वायरल वीडियो

इजराइल संसद में PM मोदी का सम्मान, भारत-इजराइल रिश्तों को नई मजबूती

PM Modi Israel Visit: इजराइल दौरे पर PM मोदी को बड़ा सम्मान. नेसेट में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी पर जोर. गाजा शांति पहल के समर्थन का दोहराया वादा.

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के इजराइल दौरे के दौरान उन्हें वहां की संसद नेसेट(Knesset) का सर्वोच्च सम्मान “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल” प्रदान किया गया. यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया.

नेसेट में गर्मजोशी, सदस्यों ने ली तस्वीरें

संसद को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ने नेसेट सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान कई सांसदों ने उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं. सदन में माहौल काफी आत्मीय दिखा और भारत-इजराइल संबंधों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें-अब पहले गूंजेगा वन्दे मातरम्; जन-गण-मन से पहले 6 अंतरे अनिवार्य, गृह मंत्रालय का आदेश

भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक भूमिका पर जोर

नेसेट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहा है और निकट भविष्य में शीर्ष तीन वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने कई महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं और एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने के लिए वार्ताएं जारी हैं.

गाजा शांति पहल को समर्थन

प्रधानमंत्री ने Gaza Strip से जुड़े मुद्दों पर भी भारत का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अनुमोदित शांति पहल का समर्थन दोहराते हुए कहा कि संवाद और स्थिरता ही दीर्घकालिक समाधान का आधार हैं.
उन्होंने कहा कि शांति का मार्ग सरल नहीं होता, लेकिन भारत क्षेत्र में स्थायित्व और वार्ता आधारित समाधान के पक्ष में खड़ा है.

इसे भी पढ़ें-सफर की तैयारी से पहले पढ़ लें यह अपडेट, कई ट्रेनें डायवर्ट

इसे भी पढ़ें-भिवंडी जाते समय राहुल गांधी का विरोध, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लहराए काले झंडे, देखें वीडियो

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
18 %
5.1kmh
20 %
Fri
34 °
Sat
39 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here