिन के दौरान लाभकारी रहेंगे, जिससे व्यक्तिगत और पेशेवर गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा.

मेष राशि

आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आपकी बातचीत और समझदारी दूसरों पर असर डाल सकती है.

करियर / बिजनेस: ऑफिस या बिजनेस में संवाद और मीटिंग से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. फिर भी, वरिष्ठों या सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं. नए निवेश में सावधानी रखें.
रिलेशनशिप: परिवार या पार्टनर के साथ संवाद में संयम रखें, गलतफहमी की संभावना है.
स्वास्थ्य: मानसिक थकान और हल्की अस्वस्थता हो सकती है. दिनचर्या में संतुलन रखें.
सावधानी: आर्थिक निर्णय जल्दबाज़ी में न लें, गुस्से पर नियंत्रण रखें.
उपाय: ध्यान, हल्का प्रार्थना या दान करें.
शुभ रंग: हल्का पीला / क्रीम
शुभ अंक: 3, 9

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा, निर्णय लेने में संतुलन और व्यावहारिक सोच बनी रहेगी.

करियर / बिजनेस: कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है. पुराने संपर्क दोबारा लाभकारी हो सकते हैं.
रिलेशनशिप: रिश्तों में स्थिरता रहेगी, लेकिन अपेक्षाओं के अनुसार टकराव संभव है. पार्टनर के साथ मधुर संवाद लाभ देगा.
स्वास्थ्य: गले, गर्दन और थायरॉइड क्षेत्र में खिंचाव महसूस हो सकता है. तला-भुना कम खाएं.
सावधानी: आर्थिक मामलों में भरोसा अधिक न करें, क्रोध से रिश्तों में तनाव हो सकता है.
उपाय: बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, सफेद वस्तु या दही का दान करें.
शुभ रंग: हल्का सफेद, बादामी, पेस्टल हरा
शुभ अंक: 6, 2

मिथुन राशि

आज दिन की शुरुआत उत्साह और नए विचारों के साथ होगी. संचार और योजना निर्माण में आपकी क्षमता काम आएगी.

करियर / बिजनेस: योजनाओं पर ध्यान दें, मार्केटिंग और नेटवर्किंग से लाभ संभव है.
रिलेशनशिप: प्रेम और पारिवारिक संबंधों में सकारात्मक माहौल रहेगा.
स्वास्थ्य: अत्यधिक सोच और मोबाइल/लैपटॉप का उपयोग आंखों और सिर पर असर डाल सकता है.
सावधानी: कई काम एक साथ न करें, आर्थिक और रिश्तों में दोहरी बातें न करें.
उपाय: देवी सरस्वती या गुरु को नमस्कार करें. अध्ययन सामग्री का दान करें.
शुभ रंग: हल्का नीला, आसमानी, सिल्वर
शुभ अंक: 5, 7

कर्क राशि

आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे, लेकिन परिवार का सहयोग सुकून देगा.
करियर / बिजनेस: धैर्य बनाए रखें, जल्दबाज़ी नुकसान कर सकती है. भरोसेमंद सलाह लाभकारी होगी.

रिलेशनशिप: जीवनसाथी/परिवार के साथ समय बिताना मानसिक शांति देगा.
स्वास्थ्य: गैस, पेट या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.
सावधानी: भावुक निर्णय न लें. काम और निजी जीवन संतुलित रखें.
उपाय: भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करें, बच्चों को मीठा खिलाएं.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2, 7

सिंह राशि

आज दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व से भरा रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण रहेगा.

करियर / बिजनेस: बड़े प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी लाभकारी होगी. जोखिम सीमित रखें.
रिलेशनशिप: रोमांस और परिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा.
स्वास्थ्य: सामान्य स्वास्थ्य, गुस्से और तनाव से बचें.
सावधानी: अहंकार और खर्च पर नियंत्रण रखें.
उपाय: सूर्य देव को जल में लाल फूल अर्पित करें, घी का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: सुनहरा, केसरिया, पीला
शुभ अंक: 1, 4

कन्या राशि

आज दिन व्यवस्थित और प्रायोगिक सोच के साथ बीतेगा.

करियर / बिजनेस: मेहनत की सराहना होगी, विश्लेषण और रिसर्च फायदेमंद.
रिलेशनशिप: संवाद बढ़ेगा, गलतफहमियां दूर होंगी.
स्वास्थ्य: पेट और पीठ में हल्की समस्याएं. योग और फाइबर मदद करेंगे.
सावधानी: अत्यधिक परफेक्शनिज्म से बचें.
उपाय: गाय को हरा चारा/गुड़-चना खिलाएं, लक्ष्मी जी को पीले फूल चढ़ाएं.
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 3, 8

तुला राशि

आज दिन सामाजिक और आकर्षक बनेगा. लोगों पर प्रभाव रहेगा.

करियर / बिजनेस: सहयोग और साझेदारी से लाभ होगा. मार्केटिंग और डीलिंग अनुकूल.
रिलेशनशिप: निकटता बढ़ेगी, शादीशुदा लोगों के लिए रोमांटिक पल.
स्वास्थ्य: त्वचा, गर्दन या कमर में हल्की समस्या. वॉक और हाइड्रेशन मददगार.
सावधानी: अधिक उम्मीद न रखें, खर्च सावधानी से करें.
उपाय: मां दुर्गा को गुलाबी फूल चढ़ाएं, महिलाओं को मीठा उपहार दें.
शुभ रंग: गुलाबी, क्रीम
शुभ अंक: 6, 9

वृश्चिक राशि

आज दिन आत्मविश्लेषण और दृढ़ इच्छाशक्ति से भरा रहेगा. कठिन परिस्थितियों में भी नियंत्रण रहेगा.

करियर / बिजनेस: रणनीतिक और शोध संबंधी कार्य सफल होंगे. छिपे अवसरों पर ध्यान दें.
रिलेशनशिप: भावनात्मक गहराई, पुराने मुद्दों को बातचीत से सुलझाने का अवसर.
स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन या ब्लड-सर्कुलेशन समस्या बढ़ सकती है.
सावधानी: संदेह, अति-भावनात्मक रवैया रिश्तों को प्रभावित कर सकता है.
उपाय: भगवान भैरव को नारियल या तेल अर्पित करें. गरीब को कंबल दान करें.
शुभ रंग: गहरा लाल, मैरून
शुभ अंक: 8, 4

धनु राशि

आज दिन उत्साह और सीखने के लिए अनुकूल है. यात्रा और शिक्षा के अवसर मिलेंगे.

करियर / बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे, विस्तार और नए संपर्क लाभकारी.
रिलेशनशिप: खुलापन और स्पष्ट बातचीत से प्यार बढ़ेगा. छोटी यात्रा के योग.
स्वास्थ्य: घुटने, जांघ, कमर में हल्की अकड़न. व्यायाम लाभकारी.
सावधानी: खर्च और निजी जीवन पर टिप्पणी से बचें.
उपाय: पीले फूल/चने की दाल दान करें. गुरुवार को व्रत या पूजा करें.
शुभ रंग: पीला, हल्का नारंगी
शुभ अंक: 3, 5

मकर राशि

आज दिन अनुशासन और कार्यकुशलता के साथ बीतेगा. मेहनत का फल मिलेगा.

करियर / बिजनेस: वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे, पदवृद्धि के संकेत. दीर्घकालिक लाभ के अवसर.
रिलेशनशिप: व्यवहारिकता जरूरी, छोटे मुद्दे शांतिपूर्वक सुलझाएं.
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द, थकान. विटामिन और कैल्शियम लाभकारी.
सावधानी: कठोर शब्द और पुराने कर्ज/दस्तावेज़ नज़रअंदाज न करें.
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल जलाएं. काला कपड़ा दान करें.
शुभ रंग: काला, नीला, ग्रे
शुभ अंक: 8, 1

कुंभ राशि

आज दिन रचनात्मकता और सामाजिक सक्रियता से भरा रहेगा. आपकी दृष्टि लोगों पर असर डालेगी.

करियर / बिजनेस: तकनीकी, मैनेजमेंट और रचनात्मक क्षेत्र में लाभ के योग. भविष्य की रणनीति बनाएं.
रिलेशनशिप: प्रेम संबंध बौद्धिक और भावनात्मक रूप से मजबूत. साथी का समर्थन मिलेगा.
स्वास्थ्य: नींद की कमी और मानसिक थकान संभव. ध्यान और प्राणायाम लाभकारी.
सावधानी: विचारों में भटकाव से बचें, आर्थिक निर्णय स्थिरता से लें.
उपाय: जल में नीला फूल/कपड़ा प्रवाहित करें. जरूरतमंद को दवा या पानी दें. सफेद चंदन का तिलक करें.
शुभ रंग: नीला, बैंगनी
शुभ अंक: 4, 7

मीन राशि

आज दिन कल्पनाशीलता, आध्यात्मिकता और करुणा से भरा रहेगा. अंतर्ज्ञान सही दिशा दिखाएगा.

करियर / बिजनेस: संवेदनशील और रचनात्मक प्रोजेक्ट सफल होंगे. भरोसेमंद लोगों के साथ कदम बढ़ाएं.
रिलेशनशिप: भावनात्मक जुड़ाव और रोमांटिक समय. परिवार में शुभ कार्य या निर्णय.
स्वास्थ्य: तनाव और भावनात्मक सोच से थकान. मेडिटेशन और हल्की वॉक लाभकारी.
सावधानी: छोटी चुनौतियों को बड़ा न बनाएं. दस्तावेज़ संभालें. भरोसा सही लोगों पर करें.
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें. मछलियों/पक्षियों को दाना डालें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” 51 बार जपें.
शुभ रंग: पीला, हल्का हरा, समुद्री रंग
शुभ अंक: 2, 6

इसे भी पढ़ें-सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए, भावुक हुए पूरे स्टेज पर

इसे भी पढ़ें-विराट-रोहित की लय पर अश्विन ने जताया भरोसा, वर्ल्ड कप 2027 तक चमक जारी रहेगी

Kolkata News : बीएलओ भुगतान के लिए राज्य ने जारी की पहली किस्त, 61 करोड़ रुपये आवंटित

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata News : पश्चिम बंगाल सरकार ने बूथ लेवल ऑफिसरों (BLO) के भुगतान हेतु पहली किस्त के रूप में 61 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है. यह आवंटन चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के लिए तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने के अनुरोध के बाद स्वीकृत किया गया. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने पुष्टि की है कि यह फंड अब सभी जिलों में तैनात बीएलओ तक पहुंचाया जाएगा.

फिलहाल प्रत्येक बीएलओ को केवल 6,000 रुपये मिलेंगे

उपलब्ध राशि के आधार पर अभी प्रति बीएलओ केवल 6,000 रुपये ही बांटे जा सकेंगे. राज्य में कुल 81,000 BLO तैनात हैं, जबकि इनके साथ सह-BLO, ERO और AERO भी SIR प्रक्रिया में सक्रिय हैं.
चुनाव आयोग ने हाल ही में बीएलओ का पारिश्रमिक दोगुना करते हुए 12,000 रुपये करने का निर्णय लिया है. विशेष भत्ते को जोड़कर यह राशि कुल 14,000 रुपये तक पहुंचती है. वहीं, BLO सुपरवाइज़र के लिए 18,000 रुपये का भुगतान निर्धारित किया गया है.

सीईओ ने बीएलओ को बताया ‘हीरो’, कई जिलों में सम्मानित भी किए गए

SIR प्रक्रिया की मुख्य जिम्मेदारी बीएलओ के ऊपर होने के कारण उनके काम की व्यापक सराहना की जा रही है. कुछ दिन पहले राज्य के सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रेस सम्मेलन में बीएलओ को “हीरो” बताते हुए कहा था कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.
राज्य के कई जिलों में निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया है और उनके प्रयासों को चुनावी व्यवस्था की रीढ़ बताया गया है.

इसे भी पढ़ें-कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की फजीहत जारी, बैगेज ट्रेसिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती

Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की फजीहत जारी, बैगेज ट्रेसिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती

Kolkata
मालदा में SIR कार्य के दौरान झड़प

Kolkata Airport : कोलकाता एयरपोर्ट पर आठवें दिन भी इंडिगो यात्रियों की परेशानी खत्म नहीं हुई. मंगलवार को हालांकि किसी भी इंडिगो उड़ान के रद्द होने की जानकारी नहीं मिली, लेकिन मिसिंग लगेज और री-शेड्यूल फ्लाइटों ने यात्रियों को लगातार भटकने पर मजबूर किया. कई लोग बैग की स्थिति जानने के लिए इंडिगो काउंटर के चक्कर लगाते देखे गए, जबकि कुछ यात्री नई समय-सारिणी के अनुसार उड़ान पकड़ने के लिए घंटों बैठे रहे.

एयरपोर्ट के कर्मचारी प्रदीप बनर्जी का कहना है कि संचालन सुधार की ओर बढ़ा है, मगर अभी भी 20% प्रक्रियाएं प्रभावित हैं. उनके मुताबिक समस्या का पूरा समाधान अभी बाकी है.

50 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित

एयरपोर्ट सूत्र बताते हैं कि 3 से 9 दिसंबर के बीच लगभग 2500 उड़ानों का संचालन हुआ. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की सेवाएं शामिल थीं.
इसी अवधि में 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा—कुछ कोलकाता से रवाना होने वाली और कुछ अन्य शहरों से कोलकाता पहुंचने वाली. इन कैंसिलेशन का असर सीधे तौर पर 50,000 से ज्यादा यात्रियों पर पड़ा, जिन्हें alternative booking, refund, और लगेज ट्रैकिंग जैसी मुश्किलों से गुजरना पड़ा.

रद्द टिकटों पर 569.65 करोड़ का रिफंड पूरा

इंडिगो ने सात दिनों में रद्द हुए 5,86,705 टिकटों पर कुल 569.65 करोड़ रुपये लौटाए हैं.
कई यात्रियों को अपनी रद्द उड़ानों का विकल्प देते हुए री-शेड्यूल टिकट भी दिए गए हैं, जिस कारण कई ट्रैवलर्स को नई यात्रा तिथियों के अनुसार अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ा है.

9000 बैग अब भी यात्रियों तक नहीं पहुंचे

पिछले सात दिनों में इंडिगो के बैगेज सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई. एयरलाइन के अनुसार मिस-प्लेस हुए बैगों में से 4500 बैग यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं, लेकिन करीब 9000 बैग अभी भी विभिन्न एयरपोर्टों पर अटके हुए हैं.

कई यात्री रोजाना ट्रैकिंग अपडेट के लिए एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं और लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं. बैगेज की देरी के कारण यात्रियों के जरूरी सामान, दवाइयां और व्यक्तिगत दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे नाराज़गी बढ़ती जा रही है.

एयरपोर्ट प्रबंधन बोले

एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार बेहरा ने बताया कि मंगलवार को कुल 279 उड़ानों का संचालन किया गया, जिनमें इंडिगो की 91 आगमन और 90 प्रस्थान उड़ानें शामिल थीं.

उन्होंने कहा कि केवल चार आगमन और चार प्रस्थान उड़ानें ही लगभग 30 मिनट विलंबित रहीं, और इनमें एक उड़ान इंडिगो की थी. बेहरा के अनुसार एयरलाइंस की सर्विस सामान्य होने की दिशा में बढ़ रही है, लेकिन पूरी तरह स्थिर होने में अभी और समय लग सकता है.

इसे भी पढ़ें-सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोए, भावुक हुए पूरे स्टेज पर

Shivani Singh Bhojpuri Song : ‘तू मरद नाहीं माथा के दरद’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, छाया शिवानी सिंह का सुपरहिट ट्रैक

'तू मरद नाहीं माथा के दरद' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
'तू मरद नाहीं माथा के दरद' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल.

Shivani Singh Bhojpuri Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर वही पुराना जलवा लौट आया है. सिंगर शिवानी सिंह का करीब दो साल पुराना सुपरहिट गाना ‘तू मरद नाहीं माथा के दरद हउवा राजा जी’ फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. एनर्जी-फुल बीट्स, धांसू लिरिक्स और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस वाली जोड़ी पारुल यादव और गौरव कुशवाहा दर्शकों को एक बार फिर दीवाना बना रही है.

एनर्जेटिक डांस और दमदार आवाज — पूरा पैकेज एंटरटेनमेंट

इस गाने में पारुल और गौरव पति-पत्नी के किरदार में दिखाई देते हैं, जहां पारुल अपनी शिकायतें मजेदार अंदाज़ में गाने के जरिए व्यक्त करती है — यही लाइन “तुम मर्द नहीं सिर दर्द हो” गाने की सबसे बड़ी USP बन गई है. एनर्जेटिक डांस मूव्स, तेज बीट्स और शिवानी सिंह की दमदार आवाज मिलकर इसे एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट ट्रैक बना देते हैं.

टीम और क्रिएटिव क्रेडिट्स

गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं,
संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है,
और आवाज शिवानी सिंह ने दी है — तीनों की जुगलबंदी ने इस गाने को लंबे समय तक यादगार बना दिया.

YouTube पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

यूट्यूब पर यह गाना लगातार नए माइलस्टोन छू रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 164 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. गाने को अब तक 750K से ज्यादा लाइक्स भी प्राप्त हो चुके हैं.

कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं —
किसी ने लिखा, “पहली बार जीवन में भोजपुरी गाना सुन रहा हूं, वो भी सर्च करके.”
एक अन्य ने कहा, “राजस्थानी होकर भोजपुरी सर्च करके सुन रहा हूं, वाइब जबरदस्त है.”
लोग भर-भरकर हार्ट और फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

रेत में गायब होने वाले सांप का चौंकाने वाला वीडियो, शिकार पर अचानक धावा बोलने में माहिर

सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत, अंत ने सहमा दिया इंटरनेट

चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

Viral Video: रेत में गायब होने वाले सांप का चौंकाने वाला वीडियो, शिकार पर अचानक धावा बोलने में माहिर

रेत में गायब होने वाले सांप का चौंकाने वाला वीडियो
रेत में गायब होने वाले सांप का चौंकाने वाला वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिसमें रेगिस्तान में पाया जाने वाला बेहद खतरनाक सैंड वाइपर सांप अपनी घातक चाल दिखाता नजर आता है. यह सांप कुछ ही सेकंड में खुद को पूरी तरह रेत में समा लेता है और आंखों-सींग जैसे हिस्से छोड़कर पूरा शरीर छिपा लेता है, जिससे यह शिकार को बिना आहट के निशाना बना सके.

रेत में पलभर में गायब – सैंड वाइपर की घात लगाकर हमला करने की चाल

वीडियो में दिखाई देता है कि सैंड वाइपर पहले अपनी पूंछ को हिलाकर रेत को ढीला करता है.
चंद सेकंड बाद उसकी पूंछ रेत में समा जाती है, फिर शरीर का बाकी हिस्सा और अंत में सिर भी रेत के भीतर गायब हो जाता है. बाहर केवल उसकी काली आंखें और सींग जैसी बनावट नजर आती है. इसी तरीके से यह घंटों तक छिपकर शिकार के इंतज़ार में रहता है और उचित समय मिलते ही अचानक जोरदार हमला कर देता है.

सोशल मीडिया पर वायरल, लाखों व्यू और हजारों रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक हैंडल से शेयर किया गया है.
अब तक इसे 7 लाख से अधिक लोगों ने देखा और करीब 8 हजार ने लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने इसे “Deadly” और “अद्भुत जीव” कहा. वहीं कुछ लोगों ने जिज्ञासा में यह भी पूछा कि अगर किसी का पैर इस पर पड़ जाए तो क्या होगा.

इसे भी पढ़ें-

सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत, अंत ने सहमा दिया इंटरनेट

चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

Delhi Pollution: दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर रोक, पकड़े जाने पर लगेगा ₹5000 तक जुर्माना

दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर सख्ती
दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर सख्ती.

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते विषाक्त धुएं और स्मॉग से निपटने के लिए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. खुले में कूड़ा जलाने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी. अब जिला प्रशासन और नगर निगम को जुर्माना लगाने की पूरी शक्ति दे दी गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले को सार्वजनिक करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है. सरकार का उद्देश्य — प्रदूषण पर हर स्तर से नियंत्रण.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण के हर स्रोत पर कार्रवाई जारी है और पर्यावरण विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ओपन बर्निंग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित हो. उन्होंने बताया कि खुले में कचरा जलाने वाले व्यक्तियों पर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा.

साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कचरा जलाने से परहेज करें, क्योंकि आम जनता का छोटा सहयोग भी बड़े बदलाव की वजह बन सकता है.

9 दिनों बाद हवा में हल्का सुधार

लगातार खराब होती हवा के बीच मंगलवार को लगभग 9 दिनों बाद वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के नीचे आ गया.

सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 282 रहा, जबकि सोमवार को 314 और रविवार को 308 था. हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है.

तेज हवाओं से मिला थोड़ा आराम

ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (CEEW) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन ने बताया कि मंगलवार को चली तेज हवाओं ने प्रदूषकों के बिखराव में मदद की, जिससे AQI थोड़ा सुधरकर लगभग 282 तक पहुंच सका.
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी हवा की गति 10 किमी/घंटा से अधिक रहने की संभावना है, जो प्रदूषण कम करने के लिए सकारात्मक मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-चार गिरफ्तार, मालिकों और अधिकारियों पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

इसे भी पढ़ें-इंडिगो का सिस्टम बैठा, मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द, एक्शन में आया मैनेजमेंट

Laughter Chefs 3: पवन सिंह का शो में तगड़ा एंट्री स्टाइल, मजाक में कहा— ऐसा चोखा बनाऊंगा कि तीन दिन बाथरूम से बाहर नहीं निकलोगे

पवन सिंह का शो में तगड़ा एंट्री स्टाइल
पवन सिंह का शो में तगड़ा एंट्री स्टाइल.

Laughter Chefs 3: पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 एक बार फिर कलर्स टीवी पर लौट आया है और इस बार कॉमेडी और तड़का दोनों एक लेवल ऊपर है. इस सीजन में देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, जन्नत ज़ुबैर और तेजस्वी प्रकाश जैसे कंटेस्टेंट पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच शो को और मसालेदार बनाने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री होने वाली है और उनका प्रोमो दर्शकों के बीच वायरल हो गया है.

पवन सिंह की एंट्री से किचन में हंगामा और हंसी का तड़का

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि पवन सिंह जैसे ही किचन में आते हैं, कृष्णा अभिषेक उनसे मजाक में कहते हैं कि वह सबकुछ कर सकते हैं, बस प्याज़ काटना नहीं आता. इस पर पवन सिंह जवाब देते हैं— “मैं काट दूंगा.” इसके बाद वह कृष्णा के स्टेशन पर जाकर प्याज़ काटने लगते हैं.

कश्मीरा शाह कहती हैं कि कृष्णा झूठ बोलकर सबसे काम करवाते हैं, जिस पर पवन मजाक में कहते हैं— “अपना काम छोड़कर हमको पकड़ा दे दिया भाई.” अली गोनी भी मजाक में कहते हैं कि गेस्ट होकर भी पवन प्याज़ काट रहे हैं. इसके बाद पवन हंसते हुए कहते हैं— “ऐसा चोखा खिला दूंगा कि तीन दिन बाथरूम से निकलेंगे नहीं.” इस संवाद ने ही सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा दी है.

एपिसोड का फैंस में जबरदस्त क्रेज

पवन सिंह का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में एपिसोड को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. पवन सिंह ने भी यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं— किसी ने उन्हें टीआरपी किंग कहा, तो किसी ने लिखा कि वह सिर्फ पवन सिंह के लिए यह एपिसोड जरूर देखेंगे. एक फैन ने लिखा— “भैया जहां जाते हैं, वहां धमाल मचा देते हैं.”

इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर फिर धमाकेदार वापसी — पवन सिंह का ‘जवार हो या जिला’ गाना ट्रेंड में वापस

इसे भी पढ़ें-पवन सिंह के नए गाने पर झूम उठा बिहार, ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होई’ सोशल मीडिया पर हिट

इसे भी पढ़ें-शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज