19.1 C
Delhi
18 February 2026, Wednesday
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime : साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Bhagalpur Crime : भागलपुर में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से साहेबगंज चौक क्षेत्र दहशत में आ गया. घर से निकलते ही युवक की लोहे के हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मुख्य आरोपित शंकर महतो फरार, पुलिस साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.

Bhagalpur Crime : भागलपुर के व्यस्त साहेबगंज चौक इलाके में शनिवार को गुजरते लोगों की आंखों के सामने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लोहे के भारी हथियार से सिर पर वार कर की गई इस हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई और दुकानदारों ने शटर गिरा दिए.

घर से निकला और चंद कदम दूर मौत से सामना

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में मृतक की पहचान चर्च रोड निवासी कंपनी यादव के बेटे कुंदन कुमार (28) उर्फ बुच्चो यादव के रूप में हुई है.
परिवार के अनुसार कुंदन करीब 11:50 बजे जैसे ही घर से निकला, कुछ दूरी पर ही घात लगाए हमलावरों ने रोककर पहले हमला किया और फिर लोहे के हथियार से सिर पर जोरदार प्रहार किया.
भाभी, जो इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने बताया कि हमला इतनी तेजी से हुआ कि प्रतिरोध का मौका ही नहीं मिला. स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटनास्थल पर भीड़, पर कोई नहीं बोला—आरोपित मौके से फरार

उस समय चौक के सामने मोहल्ले की महिलाओं की कमिटी की बैठक चल रही थी और आसपास अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी, लेकिन कोई सामने नहीं आया.
हमलावर वार कर पास के एक घर में घुसा और वहां से फरार हो गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

परिजनों ने हत्या के लिए पड़ोसी शंकर महतो पर सीधा आरोप लगाया है. मोहल्ले में चर्चा है कि कुछ दिन पहले दोनों के बीच नोकझोंक व मारपीट हुई थी. दोनों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इस पर कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मौके पर पुलिस अधिकारी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे — तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा

घटना की सूचना पर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा और सिटी डीएसपी-2 अजय कुमार चौधरी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
फोरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच चल रही है.
मुख्य आरोपित शंकर महतो अब भी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है.

“कुंदन उर्फ बुच्चो यादव हत्या मामले में पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है. प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश प्रतीत होता है. जांच में सामने आया है कि चिढ़ाने को लेकर विवाद के बाद शंकर ने आवेश में हमला किया, जिससे कुंदन की मौत हो गई. आरोपी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी है.”— एसपी सिटी शुभांक मिश्रा

इसे भी पढ़ें-गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से भी मरे

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
44 %
2.1kmh
0 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °
- Advertisment -

अन्य खबरें