विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand Weather Today: कोहरा, बादल और तेज हवाएं — झारखंड में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, तापमान में लगातार गिरावट

Jharkhand Weather Today: झारखंड में तापमान में तेज गिरावट के साथ सर्दी ने दस्तक तेज कर दी है. रात और सुबह के समय चल रही ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी महसूस करा रही हैं. राज्य के कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है.

Jharkhand Weather Today: मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में ठंड लगातार बढ़ रही है. रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 9.2°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.9°C कम है. अधिकतम तापमान भी गिरकर 22.4°C पर दर्ज किया गया. गुरुवार की सुबह घना कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. दिन के समय अधिकतम पारा 23°C और न्यूनतम 11°C रहने अनुमानित है.

बोकारो, डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान में गिरावट

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से बोकारो में ठंड और बढ़ गई है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5°C कम रिकॉर्ड किया गया.
डालटेनगंज में भी सर्दी चरम पर है. शहर का अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम 8.2°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 4.5°C कम है.
जमशेदपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2°C नीचे रहा, जबकि न्यूनतम में भी गिरावट बनी हुई है.

चाईबासा और गोड्डा में अलग मौसम ट्रेंड

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान में 0.6°C की कमी देखने को मिली, लेकिन पारा सामान्य के मुकाबले 1.4°C अधिक रहा और 28.2°C रिकॉर्ड किया गया. हालांकि यहां भी रात का तापमान सामान्य से 2.3°C कम होकर 11.6°C पर रहा.
पिछले 24 घंटों में झारखंड का सबसे अधिक तापमान 29.7°C गोड्डा में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की सलाह

राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं जारी रहने के आसार हैं. सुबह और रात को तापमान और गिर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को रात और सुबह गर्म कपड़ों का उपयोग करने और बुजुर्गों-बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें-कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत के नाम — अहमदाबाद बनेगा खेल दुनिया का नया केंद्र

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45%
2.5m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
43 °
शुक्र
41 °

अन्य खबरें