16.1 C
Delhi
20 February 2026, Friday
Home Blog Page 85

Bhagalpur Sports : प्रमंडल स्तरीय अंडर-17 चयन ट्रायल कल, भागलपुर और बांका के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur Sports : भागलपुर में अंडर-17 बालक क्रिकेट के प्रमंडल स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार 28 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मजबूत टीम निर्माण को लेकर खिलाड़ियों को बेटिंग और गेंदबाजी—दोनों क्षेत्र में परखा जाएगा.
खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह ट्रायल सैंडिस कंपाउंड में पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगा.

चयनकर्ता पैनल करेगा प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

चयन प्रक्रिया का संचालन अनुभवी चयनकर्ताओं की टीम द्वारा किया जाएगा जिनमें नवीन भूषण शर्मा, आलोक कुमार, जयंत राज, महताब मेहंदी, देवी शंकर, सुबीर मुखर्जी (भागलपुर) तथा विकास यादव (बांका) शामिल हैं. सभी खिलाड़ी अपने खेल किट्स के साथ मैदान में उपस्थित होंगे और प्रदर्शन के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जाएगा.

भागलपुर से जिला स्तरीय चयन ट्रायल के आधार पर चुने गए खिलाड़ी —
देव कुमार, यशराज, आशीष कुमार, मोहम्मद अबू सुफियान, उज्जवल कुमार, दिव्यांशु कुमार, नैतिक आनंद, फर्जदुल रहमान, मोहम्मद अर्सलान, प्रतीक कुमार, आलोक राज, आयुष कुमार, मिश्रा संजीव कुमार, सुधांशु कुमार, मयंक राज, दिलखुश दीपक कुमार एवं तमस जाह्नवी — प्रमंडल स्तर पर जिले की दावेदारी पेश करेंगे.

सर्वश्रेष्ठ 16 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य स्तरीय टिकट

भागलपुर और बांका के बीच आयोजित मुकाबले से सर्वश्रेष्ठ 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ी भोजपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
इसके अतिरिक्त 29 नवंबर को अंडर-14 बालक वर्ग का प्रमंडल स्तरीय क्रिकेट मुकाबला भी इसी सैंडिस कंपाउंड में खेला जाएगा.
इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला खेल पदाधिकारी द्वारा दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

तिलकामांझी में सख्त कार्रवाई: 6800 रुपये वसूला जुर्माना, ऑटो चालकों को नियम मानने की चेतावनी

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो — नशा के खिलाफ एकजुट हुआ भागलपुर

भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू — विक्रमशिला सेतु और हाईवे पर राहत दिलाने की तैयारी

Bhagalpur News : तिलकामांझी में सख्त कार्रवाई: 6800 रुपये वसूला जुर्माना, ऑटो चालकों को नियम मानने की चेतावनी

तिलका मांझी में सख्त कार्रवाई
तिलका मांझी में सख्त कार्रवाई

Bhagalpur News : तिलका मांझी चौक में गुरुवार को सुबह से ही प्रशासनिक सख्ती दिखी. ट्रैफिक विभाग, नगर निगम और अतिक्रमण टीम की संयुक्त कार्रवाई में फुटपाथ घेरने वाले ठेले, दुकानों की अतिरिक्त संरचना और अवैध पार्किंग हटाई गई. अभियान की निगरानी अतिक्रमण प्रभारी जयप्रकाश यादव कर रहे थे. जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और कुल 6800 रुपये का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के बाद चौक पर यातायात कुछ ही देर में सामान्य होता दिखा.

इसे भी पढ़ें-नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो — नशा के खिलाफ एकजुट हुआ भागलपुर

टीम ने बरारी और जीरो माइल रूट पर चलने वाले ऑटो व टोटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क किनारे यात्रियों को नहीं बैठाएंगे. उन्हें बस स्टैंड के पास बने निर्धारित ऑटो स्टैंड से ही गाड़ी लगानी होगी और वहीं से सवारी ले जानी होगी. अधिकारियों ने चेताया कि इस नियम का उल्लंघन दोबारा पाए जाने पर वाहन जब्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी. नग निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य चौक के आसपास स्थायी रूप से जाम से राहत दिलाना है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू — विक्रमशिला सेतु और हाईवे पर राहत दिलाने की तैयारी

Delhi Pollution: दिल्ली में बिगड़ती हवा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त, विशेषज्ञों से मांगी ठोस रिपोर्ट

Supreme Court
SIR का समय बढ़ा.

Delhi Pollution: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया. अदालत ने साफ कहा कि प्रदूषण की समस्या अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां तुरंत ठोस और प्रभावी कदम जरूरी हैं. मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी.

न्यायालय की बेंच ने दिखाई गंभीर चिंता

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति पर गहरी चिंता जताई. सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह ने बताया कि राजधानी में वायु गुणवत्ता “अत्यंत गंभीर” स्तर पर है और हालात स्वास्थ्य आपातकाल जैसे बनते दिखाई दे रहे हैं. अपराजिता सिंह इस मामले में एमिकस क्यूरी के रूप में अदालत की सहायता कर रही हैं.

“समस्या सभी को पता है… लेकिन समाधान क्या है?” — सीजेआई

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि न्यायपालिका के पास कोई जादुई छड़ी नहीं है. हर कोई जानता है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए यह स्थिति खतरनाक है, लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि वास्तविक समाधान क्या हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदूषण के स्रोतों की सही पहचान और विशेषज्ञों की सिफारिशें ही ठोस नीति निर्माण का आधार बन सकती हैं.

सरकार और विशेषज्ञों से सुझाव तलब

अदालत ने केंद्र, दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों से पूछा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं और समितियों की रिपोर्ट में क्या सुझाव दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए सिर्फ अस्थायी नहीं, बल्कि लंबे समय तक असर दिखाने वाले निर्णय लेने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें-

कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म — दिल्ली में अब GRAP-II ही लागू

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: 2 नेशनल गार्ड घायल, भड़के ट्रंप ने हमलावर को कहा- ‘जानवर’

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी.

Firing near White House Washington DC: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन क्षेत्र में बुधवार को गंभीर गोलीबारी हुई. व्हाइट हाउस के नजदीक नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने नागरिकों से कहा कि वे घटना स्थल से दूर रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. घायल सैनिकों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

ट्रंप ने हमलावर को कहा ‘जानवर’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर हमलावर को “जानवर” करार दिया. उन्होंने लिखा कि घायल नेशनल गार्ड सैनिक अब अलग-अलग अस्पतालों में हैं और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी. ट्रंप ने सेना और कानून प्रवर्तन कर्मियों के लिए आशीर्वाद की कामना की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है.

संदिग्ध की पहचान और एफबीआई की जांच

एफबीआई ने हमलावर की पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में की है, जो 2021 में अमेरिका आए थे. अधिकारी अभी हमले के मकसद की पुष्टि कर रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाकनवाल ने गश्त पर मौजूद सैनिकों पर हैंडगन से फायरिंग की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला अकेले गनमैन द्वारा किया गया प्रतीत होता है. एफबीआई इसे संभावित आतंकवादी हमला मान रही है.

घटना के बारे में जानें

इसे भी पढ़ें-10,000 साल बाद फटा इथियोपिया का ज्वालामुखी; भारत की ओर बढ़ती राख पर मौसम विभाग का अलर्ट

गोलीबारी उस समय हुई जब नेशनल गार्ड जवान 17वीं स्ट्रीट और आई स्ट्रीट एनडब्ल्यू पर हाई-विजिबिलिटी पेट्रोल पर थे. पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी अचानक मोड़ से आया और दोनों सैनिकों पर सीधे फायरिंग की. पास के अन्य सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की. सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में घायल संदिग्ध को हथकड़ी में ले जाते और स्ट्रेचर पर रखते हुए देखा गया.

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, हैलोसिटीज24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

सुरक्षा बढ़ाई गई और अतिरिक्त गार्ड तैनात

घटना के बाद व्हाइट हाउस और आसपास की संघीय इमारतों को लॉकडाउन में रखा गया. ट्रंप प्रशासन ने 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया. वाशिंगटन में पहले से ही 2,200 सैनिक तैनात थे. राजधानी में नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर पहले ही विवाद था. संघीय जज ने इसे 21 दिनों में खत्म करने का आदेश दिया था, लेकिन सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैनाती को अब बढ़ाया गया है.

इसे भी पढ़ें-कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Delhi Air Pollution: कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म — दिल्ली में अब GRAP-II ही लागू

कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म
कंस्ट्रक्शन से स्कूल तक सभी पाबंदियां खत्म.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद सरकार ने GRAP-III को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही राजधानी में लागू सभी अतिरिक्त प्रतिबंध हटा लिए गए हैं. अब शहर में केवल GRAP-II के प्रावधान लागू रहेंगे.

निर्माण और स्कूलों पर लगी रोक समाप्त

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि GRAP-III वापस ले लिया गया है और कंस्ट्रक्शन सहित सभी गतिविधियों पर लगी रोक हटा दी गई है. हाइब्रिड स्कूलों पर लगी प्रतिबंधों को भी समाप्त कर दिया गया है. 50 प्रतिशत घर से काम करने का नियम भी अब लागू नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अब से दिल्ली में हर क्षेत्र में केवल GRAP-II का ही पालन किया जाएगा.

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी

उधर वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने मॉस्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजधानी को प्रदूषण के गंभीर हालात से बाहर निकालने में दिल्ली सरकार और बीजेपी नाकाम रही है.

AQI 335, प्रदूषण अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. राजधानी पिछले कई दिनों से लगातार प्रदूषण की गंभीर स्थिति से गुजर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही पाबंदियां हटाई गई हैं, लेकिन प्रदूषण स्तर अभी भी सामान्य मानकों से काफी ऊपर है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का बड़ा अलर्ट, रोहतास सबसे ठंडा जिला — 6 जिलों में सिंगल डिजिट तापमान

ठंड और सताएगी
ठंड और सताएगी.

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में बुधवार को रोहतास ने ठंड का नया रिकॉर्ड बनाया. नौहट्टा प्रखंड में न्यूनतम तापमान 8.9°C दर्ज किया गया, जो इस समय राज्य में सबसे कम है. पछुआ हवा की लगातार तेज गति की वजह से यहां रातें और अधिक सर्द होती जा रही हैं.

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गया और नवादा भी ऐसे जिले रहे जहां न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे लुढ़क गया. साफ आसमान और रात में हवा की तीव्रता तापमान को और गिरा रही है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

कोहरा बढ़ा रहा मुश्किलें, पूर्णिया में विज़िबिलिटी सिर्फ 500 मीटर

तापमान गिरने के साथ बिहार में कोहरा भी तेजी से बढ़ रहा है. पूर्णिया में बुधवार की सुबह विज़िबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई. कई क्षेत्रों में धुंध ने यातायात की रफ्तार धीमी कर दी है—वाहन चालकों को कम गति में सफर करना पड़ रहा है और ग्रामीण इलाकों में लोग देरी से घरों से बाहर निकल रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगले दिनों में कोहरा इसी पैटर्न पर बना रह सकता है.

अगले 48 घंटे अहम, कई जिलों में पारे में और गिरावट

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान में 1–2°C और गिरावट का अनुमान है.
कैमूर, सासाराम, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, गया, नालंदा और नवादा को छोड़कर अधिकांश जिलों में तेज ठंड के बढ़ने की पूरी संभावना है. पछुआ हवा की रफ्तार 30 किमी/घंटा तक पहुंच रही है, जिससे ठंड का असर और चुभन भरा हो रहा है.

दिन में शुष्क मौसम, रातें होंगी और ज्यादा सर्द

मौसम में फिलहाल शुष्कता बनी रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि रात का न्यूनतम 10°C से 15°C दर्ज किया जाएगा.
बर्फीली हवाओं के चलते पारा तेजी से फिसल रहा है, इसलिए आने वाली सुबह और रातें इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी साबित हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें-कोहरा, बादल और तेज हवाएं — झारखंड में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान में लगातार गिरावट

Jharkhand Weather Today: कोहरा, बादल और तेज हवाएं — झारखंड में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान में लगातार गिरावट

22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा
22 दिसंबर से कोल्ड डे का खतरा.

Jharkhand Weather Today: मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में ठंड लगातार बढ़ रही है. रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 9.2°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.9°C कम है. अधिकतम तापमान भी गिरकर 22.4°C पर दर्ज किया गया. गुरुवार की सुबह घना कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. दिन के समय अधिकतम पारा 23°C और न्यूनतम 11°C रहने अनुमानित है.

बोकारो, डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान में गिरावट

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से बोकारो में ठंड और बढ़ गई है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5°C कम रिकॉर्ड किया गया.
डालटेनगंज में भी सर्दी चरम पर है. शहर का अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम 8.2°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 4.5°C कम है.
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2°C नीचे रहा, जबकि न्यूनतम में भी गिरावट बनी हुई है.

चाईबासा और गोड्डा में अलग मौसम ट्रेंड

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान में 0.6°C की कमी देखने को मिली, लेकिन पारा सामान्य के मुकाबले 1.4°C अधिक रहा और 28.2°C रिकॉर्ड किया गया. हालांकि यहां भी रात का तापमान सामान्य से 2.3°C कम होकर 11.6°C पर रहा.
पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे अधिक तापमान 29.7°C गोड्डा में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की सलाह

राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं जारी रहने के आसार हैं. सुबह और रात को तापमान और गिर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को रात और सुबह गर्म कपड़ों का उपयोग करने और बुजुर्गों-बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें-कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

Commonwealth Games 2030: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम.

Commonwealth Games 2030: भारत ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मेजबानी अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान होते ही देश के खेल जगत और प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दावेदारी भी मजबूती से पेश कर रहा है और अहमदाबाद को प्रस्तावित आयोजक शहर के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है.

पीएम मोदी की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के खिलाड़ियों, खेल संरचनाओं और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि दुनिया को भारत में आयोजित होने वाले इन ऐतिहासिक खेलों में स्वागत करना हमारे लिए गर्व और उत्साह का विषय होगा.

खेल की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

अबुजा के साथ कड़ा मुकाबला

मेजबानी की दौड़ में भारत को नाइजीरिया के शहर अबुजा से कठिन प्रतिस्पर्धा मिली. अंततः कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स फेडरेशन ने 2030 के लिए भारत को चुना और 2034 के संस्करण के लिए अबुजा पर विचार किए जाने की बात कही.

2010 के बाद फिर बड़ा मौका

भारत इससे पहले 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित कर चुका है. 2030 में यह ज़िम्मेदारी अहमदाबाद संभालेगा, जिसके लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है.
2010 के खेलों पर भारी खर्च और प्रबंधन चुनौतियों के बाद इस बार आयोजन को टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और अधिक सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी है. राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देश हिस्सा लेते हैं, जिनमें से अधिकांश पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हैं.

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स अध्यक्ष का बयान

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने भारत की मेजबानी को खेलों के नए युग की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि भारत विविधता, युवा ऊर्जा, संस्कृति, महत्वाकांक्षा और खेलों के प्रति जुनून के माध्यम से आगामी शतक को नई दिशा देगा.

सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा मुख्य केंद्र

अहमदाबाद में विकसित हो रहा सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आयोजन का मुख्य केंद्र रहेगा. यहाँ—

  • विश्व का सबसे बड़ा नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
  • अत्याधुनिक जल क्रीड़ा केंद्र
  • फुटबॉल स्टेडियम
  • इनडोर स्पोर्ट्स एरीना के दो ब्लॉक

निर्मित किए जा रहे हैं.
कॉम्प्लेक्स के भीतर 3,000 खिलाड़ियों के आवासीय सुविधा वाला ओलंपिक स्तर का प्लेयर्स विलेज भी तैयार होगा.

इसे भी पढ़ें-

तिरहुत ने दरभंगा को 75 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, मणिकांत मैन ऑफ द मैच

7 नेताओं को छह साल के लिए बाहर, पार्टी ने दिखाया सख्त अनुशासन

Nasha Mukti Diwas : नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो — नशा के खिलाफ एकजुट हुआ भागलपुर

नशा मुक्ति दिवस
भागलपुर में नशा मुक्ति दिवस पर जागरुकता रैली.

Bhagalpur News : नशा मुक्ति दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को सैंडिश कंपाउंड, भागलपुर में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. रैली को सहायक आयुक्त मध्य निषेध, अपर समाहर्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया, जिसमें मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि थे. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी, जीविका दीदी, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम लोग जुड़े.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

पूर्व में आयोजित वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए. वहीं, मद्यनिषेध अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाली जीविका दीदी, विभागीय कर्मी और पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशा मुक्त समाज की दिशा में जागरूकता फैलाने, नशे के दुष्परिणामों से बचने और लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें- 

गोराडीह उपकेंद्र से जुड़े गांवों में कल तीन घंटे रहेगी बिजली बाधित

भागलपुर में फाइनल मैच में मगध ने तिरहुत को हराकर जीता राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट खिताब

भागलपुर–कोतवाली फोरलेन प्रोजेक्ट अटका, तकनीकी स्वीकृति रुकी तो रद्द करना पड़ा टेंडर

Bihar Traffic : भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू — विक्रमशिला सेतु और हाईवे पर राहत दिलाने की तैयारी

भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू
भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू.

हाइलाइट्स—

  • ट्रैफिक जाम पर ‘ऑपरेशन क्लीयर’ — विक्रमशिला सेतु समेत पूरे शहर में प्रशासन का कड़ा एक्शन
  • जाम से त्रस्त भागलपुर — मीटिंग के बाद प्रशासन ने सड़क और पुल पर सख्ती शुरू की
  • विक्रमशिला सेतु बना जाम का जंजाल, अब प्रशासन ने खेला बड़ा दांव
  • ओवरलोडिंग–ओवरटेकिंग पर टारगेट — जुर्माना, लाइसेंस रद्द और 24×7 निगरानी लागू
  • भागलपुर में ट्रैफिक इमरजेंसी — जिला प्रशासन ने बनाया जाम मुक्त रोडमैप
  • समीक्षा भवन से निकला कड़ा आदेश — आज से जाम रोकने की नई व्यवस्था लागू
  • विक्रमशिला सेतु पर अब ‘नो मर्सी’ — नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई
  • हाईवे और पुल पर ब्रेकडाउन से राहत — अब स्थायी क्रेन और तीन शिफ्ट में ड्राइवर
  • शहर की सड़कें होंगी जाम मुक्त — प्रशासन ने समयसीमा के साथ दिया एक्शन प्लान
  • ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव — एनएच और शहर दोनों पर सख्त निगरानी शुरू

Bihar Traffic : भागलपुर शहर और एनएच पर लगातार बढ़ रहे जाम से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी थी. समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है. समीक्षा भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई और सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए.

विक्रमशिला सेतु, खगड़िया–कुर्सेला मार्ग और कहलगांव–भागलपुर पथ को जाम मुक्त करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए.

विक्रमशिला पुल पर ओवरटेकिंग और ओवरलोडिंग पर कड़ा पहरा

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की. दो दिनों से लगातार जाम की समस्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही यातायात अव्यवस्था का प्रमुख कारण बन रही है.
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विक्रमशिला सेतु से 1–2 किमी पहले ही ओवरलोडिंग जांच अनिवार्य रूप से की जाए.

ओवरटेकिंग पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही आदेश दिए गए—

  • पुल पर ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा
  • दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे

सेतु पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया, जिन पर लिखा होगा —

  • आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं.
  • ओवरटेकिंग पर जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी.

ओवरलोडिंग पर ₹10,000 जुर्माना तय करने का निर्देश दिया गया और बस यूनियन से एमओयू तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा गया.

क्रेन, ड्राइवर और कंट्रोल सिस्टम — ब्रेकडाउन होने पर तुरंत राहत

  • एनएच-80 के कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया गया कि विक्रमशिला पुल के दोनों छोर पर स्थायी क्रेन तैनात की जाए.
  • ब्रेकडाउन वाहनों को तुरंत हटाने की व्यवस्था
  • तीन शिफ्टों में ड्राइवर की तैनाती
  • ड्राइवरों के संपर्क नंबर सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे
  • खनिज विभाग द्वारा जप्त 50–52 भारी वाहनों को आज रात तक हटाने की सख्त समयसीमा तय की गई.

वैकल्पिक रूट और सड़क कार्य में तेजी

यातायात दबाव कम करने के लिए निर्देश दिए गए—

  • सुलतानगंज–मुंगेर मार्ग को भारी वाहनों के लिए जल्द खोला जाए.
  • घोघा–मिर्जाचौकी और घोघा–भागलपुर पथ का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए.

जिलाधिकारी ने एनटीपीसी कहलगांव को CSR मद के तहत विक्रमशिला पुल पर CCTV कैमरे और एक क्रेन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
एनटीपीसी ने बैठक में बताया कि 15 दिसंबर तक CCTV स्थापना हेतु राशि जारी कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- 

गोराडीह उपकेंद्र से जुड़े गांवों में कल तीन घंटे रहेगी बिजली बाधित

भागलपुर में फाइनल मैच में मगध ने तिरहुत को हराकर जीता राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट खिताब

भागलपुर–कोतवाली फोरलेन प्रोजेक्ट अटका, तकनीकी स्वीकृति रुकी तो रद्द करना पड़ा टेंडर