19 C
Delhi
21 February 2026, Saturday
Home Blog Page 98

Tej Pratap Yadav: रोहिणी को चप्पल उठाने पर तेजप्रताप का फूटा गुस्सा, लालू यादव के इशारे का इंतजार

तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य
तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य

Tej Pratap Yadav: बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद लालू परिवार में एक और हलचल तेज हो गई. 15 नवंबर को रोहिणी आचार्य ने न केवल राजनीति से किनारा करने का ऐलान किया बल्कि परिवार से दूरी बनाने की बात भी कही. साथ ही उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया. इस विवाद ने अचानक नया मोड़ तब ले लिया जब जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

‘बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं’ – तेज प्रताप

जनशक्ति जनता दल के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए एक पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने लिखा कि कल की घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है. उनके मुताबिक, अपने ऊपर हुए अपमान को वे सह गए, लेकिन बहन के प्रति हुए व्यवहार को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेतावनी दी कि परिवार पर चोट करने वालों को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें-कौन उठाया चप्पल? लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का गंभीर आरोप; बोलीं—आज परिवार में मेरा कोई नहीं

Tej Pratap Yadav: रोहिणी को चप्पल उठाने पर तेजप्रताप का फूटा गुस्सा, लालू यादव के इशारे का इंतजार Tej Pratap Yadav post 1

‘जयचंदों ने तेजस्वी की सोच पर डाल दिया पर्दा’

पोस्ट में आगे लिखा गया कि जैसे ही रोहिणी के चप्पल उठाने का मामला पता चला, वे भीतर से आहत हो उठे और वह पीड़ा अब गुस्से में बदल चुकी है. तेज प्रताप का कहना है कि कुछ लोगों ने तेजस्वी यादव की समझ पर भी परदा डाल दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस अन्याय का परिणाम बेहद कठोर होगा और समय इसका हिसाब अवश्य करेगा.

Tej Pratap Yadav: रोहिणी को चप्पल उठाने पर तेजप्रताप का फूटा गुस्सा, लालू यादव के इशारे का इंतजार Tej Pratap Yadav post 2

लालू यादव से तेज प्रताप का आग्रह

तेज प्रताप ने अपने पिता और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से सीधे निवेदन किया कि बस एक संकेत दे दें. उनका दावा है कि यदि पिता ने इशारा भर कर दिया, तो बिहार की जनता ‘इन जयचंदों’ को खुद ही सबक सिखा देगी. उन्होंने इसे किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं, बल्कि परिवार, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई बताया. पोस्ट के अंत में उन्होंने हस्ताक्षर करते हुए लिखा— “तेजप्रताप यादव, एक बेटा और भाई.”

Tej Pratap Yadav: रोहिणी को चप्पल उठाने पर तेजप्रताप का फूटा गुस्सा, लालू यादव के इशारे का इंतजार Tej Pratap Yadav post 3

पार्टी से निष्कासन के बाद अपनी राह पर तेज प्रताप

इंस्टाग्राम पोस्ट में ‘बहन के लिये’ भी लिखा गया है, जिससे साफ है कि रोहिणी आचार्य के बयान ने तेज प्रताप को गहराई से प्रभावित किया है. हालांकि अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि वे अगला कदम क्या उठाते हैं. उल्लेखनीय है कि अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाई और महुआ सीट से चुनाव लड़ा, परंतु हार का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-

‘राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का फैसला…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा

Bihar Politics: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड; थमाया नोटिस और पूछा—आपको बाहर क्यों न किया जाए?

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज कैसा बीतेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक फल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज रविवार, 16 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए उम्मीद, नए प्रयास और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है. कहीं करियर में प्रगति के अवसर बनेंगे तो कहीं रिश्तों या स्वास्थ्य में थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी. जानिए, दिनभर ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी परिस्थितियाँ तैयार कर रही है — मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की काफी संभावना है, और आप उसे पूरी लगन से पूरा करेंगे. सहकर्मी तथा वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और मित्रों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. छोटी यात्रा लाभ दे सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस दिनचर्या को अव्यवस्थित न होने दें.
शुभ अंक—8 | शुभ रंग—पीला

वृषभ

आज आपको कार्य और निजी जीवन दोनों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. नौकरी में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना फायदेमंद होगा. मेहनत के परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे और पदोन्नति या प्रशंसा के मौके बन सकते हैं. आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें. परिवार में सहयोगपूर्ण माहौल रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर पड़ सकता है, अत: आराम लें. किसी नए काम या निवेश से पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें.
शुभ अंक—7 | शुभ रंग—काला

इसे भी पढ़ें-धमाके के बाद का नया फुटेज आया सामने, लाल किले क्षेत्र में अफरा-तफरी के दृश्य

मिथुन

आज आपका आत्मविश्वास कई कामों को आसान बना देगा. ऑफिस में आपकी राय और योजनाओं को महत्व मिलेगा. नई परियोजना शुरू करने का यह सही समय है. व्यापार में लाभ और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी बरतें. सामाजिक स्तर पर आपकी छवि भी मजबूत होगी.
शुभ अंक—3 | शुभ रंग—अभ्रखी

कर्क

दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ काम पूरे होने के बावजूद कुछ रुक भी सकते हैं, जिससे मन थोड़ा असंतुष्ट हो सकता है. धैर्य बनाए रखें. परिवार में किसी छोटे विवाद की संभावना है जो बातचीत से हल हो जाएगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. नौकरी में निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी से बचें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन तनाव न लें. ध्यान या मेडिटेशन आपको मानसिक शांति देगा.
शुभ अंक—8 | शुभ रंग—लाल

सिंह

आज आपकी मेहनत कामकाज में अच्छा असर दिखाएगी. नई योजनाओं पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापार में सतर्क रहने की सलाह है, क्योंकि थोड़ी-बहुत धनहानि संभव है. परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है. बातचीत में संयम रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है. यात्रा करते समय सावधानी बरतें. स्वास्थ्य मामूली रूप से प्रभावित हो सकता है.
शुभ अंक—5 | शुभ रंग—गुलाबी

कन्या

आज आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी और वरिष्ठों की ओर से सराहना भी मिलेगी. व्यापार में लाभ मिलेगा और नए अवसर हाथ लग सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खान-पान में अनुशासन रखें. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. दिन के दौरान किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है.
शुभ अंक—7 | शुभ रंग—ब्लू

तुला

आज का दिन शांति और संतुलन से भरा रहेगा. नौकरी में सफलता के साथ आर्थिक लाभ भी संभव है. व्यापार में सावधानी से किए गए निर्णय लाभ देंगे. खर्च बढ़ सकते हैं, मगर ज्यादातर आवश्यक कामों पर ही होंगे. कानूनी या सरकारी कार्य सावधानी से करें. परिवार में सौहार्द बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मुश्किलें आसान करेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
शुभ अंक—7 | शुभ रंग—काला

वृश्चिक

आज आपको धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने होंगे. कामकाज में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी क्षमता से उन्हें संभाल लेंगे. व्यापार में नई रणनीति अपनाने से लाभ मिल सकता है. पारिवारिक माहौल शांत रहेगा और जीवनसाथी का साथ मानसिक शक्ति देगा. आर्थिक कार्यों में देरी हो सकती है. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी जैसे थकावट या सिरदर्द महसूस हो सकता है. यात्रा से बचें.
शुभ अंक—4 | शुभ रंग—मैरून

धनु

आज भाग्य आपके साथ रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता और सुझावों की प्रशंसा होगी. नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय है. व्यापार में लाभ और विस्तार संभव है. रुका हुआ धन मिल सकता है. परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस अत्यधिक काम करने से बचें. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक—9 | शुभ रंग—सफेद

मकर

आज कामकाज में गति थोड़ी धीमी रखें. जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय लेना नुकसान दे सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर दिखेंगे, पर चुनौतियाँ भी रहेंगी. व्यापार में साझेदारी लाभदायक हो सकती है. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बेवजह खर्च न करें. परिवार में तनाव दूर होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, पर पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा.
शुभ अंक—6 | शुभ रंग—भूरा

कुंभ

आज आपके प्रयास नई दिशा देंगे. नौकरी में आपकी क्षमता को सराहा जाएगा. व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है, खासकर निवेश संबंधी निर्णयों में फायदा मिलेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. दोस्तों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस नींद की कमी से बचें. यात्रा लाभदायक होगी.
शुभ अंक—2 | शुभ रंग—नीला

मीन

आज आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता चरम पर होगी. काम में नए विचार आपको सफलता दिलाएंगे. कला, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल है. व्यापार सामान्य गति से चलेगा, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. घर-परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य में हल्की परेशानी हो सकती है, जैसे पेट दर्द या सर्दी. भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक—1 | शुभ रंग—हल्का हरा

इसे भी पढ़ें-

कौन उठाया चप्पल? लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का गंभीर आरोप; बोलीं—आज परिवार में मेरा कोई नहीं

‘राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का फैसला…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा

Bihar Politics: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड; थमाया नोटिस और पूछा—आपको बाहर क्यों न किया जाए?

Delhi Terror Blast CCTV Video: धमाके के बाद का नया फुटेज आया सामने, लाल किले क्षेत्र में अफरा-तफरी के दृश्य

धमाके के बाद का नया फुटेज आया सामने
धमाके के बाद का नया फुटेज आया सामने.

Delhi Terror Blast CCTV Video: दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आसपास हुए आतंकी धमाके से संबंधित एक नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया है. यह वीडियो विस्फोट के चंद सेकंड बाद का बताया जा रहा है. इसमें लोग अचानक मची अफरातफरी के बीच तेजी से भागते दिखाई दे रहे हैं. कई वाहनों पर आग की लपटें उठती दिख रही हैं, जिससे आसपास का इलाका खौफ और धुएं से भर गया.

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को जांच का अहम हिस्सा बताते हुए कहा है कि फुटेज से धमाके के बाद की स्थिति और संभावित संदिग्धों की दिशा का आकलन किया जा सकेगा. पुलिस का दावा है कि स्थल के आसपास लगे कई और कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है.

जांच में तेजी, पार्किंग में प्रवेश करने वाले हर वाहन का डेटा तैयार

विस्फोट की घटना के बाद सुनहरी मस्जिद पार्किंग को पूरी तरह जांच के दायरे में लिया गया है. पुलिस ने वहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन का अलग रिकॉर्ड तैयार किया है.
जांच टीम नंबर प्लेट, ड्राइवर, मालिक और आगमन-प्रस्थान की टाइमलाइन का विश्लेषण कर रही है, ताकि हरियाणा नंबर की उस हुंडई i20 की गतिविधियों को समझा जा सके जिसका इस्तेमाल धमाके में हुआ था.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार को ड्राइवर डॉ. उमर नबी ने पार्किंग में उस समय खड़ा किया था जब आसपास कई अन्य गाड़ियां भी मौजूद थीं. सभी वाहनों और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके.

दो डॉक्टरों समेत तीन हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े दो डॉक्टरों और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
ये सभी लोग कार चालक डॉ. उमर नबी के परिचित बताए जा रहे हैं.
जांचकर्ता अब यह पता लगा रहे हैं कि धमाके से पहले इन लोगों की कोई भूमिका थी या वे किसी तरह इस मामले से जुड़े थे.

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से विस्फोट से पहले हुई मुलाकातों, फोन कॉल और संदिग्ध संपर्कों के बारे में पूछताछ चल रही है.

अल-फलाह विश्वविद्यालय पर FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने अल-फलाह विश्वविद्यालय के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं. यूजीसी और एनएएसी की ओर से विश्वविद्यालय की वैधता और कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवालों के बाद यह कदम उठाया गया है.
विश्वविद्यालय से जुड़ी गतिविधियों और उसके छात्रों-संबंधियों की संभावित भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है.

10 नवंबर: कार धमाके में 13 लोगों की मौत

10 नवंबर की रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही एक कार में अचानक विस्फोट हुआ.
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े. कुल 13 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए.

इस धमाके से कुछ घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले एक “सफेदपोश आतंकी नेटवर्क” का भंडाफोड़ किया था.
इस ऑपरेशन में लगभग 2900 किलो विस्फोटक जब्त किए गए थे और तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

इसे भी पढ़ें-

अल-फलाह विश्वविद्यालय पर बड़ी कार्रवाई, सदस्यता रद्द — फॉरेंसिक ऑडिट के भी आदेश

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने धर दबोचे दो हाइब्रिड आतंकवादी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक हुआ बेकाबू, ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, 8 की मौत

Rohini Acharya: कौन उठाया चप्पल? लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का गंभीर आरोप; बोलीं—आज परिवार में मेरा कोई नहीं

रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य

Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद की भारी हार के बाद राजनीति के सबसे बड़े परिवार में गंभीर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. नतीजों के अगले ही दिन रोहिणी आचार्य का भावुक और तीखा बयान सामने आया, जिसने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला दिया है. रोहिणी ने दावा किया कि पार्टी के भीतर सच बोलना अपराध बना दिया गया है और सवाल उठाने पर उन्हें अपमानित कर परिवार से बाहर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार में कोई नहीं है और वर्षों से जो भरोसा था, वह टूट चुका है. इधर, अब सबकी निगाहें लालू परिवार की प्रतिक्रिया पर है.

“जिम्मेदारी से बचने वाले लोग हमें परिवार से बाहर कर चुके हैं”

रोहिणी ने आरोप लगाया कि चुनावी हार पर सवाल उठाने से वरिष्ठ नेता असहज हो गए.
उनके शब्दों में—
“मेरा कोई परिवार नहीं है. तेजस्वी, संजय और रमीज ही बताएं कि मुझे क्यों निकाला गया. ये सब इसलिए किया गया क्योंकि कोई भी अपनी गलती स्वीकारने को तैयार नहीं था. जो खुद को चाणक्य समझते हैं, उनसे कार्यकर्ता जवाब मांग रहे हैं कि पार्टी की स्थिति इस तरह कैसे बिगड़ी. लेकिन सच बोलने पर ही सबसे ज्यादा गुस्सा आता है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर दो नाम—संजय यादव और रमीज—का ज़िक्र करते ही माहौल बिगड़ जाता है.
“अगर आप इन दोनों के बारे में बोल देंगे तो घर से निकाल दिए जाएंगे, आपको बदनाम किया जाएगा और आपके ऊपर चप्पल उठाकर भी चलाया जा सकता है.

एक पोस्ट ने बढ़ाया बवंडर, सियासत में मचा हड़कंप

शनिवार को रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट डालकर राजनीति से संन्यास और परिवार से दूरी बनाने का कठोर निर्णय सार्वजनिक कर दिया.
उन्होंने लिखा—
“मैं राजनीति छोड़ रही हूं. मैं परिवार से अलग हो रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझे यह बात स्पष्ट रूप से कही थी. मैं इस फैसले की पूरी जिम्मेदार हूं.”

पोस्ट सामने आते ही बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गई. राजद कार्यकर्ताओं से लेकर विपक्षी दलों तक, हर जगह रोहिणी के बयान की चर्चा छिड़ गई. हालांकि पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. राजद के शीर्ष नेतृत्व—लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव—की चुप्पी ने अटकलों को और तेज कर दिया है कि अंदरूनी हालात सामान्य नहीं हैं.

जिस बेटी ने अपने पिता का जीवन बचाया, वह आज दर्द से कराह रही है

विपक्ष ने भी इस पूरे विवाद को हाथों-हाथ लिया है. जदयू नेता नीरज कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा—“जिस बेटी ने अपने पिता का जीवन बचाया, वह आज दर्द से कराह रही है. जिस भाई की कलाई पर उसने राखी बांधी, वही बहन आज पार्टी और परिवार दोनों छोड़कर जा रही है. यह सिर्फ परिवार का संकट नहीं है, यह नेतृत्व का संकट है।”

उन्होंने आगे कहा—
“लालू यादव सब जानते हुए भी चुप हैं. राजनीति के धृतराष्ट्र बन गए हैं. अगर घर के मुखिया अपनी भूमिका नहीं निभाते, तो गलतियों के अपराधी वही बनते हैं. राजनीति पहले टूट चुकी है, अब परिवार भी टूटने की कगार पर है. इसलिए लालू यादव को जागना होगा.”

इसे भी पढ़ें-

‘राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का फैसला…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा

Bihar Politics: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड; थमाया नोटिस और पूछा—आपको बाहर क्यों न किया जाए?

Bihar Politics: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड; थमाया नोटिस और पूछा—आपको बाहर क्यों न किया जाए?

बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड
बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड

Bihar Politics: बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. आरा से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी ने निलंबित करते हुए एक आधिकारिक नोटिस थमा दिया है. पत्र में कहा गया है कि उनकी गतिविधियाँ लगातार पार्टी लाइन के खिलाफ रहीं, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचा.

पार्टी ने उनसे यह भी पूछा है कि क्यों न उन्हें सीधे तौर पर संगठन से निष्कासित कर दिया जाए. इस पर लिखित जवाब देने के लिए सात दिनों की मोहलत दी गई है.

Bihar Politics: BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड; थमाया नोटिस और पूछा—आपको बाहर क्यों न किया जाए? BJP notice
पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सस्पेंड.

चुनाव प्रचार में पार्टी रणनीति पर उठाए थे सवाल

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2013 में बीजेपी में शामिल हुए आरके सिंह हालिया चुनाव अभियान के दौरान लगातार एनडीए और बीजेपी की रणनीति पर खुलकर टिप्पणी कर रहे थे. उन्होंने सम्राट चौधरी, जदयू नेता अनंत सिंह और आरजेडी के सूरजभान सिंह पर हत्या से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों से अपील की थी कि ऐसे प्रत्याशियों को वोट देना आत्मघाती होगा. अपने एक पोस्ट में तो उन्होंने यहां तक लिखा कि ऐसे लोगों को चुनने से अच्छा है कि ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरें’.

कटिहार की मेयर समेत दो और नेताओं को नोटिस

इसी के साथ बीजेपी ने कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल और कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कदम उठाया है. दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और इनसे भी सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है.

अडाणी पावर एग्रीमेंट पर किस तरह के लगाए थे आरोप?

आरके सिंह ने हाल ही में अडाणी समूह के साथ हुए बिजली खरीद समझौते पर गंभीर सवाल उठाए थे. उनका कहना था कि बिहार सरकार और अडाणी पावर लिमिटेड के बीच हुआ 25 साल का पावर परचेज एग्रीमेंट राज्य की जनता के साथ सीधा धोखा है और इसमें वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है.

महंगी बिजली खरीद पर जनता पर बढ़ेगा बोझ: आरके सिंह का आरोप

आरके सिंह के मुताबिक, इस समझौते के तहत बिहार सरकार अडाणी समूह से 6 रुपये 75 पैसे प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीदेगी, जबकि मौजूदा बाजार दर इससे काफी कम है. उनका आरोप है कि इतनी ऊंची कीमत पर बिजली खरीदने का सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और आने वाले समय में बिजली बिलों का भार कई गुना बढ़ सकता है. उन्होंने यह भी दावा किया कि एग्रीमेंट की शर्तों और आवंटन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां हुई हैं.

इसे भी पढ़ें-

‘राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का फैसला…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा

प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग, मुख्यमंत्री पद को लेकर सामने आए अहम संकेत

अंदरूनी कलह से महागठबंधन ढहा, एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त

भागलपुर में सातों विधानसभा सीटों पर किसे मिली जीत और किसे हार? जानें पूरा डिटेल्स

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी

‘राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का फैसला…’, RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा

RJD की करारी हार के बाद लालू की बेटी का चौंकाने वाला दावा
लालू यादव और रोहिणी आचार्य.

Bihar Politics: बिहार चुनाव में आरजेडी को मिली भारी शिकस्त के बाद अब इसके राजनीतिक और पारिवारिक असर भी सतह पर दिखने लगे हैं. सिर्फ 25 सीटों पर सिमटने के बाद लालू परिवार के भीतर चल रहा तनाव सार्वजनिक होता नजर आ रहा है. इसी बीच लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला पोस्ट साझा किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोहिणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह राजनीति से खुद को अलग कर रही हैं और साथ ही परिवार से भी दूरी बनाने का निर्णय ले रही हैं. उन्होंने कहा कि इस पूरी स्थिति की जिम्मेदारी वह स्वयं स्वीकार करती हैं. रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया.

इसे भी पढ़ें-

प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग, मुख्यमंत्री पद को लेकर सामने आए अहम संकेत

अंदरूनी कलह से महागठबंधन ढहा, एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त

भागलपुर में सातों विधानसभा सीटों पर किसे मिली जीत और किसे हार? जानें पूरा डिटेल्स

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी

Chirag Paswan Met CM Nitish: प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग, मुख्यमंत्री पद को लेकर सामने आए अहम संकेत

प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग
प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश से मिले चिराग

Chirag Paswan met CM Nitish: एनडीए को मिली भारी जनसमर्थन वाली जीत के बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात गर्मजोशी भरी रही और बातचीत में चुनाव परिणामों से लेकर आगे की राजनीतिक रणनीति तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई. चिराग ने मुलाकात की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने नीतीश कुमार को एनडीए की प्रचंड जीत पर बधाई दी और जनता के भरोसे को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चिराग पासवान ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी

चिराग ने अपने पोस्ट में लिखा कि चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बिहार के विकास और स्थिर शासन के प्रति साझा संकल्प जताया. उन्होंने एनडीए को मिला व्यापक जनादेश जनता की उम्मीदों का प्रतीक बताया और कहा कि सरकार इन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करेगी.

एनडीए बैठक में होगा अंतिम निर्णय

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष और गोविंदगज से नवनिर्वाचित विधायक राजू तिवारी ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया है और मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय एनडीए की विधायी दल की बैठक में ही लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी सहयोगी दल सहमति बनाते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे.

इसे भी पढ़ें-

अंदरूनी कलह से महागठबंधन ढहा, एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त

भागलपुर में सातों विधानसभा सीटों पर किसे मिली जीत और किसे हार? जानें पूरा डिटेल्स

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी

Nowgam Blast: श्रीनगर के नौगाम थाने में भयावह धमाका, 7 की मौत; मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

श्रीनगर के नौगाम थाने में भयावह धमाका
श्रीनगर के नौगाम थाने में भयावह धमाका.

Nowgam Blast: श्रीनगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात ऐसा विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. धमाके की गूंज इतनी तीव्र थी कि आसपास के कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए. थाने की इमारत का बड़ा भाग ढह गया और परिसर में मौजूद कई वाहन आग की लपटों में समा गए. घटना का जो वीडियो एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है, वह विस्फोट की तीव्रता को स्पष्ट दिखाता है और दृश्य बेहद भयावह प्रतीत होते हैं.

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रात 11 बजकर 22 मिनट पर हुए इस धमाके में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 30 घायल गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं. प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज बताते हैं कि धमाके की ताकत इतनी अधिक थी कि इमारत की दीवारें दूर तक फैल गईं और आग का गुबार रात के अंधेरे को लाल कर गया.

विस्फोट किस परिस्थिति में हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौगाम पुलिस स्टेशन में यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिस “सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल से जुड़े एक मामले में फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों की जांच कर रही थी. टीम नमूना परीक्षण की प्रक्रिया में थी, उसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ. जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोट सामग्री अत्यधिक संवेदनशील थी या संचालन में कोई तकनीकी चूक हुई थी.

राहत अभियान और जांच में नई उलझनें

धमाके के तुरंत बाद इलाके में सायरनों की आवाज गूंजने लगी और राहत दल मौके पर पहुंच गए. लगातार हो रहे छोटे-छोटे धमाकों की वजह से बम निरोधक दस्ता तुरंत अंदर प्रवेश नहीं कर पाया, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ. एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि गिरफ्तार डॉक्टर के घर से बरामद 360 किलो विस्फोटक की पूरी खेप क्या इसी थाने में रखी गई थी या उसका कुछ हिस्सा किसी अन्य जगह सुरक्षित किया गया था. जांच एजेंसियाँ अब इस बिंदु की भी पड़ताल कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें-अल-फलाह विश्वविद्यालय पर बड़ी कार्रवाई, सदस्यता रद्द — फॉरेंसिक ऑडिट के भी आदेश

Aaj Ka Rashifal 15 November: आज सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं ग्रह, जानें डिटेल्स

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025
Aaj Ka Rashifal 17 December 2025

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज शनिवार, 15 नवंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कई नए संकेत लेकर आया है. ग्रहों की चाल करियर में प्रगति और ठहरे मामलों में गति का अवसर दे सकती है. अनेकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ और मजबूती मिलने की संभावना बन रही है. रिश्तों में आज कहीं सामंजस्य बढ़ेगा तो कहीं धैर्य और समझ की आवश्यकता पड़ेगी. स्वास्थ्य को लेकर संतुलन और सतर्कता बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

दिनभर परिस्थितियों में बदलाव संभव हैं, इसलिए फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा. सकारात्मक दृष्टिकोण कई कठिन स्थितियों को आसान बना सकता है. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज ग्रहों का प्रभाव क्या विशेष संदेश दे रहा है, जानिए पूरा राशिफल.

मेष

आज का दिन आपके उत्साह और आत्मबल को नई ऊँचाई देगा. कार्यक्षेत्र में आपको ऐसे दायित्व मिल सकते हैं, जिन पर आप पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे. वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सहयोग बना रहेगा. व्यापार में कोई नया अवसर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा. पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा और मित्रों के साथ बिताया गया समय मन को हल्का करेगा. यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस अनावश्यक थकान से बचें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय दिन के अंत में संतोष देंगे.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—पीला.

वृषभ

दिन आपसे जिम्मेदारी और सजगता की मांग करेगा. ऑफिस में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. परिश्रम के अनुरूप प्रशंसा या उन्नति का संकेत बन सकता है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि खर्चों पर निगरानी जरूरी है. परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा. सेहत थोड़ा कमजोर पड़ सकती है, इसलिए आराम लेना आवश्यक है. दोस्तों की संगत मानसिक तनाव कम करेगी. किसी नए काम या निवेश से पहले सलाह अवश्य लें.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला.

मिथुन

दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे. ऑफिस में आपके सुझाव और योजनाएँ सराही जाएंगी. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगी. व्यापार में सम्मान और लाभ दोनों मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए खान-पान में ध्यान रखें. सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ अंक—3, शुभ रंग—अभ्रखी.

कर्क

दिन मिश्रित फल देने वाला है. कुछ काम अचानक रुक सकते हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है, लेकिन संयम रखने से स्थिति संभल जाएगी. परिवार में हल्की अनबन संभव है, पर संवाद से माहौल सुधर जाएगा. वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी. कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि मानसिक तनाव से दूरी रखें. आध्यात्मिक गतिविधियाँ मन को शांति देंगी.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—लाल.

सिंह

कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत आज प्रभाव दिखाएगी. नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है. व्यापार में सजग रहना जरूरी है, क्योंकि धनहानि की आशंका है. परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. बोलचाल में संयम रखें अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है. यात्रा करते समय सावधानी आवश्यक है. स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है. सकारात्मक दृष्टिकोण सफलता देगा.
शुभ अंक—5, शुभ रंग—गुलाबी.

कन्या

आज आपके प्रयासों को सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में योजनाएँ मूर्त रूप लेंगी और वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे. व्यवसाय में लाभ और नए अवसर दोनों प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, फिर भी भोजन में संयम रखें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है. निर्णय विवेकपूर्ण तरीके से लें.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—ब्लू.

तुला

आज का दिन आपके लिए शांति और प्रगति लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत स्पष्ट हैं. व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा. जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना ठीक रहेगा. किसी कानूनी या सरकारी मामले में सतर्क रहें. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला.

वृश्चिक

आज आप अपनी योजनाओं को नए ढंग से आगे बढ़ा पाएंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी, परंतु अंततः सफलता आपकी ही होगी. व्यापार में नए संपर्क आपको लाभ देंगे. घर-परिवार में सहयोग और प्रेम बना रहेगा. जीवनसाथी का साथ मन को स्थिरता देगा. बैंकिंग या दस्तावेज़ी कामों में थोड़ी देरी संभव है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संगीत और ध्यान मानसिक शांति देंगे.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—लाल.

धनु

आज कामकाज में विवेक और आत्मसंयम बेहद जरूरी रहेगा. बहस या विवाद से दूरी बनाए रखें. व्यापार में नई शुरुआत के लिए समय उपयुक्त नहीं है. वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें. परिवार में किसी सदस्य से विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन प्रेम से स्थिति सुधर जाएगी. यात्रा में सावधानी जरूरी है. स्वास्थ्य विशेष रूप से पेट संबंधी समस्या से बचने की सलाह देता है.
शुभ अंक—9, शुभ रंग—पीला.

मकर

आज किस्मत आपका साथ देगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को प्रशंसा मिलेगी और उन्नति के संकेत बनेंगे. व्यापार में अच्छा लाभ संभव है. आर्थिक मोर्चे पर स्थिति मजबूत रहेगी. परिवार में खुशी और संतोष का माहौल रहेगा. दोस्तों के साथ समय आनंदमय गुजरेगा. कोई महत्वपूर्ण सूचना प्रसन्नता देगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपकी सकारात्मकता सफलता दिलाएगी.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला.

कुंभ

आज विचारों में संयम रखना आवश्यक है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, हालांकि गलतफहमियों से बचना होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. प्रकृति के नज़दीक समय बिताना मानसिक शांति देगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—क्रीम.

मीन

आज योजनाओं को साकार करने का उत्तम समय है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक असर दिखेगा. व्यापार में नई साझेदारी या अनुबंध लाभ देंगे. घर-परिवार में आनंद और प्रेम बना रहेगा. कला, साहित्य या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु भोजन पर संयम रखें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दिन के अंत में संतोष मिलेगा.
शुभ अंक—9, शुभ रंग—पीला.

इसे भी पढ़ें-सिविल जज मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

NDA Vs MGB: अंदरूनी कलह से महागठबंधन ढहा, एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त

एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त
एनडीए की एकजुट रणनीति ने दिलाई बढ़त.

NDA Vs MGB: बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा महागठबंधन के लिए जितना अप्रिय था, उतना ही अनुमानित भी. जो बिखराव महीनों से सतह के नीचे चल रहा था, चुनाव परिणामों ने उसे सिर्फ उजागर कर दिया. गठबंधन के भीतर तालमेल की कमी, भरोसे का संकट और नेतृत्व स्तर पर असमंजस ने इसकी नींव पहले ही कमजोर कर दी थी.

एक ओर महागठबंधन अपनी ही उलझनों में फंसा रहा, वहीं एनडीए ने पूरे चुनाव में संगठनात्मक अनुशासन, स्पष्ट संदेश और एकजुटता का ऐसा प्रदर्शन किया जिसने मुकाबले को एकतरफा बना दिया. तेजस्वी यादव, जिन्हें महागठबंधन का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता था, परिणामों में उनकी सीमाएं साफ दिखाई दीं. यह हार अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से पैदा हुई गलतियों का सामूहिक परिणाम थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीट बंटवारे की जद्दोजहद बनी निर्णायक कमजोरी

महागठबंधन के लिए सीटों का बंटवारा पूरा अभियान का सबसे मुश्किल मोड़ साबित हुआ. स्थिति इतनी बिगड़ी कि कुछ जगहों पर फ्रेंडली फाइट तक की नौबत आ गई. इसके उलट, एनडीए में टिकट वितरण को लेकर छोटे-मोटे मतभेद जरूर सामने आए, पर भाजपा और जदयू नेतृत्व ने समय रहते सभी असंतुष्टों को साध लिया. नामांकन की अंतिम तिथि आते-आते एनडीए में चुनावी उत्साह चरम पर था, जबकि महागठबंधन एक मजबूत संयुक्त मोर्चे की जगह सौदेबाजी में उलझे थके हुए समूह जैसा दिखने लगा.

पारिवारिक खटपट और संगठन की कमजोरियां खुलकर सामने आईं

तेजस्वी यादव की ‘युवा नेतृत्व’ वाली छवि वर्षों की मेहनत से गढ़ी गई थी, लेकिन चुनाव ने यह दिखा दिया कि यह छवि अभी भी बेहद संवेदनशील और अस्थिर है. लालू परिवार में चल रही नाराज़गी और असहमति ने पार्टी का माहौल बिगाड़ दिया. भाई-बहनों की नाराज़गी, संजय यादव की बढ़ती पकड़, और फैसलों के एक सीमित घेरे में सिमटने जैसे आरोपों ने कार्यकर्ताओं में असंतोष को बढ़ाया.

तेजस्वी के अपने भाई द्वारा ‘जयचंदों’ वाले बयान से लेकर बहन के संकेतों तक—परिवार की खींचतान अब छुपी नहीं रही. कई कार्यकर्ता इस बात से भी नाराज़ थे कि तेजस्वी से मिलने या बात करने तक का फैसला भी संजय यादव के इशारे पर होता था. टिकट वितरण को लेकर भी यह आरोप लगा कि जिताऊ चेहरों की जगह कुछ खास लोगों की पसंद को प्राथमिकता दी गई. महागठबंधन के सहयोगी दलों को भी यही महसूस हुआ कि टिकट देना सिर्फ औपचारिकता निभाने जैसा था.

एनडीए की मजबूती और समन्वित नेतृत्व ने बनाया बड़ा अंतर

बिहार की राजनीति में संदेश की स्पष्टता और नेतृत्व की विश्वसनीयता बेहद अहम होती है. यही दो बातें एनडीए को मजबूती देती रहीं. ‘सुशासन’ की जो पहचान नीतीश कुमार ने वर्षों में बनाई, उसकी काट विपक्ष खोज नहीं सका. बिहार के मतदाता स्थिरता और अनुशासन को महत्व देते हैं — और यह भरोसा सबसे अधिक एनडीए को मिला.

तेजस्वी यादव की लोकप्रियता, ऊर्जा और जनसभाओं में भीड़ जुटाने की क्षमता पर कोई सवाल नहीं, लेकिन चुनाव केवल भीड़ से नहीं जीते जाते. इस बार तेजस्वी को स्टार प्रचारक के साथ-साथ समन्वयक की भूमिका भी निभानी पड़ी, और दोनों में संतुलन नहीं बन पाया. नेतृत्व और रणनीति दोनों स्तरों पर उनका अनुभव सीमित दिखाई दिया.

महागठबंधन की हार किसी एक वजह से नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था, नेतृत्वगत असहजता और रणनीतिक चूक का परिणाम है. बिहार की राजनीति आने वाले वर्षों में इस हार को एक बड़े राजनीतिक सबक के रूप में याद रखेगी — कि संगठनात्मक अनुशासन और सामंजस्य की जगह कोई विकल्प नहीं होता.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सातों विधानसभा सीटों पर किसे मिली जीत और किसे हार? जानें पूरा डिटेल्स

क्यों मिली बिहार चुनाव 2025 में जदयू–भाजपा को भारी जीत? जानें डिटेल्स

भागलपुर की तीन सीटों पर नोटा का जोर, हजारों मतदाताओं ने उम्मीदवारों को किया खारिज

पोस्टल बैलेट रिजल्ट जारी, बिहपुर, गोपालपुर और सुलतानगंज विधानसभा में विजेताओं को सबसे अधिक डाक मत

भागलपुर की 3 विधानसभा सीटों पर एकतरफा मुकाबला, परिणाम में NDA का पलड़ा भारी