वायरल वीडियो

Bokaro News : कस्तूरबा विद्यालय के बाहर गंदे पानी पर बवाल, महिलाओं ने जड़ा ताला

Bokaro News : नावाडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय से निकल रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बुधवार को महिलाओं ने स्कूल गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया और नाली निर्माण की मांग उठाई.

Bokaro News : बाथरूम से निकल रहे गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बुधवार को महिलाओं ने स्कूल गेट बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.

दुर्गंध और मच्छरों से बढ़ी परेशानी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय नावाडीह के बाथरूम से निकलने वाले गंदे पानी के जमाव को लेकर ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं. उनका आरोप है कि विद्यालय परिसर से निकलने वाला पानी बाहर एक अस्थायी गड्ढे में जमा किया जा रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों के मुताबिक पहले यह पानी गांव की गली में बहता था. पिछले महीने लोगों ने विरोध में मुख्य गली में पत्थर रखकर बहाव रोक दिया था. तब अधिकारियों ने नाली निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ. महिलाओं का कहना है कि रमजान शुरू होने वाला है, ऐसे में गंदगी के बीच रहना मुश्किल होगा.

प्रशासनिक दखल, चार महिलाएं हिरासत में

सूचना मिलते ही बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार और स्थानीय थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान शैरून खातून, बंसती देवी, भारती देवी और बसंती देवी को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया.

शाम के समय प्रशासन ने जेसीबी भेजकर अस्थायी गड्ढा बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया.

नाली निर्माण को मिली स्वीकृति

सीओ ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये की लागत से 100 मीटर नाली निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभागीय कर्मी भी मौजूद थे.

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि स्थायी समाधान होने तक उनका विरोध जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में 24 फरवरी तक कुहासे के साथ चढ़ेगा पारा, दिन में महसूस होगी गर्मी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
53 %
3.1kmh
40 %
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
37 °
Thu
33 °
Fri
35 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here