भागलपुर : भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर संघ, भागलपुर अंचल की ओर से आंचलिक कार्यालय भवन स्थित पेंशनर संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उत्साह, आत्मीयता और रंगोत्सव की उमंग साफ झलक रही थी.
पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पेंशनर संघ, भागलपुर अंचल के उप महासचिव नीरज कुमार सिंह, सहायक सचिव अरुण कुमार, अध्यक्ष अमर पांडेय, उपाध्यक्ष अशोक रजक सहित अधिकारी संघ के पूर्व सचिव अशोक कुमार झा, अरुण कुमार सिंह और सत्येंद्र बिहारी लाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे
गीत-संगीत से सराबोर रहा माहौल
कार्यक्रम का संचालन उज्जवल कुमार घोष ने किया. सांस्कृतिक प्रस्तुति में विंध्य वासिनी सहाय, अरुण सरदार, बिंदु और आनंद प्रकाश ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को रंगमय बना दिया. उपस्थित पेंशनरों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया.
अतरी गुप्ता ने सभी पेंशनरों को होली की बधाई देते हुए स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की. अंत में शरत दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.
इसे भी पढ़ें-होली पर सख्त पहरा: 1200 जवान रहेंगे तैनात, डीजे और अश्लील गानों पर रहेगी सख्ती
इसे भी पढ़ें-विज्ञान से विकास की राह: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर युवा प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
इसे भी पढ़ें-फायदे का दावा, खर्च पर सवाल; 619.58 करोड़ का लाभ बजट मंजूर, अब नई दिशा की तलाश
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में प्लेटफॉर्म पर मिली नवजात, RPF की मुस्तैदी से बची जान
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मारपीट मामले में 3 दोषियों को सजा, शाहकुंड थाना कांड में आया न्यायालय का फैसला

