24.1 C
Delhi
19 February 2026, Thursday
Home Blog Page 76

Viral Video: सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत, अंत ने सहमा दिया इंटरनेट

सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत
सांप और मॉनिटर लिजर्ड की खतरनाक भिड़ंत.

Viral Video: इंटरनेट पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में जंगली जीवन का वो दौर दिखता है, जहां हर जीव शिकारी भी है और किसी बड़े शिकारी का शिकार भी. वीडियो में एक विशाल मॉनिटर लिजर्ड और एक ताकतवर सांप के बीच जीवन-मरण का संघर्ष नजर आ रहा है. पूरा दृश्य इतना तनावपूर्ण है कि देखने वाले सांसें थामकर बैठे रह जाते हैं. प्रकृति का यह रूप बताता है कि जंगल में जिंदा रहना सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि अवसर की लड़ाई भी है.

सांप ने किया जबरदस्त वार — लिजर्ड फंसी जाल में

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप ने मॉनिटर लिजर्ड की गर्दन पर जोरदार हमला कर दिया है. सांप लगातार अपने दांतों से लिजर्ड को पकड़कर खींच रहा है, जबकि छिपकली के हाथ और मुंह तार की जाली में फंसे होने के कारण वह पलटवार तक नहीं कर पा रही. शिकारी सांप की पकड़ इतनी मजबूत है कि लिजर्ड खुद को छुड़ाने की कोशिश भी नहीं कर पा रही. दृश्य इतना भयावह है कि कई दर्शकों ने वीडियो को पूरा देखने से पहले ही रोक दिया.

एक्स पर धड़ाधड़ शेयर — 70 हजार से ज्यादा व्यू

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AmazingSights नामक अकाउंट से साझा किया गया है. महज 34 सेकंड के इस क्लिप में जंगल की क्रूर वास्तविकता सामने आती है कि प्रकृति में भोजन के लिए संघर्ष कितना विकराल हो सकता है. वीडियो पर यूज़र्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और इस घटना को “नेचर का सबसे रॉ रूप” बता रहे हैं. इसे अब तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और लाइक व प्रतिक्रियाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें-

चलती कार के बोनट पर चूहा चढ़ा, डर से चीख पड़ीं दो महिलाएं

जंगल में आमने-सामने आए अजगर और मगरमच्छ, छिड़ी रोमांचक जंग — जानें किसने मारी बाजी

मगरमच्छ के जबड़े से हिरण को बचाने आया हाथी, जंगल में दिखा अनोखा नजारा

 नशे में युवक ने बाघ को शराब पिलाई? वायरल वीडियो की सच्चाई सुनकर चौंक जाएंगे

शेर ने दिखाई बादशाहत, मगरमच्छ को देख पानी में कूद पड़ा जंगल का असली राजा

Bigg Boss 19 Winner 2025: बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम — ग्रैंड फिनाले में दिखा जुनून, इमोशन और जश्न

बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम
बिग बॉस 19 का ताज गौरव खन्ना के नाम.

Bigg Boss 19 Winner 2025: गौरव खन्ना की ट्रॉफी जीत के साथ बिग बॉस 19 का सफर यादगार अंदाज़ में समाप्त हुआ. पूरे सीजन में दर्शकों को ड्रामा, रणनीति, भावनाओं और तीखे टकराव का मिश्रण देखने को मिला, लेकिन अंत में गौरव ने अपनी समझदारी, शांत स्वभाव और मजबूत सोशल गेम से बाकी प्रतिभागियों पर बढ़त बनाई. दर्शकों के वोटों की बारिश ने उनकी जीत को और भी खास बना दिया, और उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर खुशी के संदेशों की बाढ़ ला दी.

सीजन के दौरान छाप छोड़ने वाला गेमप्ले

शो के दौरान गौरव खन्ना ने अपनी रणनीति, यथार्थवादी एप्रोच और चुनौतीपूर्ण क्षणों में संयम बनाए रखने के कारण दर्शकों का दिल जीता. उनका धैर्य, टास्क के दौरान उनका प्रदर्शन और रिश्तों को संभालने की शैली ने उन्हें फिनाले तक पहुंचाया. उनकी जीत ने यह साबित किया कि निरंतरता, साफ सोच और दर्शकों का भरोसा जीतकर ट्रॉफी हासिल की जा सकती है.

सलमान खान के साथ प्रोजेक्ट की चर्चा से उत्साह दोगुना

फिनाले से कुछ दिन पहले सलमान खान ने खुलासा किया था कि वे भविष्य में गौरव खन्ना के साथ एक खास प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. यह घोषणा गौरव की जीत के साथ और भी चर्चाओं में आ गई है. सलमान ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि गौरव में बड़े प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने की पूरी क्षमता है. इस बयान ने न सिर्फ गौरव के फैंस को रोमांचित किया बल्कि उनके भविष्य के करियर को लेकर उत्सुकता भी बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ें-बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

Pawan Singh: बिग बॉस फिनाले से पहले हड़कंप — धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी

धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी
धमकी मिलने के बाद पवन सिंह की सुरक्षा कड़ी.

Pawan Singh: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले पवन सिंह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. पवन सिंह फिनाले में शिरकत करने वाले थे, लेकिन उन्हें एक धमकी भरे फोन कॉल के जरिए चेतावनी दी गई कि यदि वे शो के होस्ट के साथ स्टेज शेयर करते हैं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. धमकी के बाद उनकी टीम सतर्क हो गई और घटना की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच और सुरक्षा बढ़ाने की कार्रवाई तुरंत शुरू हुई.

फिनाले में शिरकत की तैयारी थी — धमकी के बाद बढ़ी सतर्कता

पवन सिंह की टीम ने धमकी कॉल की जानकारी देते हुए बताया कि फोन कॉल फिनाले से पहले आया था. शो में उपस्थित रहने की आधिकारिक पुष्टि भी पवन सिंह ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे “भाईजान के साथ बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में” दर्शकों के बीच होंगे. फैंस उत्साहित थे, लेकिन धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जोखिम को देखते हुए पुख्ता इंतज़ाम कर दिए हैं.

तकनीकी जांच शुरू — कॉलर की तलाश में पुलिस

पुलिस ने धमकी कॉल के नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDRs) की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कॉल कहाँ से और किसके द्वारा किया गया था. पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाते हुए उनके लिए फिनाले के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल तैयार किया गया है.

फैंस में चिंता, लेकिन शो के लिए उत्साह बरकरार

धमकी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस में चिंता दिख रही है. लोग लगातार उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं. वहीं, ग्रैंड फिनाले को लेकर उत्साह अपने चरम पर है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह आज फिनाले में उपस्थित होते हैं या नहीं.

इसे भी पढ़ें-सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

Goa nightclub fire incident : चार गिरफ्तार, मालिकों और अधिकारियों पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Goa nightclub fire incident : चार गिरफ्तार
Goa nightclub fire incident : चार गिरफ्तार

Goa nightclub fire incident : गोवा में नाइटक्लब अग्निकांड के बाद राज्य प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुष्टि की है कि जिन सरकारी अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों के बावजूद क्लब संचालन की अनुमति दी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी का गठन

सरकार ने घटना की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें दक्षिण गोवा के जिलाधिकारी, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के उप निदेशक और फॉरेंसिक प्रयोगशाला के निदेशक शामिल हैं. समिति को एक सप्ताह के भीतर संपूर्ण रिपोर्ट दाखिल करनी होगी.

इलेक्ट्रिक पटाखों के कारण लगी आग का संदेह

मुख्यमंत्री सावंत के अनुसार प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि नाइटक्लब के अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे जलाए गए थे, जिससे आग भड़की. मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. वी. कैंडावेलू और पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार को दोषी अधिकारियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. स्थिति की समीक्षा के लिए कई उच्च स्तरीय बैठकें भी की जा चुकी हैं.

राज्य के सभी नाइटक्लबों के लिए एडवाइजरी और ऑडिट

ऐसे हादसे दोबारा न हों, इसके लिए सरकार की ओर से नाइटक्लबों और आतिथ्य क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठानों को एडवाइजरी जारी होगी. सभी को पर्याप्त सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बिना अनुमति चल रहे क्लबों का ऑडिट कराएगी और संभावित जोखिम वाले स्थानों की पहचान भी की जाएगी.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार कर्मचारियों में क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंघानिया और द्वार प्रबंधक रियांशु ठाकुर शामिल हैं. चारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता

सरकार ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोष से मृतकों के परिजनों को पाँच लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके अतिरिक्त, मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों तक पहुँचाने की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-गोवा के नाइटक्लब में सिलेंडर विस्फोट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, दम घुटने से भी मरे

Bhagalpur News : मांगों के समर्थन में दिल्ली रवाना होंगी सेविकाएं, 10 से 12 दिसंबर तक केंद्र रहेगा बंद

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति के आह्वान पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, भागलपुर के नेतृत्व में जिले की सभी सेविका एवं सहायिका 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन में भाग लेगी. इसके मद्देनज़र 10 से 12 दिसंबर तक भागलपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. संघ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र सभी पदाधिकारियों को भेजा जा चुका है.

बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार राकेश ने बताया कि आंदोलन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित है और इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी कृति समिति देश के 15 राज्यों की 13 लाख 96 हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का प्रतिनिधित्व करती है. वर्षों की सेवा के बाद भी सेविका-सहायिका को वैधानिक अधिकार और सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसके चलते संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया है.

कर्मचारियों की ओर से रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  • आंगनबाड़ी सेविका को आंगनबाड़ी शिक्षिका का दर्जा दिया जाए.
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी लागू की जाए.
  • मानदेय में सार्वजनिक रूप से वृद्धि की जाए.
  • सेविका-सहायिका को प्रति माह पेंशन दिया जाए.
  • FRS प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए.
  • सेविकाओं को 5जी मोबाइल उपलब्ध कराया जाए.

इसे भी पढ़ें-अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठिठुरन, चलेगी तेज हवा — मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया

Bihar Mausam Update: अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठिठुरन, चलेगी तेज हवा — मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया

22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा
22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा.

Bihar Mausam Update: बिहार में एक बार फिर ठंड तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिनों में पूरे राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव दिखाई देगा. कई जिलों में सुबह और देर रात घना कोहरा, तापमान में गिरावट और तेज हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ सकती है. विभाग ने इसे देखते हुए डबल अलर्ट जारी किया है.

कौन–कौन से जिलों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर

Bihar Mausam Update: अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठिठुरन, चलेगी तेज हवा — मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया Bihar Mausam Update
Bihar Mausam Update

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कोहरे की घनी परत छाने की आशंका है —
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, पटना, गया, सासाराम और कैमूर.
इन इलाकों में सुबह और रात में विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है.

यात्रियों को सतर्क रहने की अपील

कोहरे के चलते सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और देखने की दूरी (Visibility) भी कम रहेगी.
सड़क पर फॉग के कारण

  • फिसलन बढ़ सकती है
  • वाहनों की रफ्तार कम रखने की जरूरत होगी
  • हेडलाइट और इंडिकेटर का उपयोग अनिवार्य रहेगा

मौसम विभाग ने सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है.

तापमान कितना गिर सकता है

रात के समय तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
दिन की अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, और सुबह व देर रात ठिठुरन और भी ज्यादा महसूस होगी.

बारिश होगी या नहीं?

विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
राज्य में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी, जो तापमान को और नीचे ला सकती है.
अगले 48 घंटों तक ठंड + कोहरा + तेज हवा तीनों का असर रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-इंडिगो का सिस्टम बैठा, मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द, एक्शन में आया मैनेजमेंट

इसे भी पढ़ें-पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित, टॉप दो पर अभी भी सस्पेंस

Tata Sierra 2025 Price : पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित, टॉप दो पर अभी भी सस्पेंस

पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित
पांच वेरिएंट्स की कीमतें घोषित

Tata Sierra 2025 Price : टाटा मोटर्स ने अपनी नई Sierra 2025 SUV के अधिकांश वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने सात में से पांच वेरिएंट्स की कीमतें तय कर दी हैं, जबकि टॉप दो वेरिएंट्स का खुलासा अभी बाकी है. बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी और डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से उपलब्ध होगी.

वेरिएंट्स और कीमतें

Sierra का बेस मॉडल Smart+ 11.49 लाख रुपये से शुरू होता है.
Pure और Pure+ वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः 12.99 लाख और 14.99 लाख रुपये रखी गई हैं.
Adventure वेरिएंट्स की कीमत 15.29 लाख से 17.99 लाख रुपये के बीच है.
डीजल वेरिएंट्स 12.99 लाख से 18.49 लाख रुपये तक उपलब्ध हैं.
टॉप वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है.

डिजाइन और बाहरी लुक

नई Sierra अपने क्लासिक बॉक्सी लुक को आधुनिक ट्विस्ट के साथ पेश करती है.
फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलैम्प और स्लिम हेडलैम्प्स दी गई हैं.
पीछे फुल-विड्थ LED लाइट बार और क्लैमशेल टेलगेट इसे प्रीमियम लुक देते हैं.
SUV के लुक को और भी दमदार बनाने के लिए 19-इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जोड़े गए हैं.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Sierra में Life Space फिलॉसफी के तहत आराम और तकनीक पर ध्यान दिया गया है.
डैशबोर्ड पर Theatre Pro सेटअप शामिल है:

  • 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन
  • 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले
  • 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर

साउंड सिस्टम में JBL 12-स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और Sonic Shaft साउंडबार शामिल हैं, जो SUV में मिनी-थियेटर जैसा अनुभव देते हैं.

इंजन और प्रदर्शन

Sierra तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी:

  • 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 बीएचपी)
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन (280 एनएम टॉर्क)

कंपनी ने बताया है कि AWD वेरिएंट भी जल्द लॉन्च होगा.

इसे भी पढ़ें-

Classic 350 ने फिर मारी बाजी, GST कम होते ही Royal Enfield की जोरदार बिक्री में उछाल

Mahindra XUV700 1.43 लाख तक सस्ता हुआ, Bolero-Thar समेत कई मॉडलों के दाम घटे

मारुति सुजुकी की नई SUV का टीजर रिलीज, Creta को टक्कर देने के लिए तैयार, जानें लॉन्चिंग डेट

TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,900 रुपये में भारत में लॉन्च, रेंज 158 KM

Bigg Boss 19 Finale: सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात — कार्तिक, अनन्या, सनी लियोनी और पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री

सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात
सलमान खान के शो में आज हाई-वोल्टेज रात.

Bigg Boss 19 Finale: बिग बॉस 19 का सफर आखिरकार आज समाप्त होने जा रहा है, और 7 दिसंबर की रात यह खुल जाएगा कि इस बार शो का ताज किस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा. पूरे सीजन में विवाद, दोस्ती, प्यार, रणनीति और कई हैरत भरे मोड़ देखने को मिले, लेकिन अब माहौल पूरी तरह फिनाले और विनर के नाम पर केंद्रित हो चुका है. शो की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है, जहां लाखों पोस्ट और ट्रेंड सिर्फ फिनाले को लेकर दिखाई दे रहे हैं.

गेस्ट एंट्री से दमकेगा मंच, पवन सिंह से सनी लियोनी तक शामिल

ग्रैंड फिनाले को और भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड और भोजपुरी जगत के कई बड़े सितारों को आमंत्रित किया है.

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टेज पर नज़र आएंगे, और दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री का इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.
इसके अलावा पावर पैक्ड स्टार करण कुंद्रा, ग्लैम क्वीन सनी लियोनी और भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले नाइट में परफॉर्मेंस और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं. इन हस्तियों की मौजूदगी से फिनाले का ग्लैमर और भी बढ़ने वाला है.

टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच कांटे की टक्कर — नाम कौन सा होगा?

इस बार टॉप 5 फाइनलिस्ट की टीम बेहद दमदार है —
गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक.
इन पांचों कंटेस्टेंट ने अपने-अपने गेम, समझदारी और फैन बेस के दम पर फिनाले तक जगह बनाई है.

फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं — कहीं प्रणित मोरे को ट्रॉफी पकड़े दिखाया जा रहा है तो कहीं गौरव खन्ना को विनर घोषित किया गया है. लेकिन असली नाम का ऐलान आज रात सलमान खान ही करेंगे.

गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा समर्थन, लेकिन मुकाबला आसान नहीं

वोटिंग ट्रेंड और चर्चा के हिसाब से गौरव खन्ना को इन दिनों सबसे अधिक समर्थन मिलता दिख रहा है. टीवी की दुनिया से जुड़े सितारों ने भी उन्हें खुलकर सपोर्ट किया है.
उनके शो “अनुपमा” की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और निर्माता राजन शाही ने भी उनके लिए ज़ोरदार वोट अपील की है.

फिर भी, अन्य फाइनलिस्ट तान्या, फरहाना, अमाल और प्रणित भी मजबूत फैन आर्मी के साथ मैदान में हैं, जो हर सेकंड वोटिंग में जुटी है. इसलिए मुकाबला बेहद रोमांचक और कड़ा रहने वाला है. इस बार विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी के साथ लोकप्रियता और भविष्य के बड़े अवसर भी मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें-आलिया–रणबीर का गृह प्रवेश, राहा के जन्मदिन ने बनाया पल को और खास

इसे भी पढ़ें-धर्मेंद्र के जाने से टूटे सलमान, प्रार्थना सभा में नहीं छिपा पाए दर्द — कहा सब कुछ खाली सा लग रहा है

Indigo Flight : इंडिगो का सिस्टम बैठा, मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द, एक्शन में आया मैनेजमेंट

मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द
मुंबई–दिल्ली में 220 उड़ानें रद्द.

Indigo Flight : इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने उड़ानों में बढ़ते संकट के बीच क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) का गठन किया है, जो हालात पर लगातार नजर रखने के लिए नियमित बैठक कर रहा है. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यात्रियों को हो रही परेशानियों के समाधान और रिफंड प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि संकट के इस दौर में प्राथमिकता यात्रियों के हित और सुचारू संचालन को बहाल करना है.

सीईओ–सीओओ को नोटिस, डीसीए का सख्त रुख

एक दिन पहले इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ इसिड्रो पोरकेरस को नागर विमानन विभाग (डीसीए) ने नोटिस जारी किया था. बड़े पैमाने पर उड़ानों में बाधा आने और समय से संचालन न होने के मामले में डीसीए ने 24 घंटे में विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी.

एयरलाइन ने बताया कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के निदेशक मंडल की बैठक ठीक उसी दिन आयोजित की गई थी जब उड़ानों के रद्द होने की समस्या सामने आई और उसके बाद आपात रूप से समीक्षा शुरू की गई. प्रबंधन के अनुसार संचालन बाधित करने वाले कारकों को प्राथमिकता पर चिन्हित करके सुधार किया जा रहा है.

मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की बड़ी संख्या रद्द

संचालन संबंधी चुनौतियों और तकनीकी व्यवधान के चलते रविवार को इंडिगो ने दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 220 से अधिक उड़ानें रद्द कीं. सूत्रों के अनुसार मुंबई में कम से कम 112 जबकि दिल्ली में 109 उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं. कई उड़ानें घंटों विलंब से चलीं, यात्रियों को एयरपोर्ट पर फंसा रहना पड़ा और होटल व टिकट बदलवाने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा.

पिछले दो दिनों से उड़ानों में हो रही कटौती ने हवाई सेवाओं को गंभीर रूप से प्रभावित किया है. शुक्रवार को पूरे देश में निर्धारित 2,300 उड़ानों में से लगभग 1,600 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. शनिवार को हालात में आंशिक सुधार हुआ लेकिन फिर भी करीब 800 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने का असर अगले कई दिनों तक देखने को मिल सकता है.

प्रबंधन का दावा– स्थिति में जल्द सुधार होगा

इंडिगो के अनुसार संकट को नियंत्रित करने के लिए कई टीमों को अलग-अलग संचालन क्षेत्रों में लगाया गया है. यात्रियों की शिकायतों और रिफंड मामलों का निपटारा तेजी से करने के लिए विशेष डेस्क बनाए गए हैं. एयरलाइन का दावा है कि उड़ानें रद्द होने की समस्या धीरे-धीरे घट रही है और स्थिति जल्द सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है.

विमानन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ मानते हैं कि मांग और क्षमता के बीच असंतुलन, तकनीकी आवश्यकताएँ और कर्मचारियों की तैनाती जैसे कारण इस संकट को जन्म दे सकते हैं. हालांकि, एयरलाइन ने इन कारकों पर टिप्पणी करने से परहेज किया है.

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगा लगाम, दूरी के हिसाब से तय हुए नए रेट, जानें पूरा डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-स्पाइसजेट की बड़ी एंट्री, दिल्ली–मुंबई से पटना व दरभंगा के लिए शुरू की अतिरिक्त उड़ानें

इसे भी पढ़ें-1,000 से अधिक उड़ानें रद्द — हालात कब सुधरेंगे? CEO एल्बर्स ने बताया समय-सीमा

इसे भी पढ़ें-पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज, द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात — विपक्षी नेताओं को न्योता नहीं

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने पुतिन को दिया अनोखा उपहार, रूसी भाषा में है खास पवित्र ग्रंथ

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस जिले की बेटी ने 22 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

Bhagalpur News : मां की डांट से आहत होकर किशोरी ने दी जान, सात दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ा

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की की आत्महत्या की घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया. मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने गुस्से में फंदा लगा लिया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

कमरे में गई और लगा लिया फंदा

परिजनों के अनुसार 29 नवंबर की सुबह किशोरी की मां ने उसे जगाते हुए कहा कि सुबह हो गई है, नाश्ता बना लो. इसके बाद मां रसोई में चली गई.
इसी दौरान बच्ची अपने कमरे में गई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. कुछ देर बाद मां ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. शंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो लड़की फंदे से लटकी हुई थी.

सात दिनों तक जिंदगी से जंग, मायागंज अस्पताल में हुई मौत

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल ले जाया, जहां उसे भर्ती कराया गया.
लगातार सात दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- साहेबगंज चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट