UPSC CSE 2026: देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस एग्जाम 2026 के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. हालांकि, अक्सर आवेदन भरते समय छोटी-सी गलती भी बाद में बड़ी समस्या बन सकती है.
नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि, श्रेणी, फोटो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों में कोई त्रुटि होने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है. ऐसे उम्मीदवार जो आवेदन भरते समय गलती कर चुके हैं, उनके पास 3 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का अवसर है. फॉर्म में सुधार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर किया जा सकता है.
UPSC CSE 2026 का प्रारंभिक चरण यानी प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को आयोजित होने की संभावना है.
UPSC CSE 2026 आवेदन सुधार की प्रक्रिया
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Login या Correction Window लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन के बाद UPSC CSE/IFS 2026 Application Correction लिंक पर जाएं.
- अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं.
- सुधार करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- अंत में अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रख लें.
UPSC CSE 2026 Civil Services Notification Check Here
UPSC CSE 2026 IFS Notification Check Here
UPSC CSE 2026 का चयन प्रक्रिया
UPSC CSE 2026 की चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में पूरी होती है. हर चरण में उम्मीदवारों की योग्यता, ज्ञान और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है.
प्रीलिम्स एग्जाम:
यह पहला चरण है जिसमें उम्मीदवारों से जनरल स्टडीज और CSAT जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं. यह MCQ (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन) आधारित परीक्षा होती है.
मेन एग्जाम:
प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को रिटन परीक्षा यानी मेन एग्जाम के लिए बुलाया जाता है. यह परीक्षा उनके गहन ज्ञान और विश्लेषण क्षमता का परीक्षण करती है.
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट:
मेन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनके व्यक्तित्व, दृष्टिकोण और निर्णय क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है.
इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवार UPSC CSE 2026 में चयनित माने जाएंगे.
UPSC CSE जैसी परीक्षा में हर विवरण महत्वपूर्ण होता है. इसलिए आवेदन भरते समय पूरी सावधानी बरतें और अगर गलती हो जाए तो 3 मार्च 2026 तक सुधार कर लें.
इसे भी पढ़ें-विदेश में पढ़ाई: कनाडा में कौन-सा कोर्स है फेमस? जानिए यहां की पांच प्रमुख यूनिवर्सिटी
इसे भी पढ़ें-BPSC TRE-4 एग्जाम कैलेंडर जारी; बिहार में 46,595 शिक्षक पदों की भर्ती, कब होगी परीक्षा?
इसे भी पढ़ें-कौन है IAS कनिका गोयल? असफलता से नहीं घबराईं, मेहनत से बनाई टॉप 10 की पहचान
इसे भी पढ़ें-बच्चों के लिए टॉप 100 सामान्य ज्ञान सवाल और जवाब
इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए योग्यता, आयु और अहम बातें

