24.5 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

चुनावी बिगुल बजा: असम में कांग्रेस का ऐलान; 42 उम्मीदवारों के नाम तय

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है. गौरव गोगोई को जोरहाट और देवब्रत सैकिया को नाजिरा से मैदान में उतारा गया है. राज्य की विभिन्न सीटों पर नए और पुराने चेहरों के साथ पार्टी ने संतुलित रणनीति अपनाई है.

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की विस्तृत सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष और सांसद Gaurav Gogoi को जोरहाट से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष Debabrata Saikia को नाजिरा से दोबारा टिकट दिया गया है.

पार्टी ने ऊपरी असम, मध्य असम और बराक घाटी में सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है. कई मौजूदा विधायकों पर भरोसा दोहराया गया है, वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बिहार से नितिन नवीन को टिकट

कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची

  • गौरीपुर: Abdus Subhan Ali Sarkar
  • गोलपारा वेस्ट (एसटी): Markline Marak
  • बोंगाईगांव: Girish Barua
  • बरपेटा (एससी): Mahananda Sarkar
  • बोको-चायगांव (एसटी): Ramen Singh Rabha
  • हाजो-सुआलकुची (एससी): Nandita Das
  • कमलपुर: Satyabrata Kalita
  • दिसपुर: Mira Borthakur Goswami
  • बरखेत्री: Diganta Barman
  • नलबाड़ी: Ashok Kumar Sharma
  • तिहू: Ratul Patowary
  • सिपाझार: Binanda Kumar Saikia
  • जागीरोड (एससी): Bubul Das
  • रुपानिहाट: Nurul Huda
  • समागुड़ी: Tanjil Hussain
  • राहा (एससी): Utpal Bania
  • लुमडिंग: Swapna Kar
  • बरछल्ला: Ripun Bora
  • बिहपुरिया: Narayan Bhuyan
  • जोनाई (एसटी): Raj Kumar Medak
  • डूमडूमा: Durga Bhumij
  • मार्घेरिटा: Pratik Bordoloi
  • चाबुआ-लाहोवाल: Pranjal Ghatowar
  • डुलियाजन: Dhruba Gogoi
  • नाहरकटिया: Pranati Phukan
  • सोनारी: Utpal Gogoi
  • डेमोव: Ajay Kumar Gogoi
  • नाजिरा: Debabrata Saikia
  • माजुली (एसटी): Indranil Pegu
  • तेओक: Pallabi Saikia Gogoi
  • जोरहाट: Gaurav Gogoi
  • गोलाघाट: Bitupan Saikia
  • बोकाजन (एसटी): Ratan Engti
  • रोंगखांग (एसटी): Augustine Enghee
  • लखीपुर: M Shanti Kumar Singha
  • उधारबंद: Ajit Singh
  • बरखोला: Amit Kumar Kalwar
  • सिलचर: Abhijit Paul
  • सोनाई: Aminul Haque Laskar
  • करीमगंज नॉर्थ: Zakaria Ahmed
  • पाथरकांडी: Kartik Sena Sinha
  • रामकृष्णनगर (एससी): Suruchi Roy

पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मी

अप्रैल-मई में Assam, West Bengal, Kerala, Tamil Nadu और Puducherry में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इन सभी राज्यों में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई-जून के दौरान समाप्त हो रहा है.

पिछले चुनाव में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान संपन्न हुआ था.

असम में कांग्रेस की यह सूची आने के बाद अब मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-ईरान में हवाई हमले के बाद भारत में लहराए शोक और नारे, कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद

इसे भी पढ़ें-कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें सौंपी गई है ईरान की कार्यवाहक सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
22 %
1.2kmh
0 %
Tue
17 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here