वायरल वीडियो

Happy New Year 2026 : दिल छू लेने वाली शायरियां आपके नए साल को खास बनाएंगी, करीबियों को भेजकर बांटें मुस्कान

Happy New Year 2026 : साल 2025 खत्म होने को है और 2026 दस्तक दे रहा है. नया साल खुशियों, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लाता है. अपने करीबियों को भेजकर मुस्कान बाँटें और दिल से शुभकामनाएं दें.

Happy New Year 2026: साल 2025 अपने आखिरी पन्नों पर है और हर कोई 2026 का स्वागत करने की तैयारियों में व्यस्त है. नया साल खुशियों, नए सपनों और उमंग भरी नई शुरुआत का संदेश लेकर आता है.

अगर आप अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों को दिल से कुछ खास संदेश देना चाहते हैं, तो शायरी से बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता. यहां हम आपके लिए लाए हैं Happy New Year 2026 की बेहतरीन शायरियां, जो पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान ला देंगी.

1. नया रंग हो नई उमंगे, आंखों में हो उल्लास नया,

नए गगन को छू लेने का दिल में हो विश्वास नया।

पुराने मौसम को अलविदा कह दें आज हम,

नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया।

नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. नया सवेरा, नई किरण के साथ आए,

हर दिन खुशियों की सौगात लाए।

आपका हर सपना हो पूरा इस साल,

नया साल आपको ढेरों खुशियां दे जाए।

Happy New Year 2026

3. सदा दूर रहो गम की परछाइयों से,

कभी सामना न हो तन्हाइयों से।

हर ख्वाब हर अरमान पूरा हो आपका,

यही दुआ है दिल की गहराइयों से।

हैप्पी न्यू ईयर 2026

4. हर साल आता है, हर साल जाता है,

नया साल बस खुशियां ही लाता है।

जो आपका दिल चाहता है वही मिले आपको,

यही दुआ हर कोई दोहराता है।

नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं!

5. नया साल लाए सफलता की सौगात,

हर दिन हो खुशियों की बरसात।

सपनों को सच करने की मिले नई राह,

2026 में पूरी हो आपकी हर चाह।

Happy New Year 2026

6. नया साल आए बनकर उजाला,

खुल जाए किस्मत का हर ताला।

आप पर मेहरबान रहे ऊपरवाला,

यही दुआ करता है हर चाहनेवाला।

नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई!

7. नया साल मुबारक हो आपको,

हर दिन खुशियों से भरा मिले।

जो भी पल आपके साथ गुजरे,

वो हर लम्हा खास बने।

Happy New Year 2026

8. नया साल, नई कहानियां लेकर आए,

बीते ग़मों को पीछे छोड़ जाए।

उम्मीद और हौसलों से भरा हो हर दिन,

2026 आपकी जिंदगी संवार जाए।

नव वर्ष की शुभकामनाएं!

9. मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है,

नया साल मुबारक हो उन्हें, जिनकी आंखों में पहचान होती है।

Happy New Year 2026

10. सूरज की तरह चमकते रहो आप,

चांद की तरह महकते रहो आप।

2026 में गम आपसे दूर रहे,

कामयाबी की ऊंचाइयों को छूते रहो आप।

हैप्पी न्यू ईयर 2026

इन खूबसूरत शायरियों के साथ अपनों को नए साल की शुभकामनाएं दें और 2026 की शुरुआत मुस्कान और प्यार से करें.

इसे भी पढ़ें-ऐसा स्वाद कि हर बाइट से मुंह में पानी भर जाए – दिल्ली स्टाइल दही भल्ला बनाओ और धमाल मचाओ!

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
40 %
2.6kmh
75 %
Wed
38 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें