वायरल वीडियो

Deoghar News: नालंदा हादसे के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अलर्ट, रात में चला दो घंटे का सुरक्षा ऑडिट

Deoghar News: नालंदा मंदिर हादसे के बाद देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. मंगलवार रात एसपी सौरभ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया. अब प्रवेश व्यवस्था, रात्रि निगरानी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है.

Deoghar News: बिहार में नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की घटना के बाद देवघर प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. इसी क्रम में मंगलवार रात मंदिर परिसर में सुरक्षा इंतजामों की विशेष समीक्षा की गई. स्पेशल ब्रांच से मिले अलर्ट के बाद एसपी सौरभ खुद पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यह निरीक्षण रात करीब 8:15 बजे शुरू हुआ और लगभग दो घंटे तक चला.

मंदिर परिसर के संवेदनशील हिस्सों का लिया गया जायजा

सुरक्षा जांच के दौरान मंदिर परिसर के उन सभी हिस्सों को देखा गया, जहां श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रहती है. निरीक्षण में गर्भगृह, वीआईपी गेट, सिंह द्वार, पूर्वी और पश्चिमी द्वार के साथ-साथ प्रवेश और निकास के प्रमुख बिंदुओं को परखा गया. इसके अलावा क्यू कॉम्प्लेक्स और सुविधा केंद्र की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

जांच के बाद मंदिर थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि रात के समय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे, ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

एसपी सौरभ ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इसमें सरदार पंडा, पुरोहित समाज, धर्मरक्षिणी सभा और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखा जा रहा है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु बनी रहे.

अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया गया

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग से आईआरबी कंपनी को भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही रात्रि सुरक्षा को और सख्त बनाने पर भी जोर दिया गया है. प्रशासन फिलहाल मौजूदा सुरक्षा ढांचे को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है.

दान पेटी से पाकिस्तानी करेंसी मिलने के मामले पर पूछे गए सवाल पर एसपी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले श्रद्धालु दान के रूप में ऐसी मुद्रा डाल सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की ओर से शरारत या उच्छृंखलता के तहत भी ऐसा किया जाना संभव है.

क्यू कॉम्प्लेक्स से प्रवेश नियंत्रित करने की योजना

सूत्रों के मुताबिक, आगे चलकर श्रद्धालुओं के प्रवेश को क्यू कॉम्प्लेक्स के माध्यम से नियंत्रित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य भीड़ प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित बनाना है, ताकि मंदिर परिसर में अनियंत्रित आवाजाही की स्थिति न बने.

बैग स्कैनर और क्लॉक रूम पर भी विचार

मंदिर में बड़े बैग और ट्रॉली के साथ सीधे प्रवेश रोकने के लिए भी नई व्यवस्था पर मंथन चल रहा है. इसके तहत क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध कराने और बैग स्कैनर लगाने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है.

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी वेंकटेश कुमार, सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, मंदिर थाना प्रभारी रवि ठाकुर, सार्जेंट मेजर रोशन मरांडी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, मंदिर कर्मी और पुरोहित भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-रांची में चेहरे पर कालिख पोत महिला को घुमाया, 2 गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने दिखाया सख्त रुख, 3 अधिकारियों के वेतन पर रोक

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
25 ° C
25 °
25 °
88 %
1.5kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here