विज्ञापन

वायरल वीडियो

BPSC TRE-4 एग्जाम कैलेंडर जारी; बिहार में 46,595 शिक्षक पदों की भर्ती, कब होगी परीक्षा?

BPSC TRE 4 Exam Calendar: BPSC ने नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा सितंबर 2026 में संभावित है. कुल 46,595 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू मानी जा रही है.

विज्ञापन

BPSC TRE 4 Exam Calendar: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग ने अपना रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए TRE-4 भर्ती को शामिल कर लिया है, साथ ही परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित कर दी है.

ऑफिशियल वेबसाइट और X पर दी जानकारी

आयोग ने संशोधित एग्जाम कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए साझा किया है. पोस्ट में Revised BPSC Exam Calendar का जिक्र करते हुए परीक्षाओं की नई समय-सारणी जारी होने की पुष्टि की गई है.

TRE-4 में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी

नए कैलेंडर के अनुसार TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है. परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना जताई गई है, जबकि रिजल्ट नवंबर तक जारी हो सकता है. माना जा रहा है कि वैकेंसी का आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जाएगा.

अन्य परीक्षाओं का भी शेड्यूल जारी

कैलेंडर में शिक्षक भर्ती के अलावा कई अन्य परीक्षाओं की तारीखें भी दी गई हैं. कुछ परीक्षाएं विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित बताई गई हैं, जिनमें सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी और सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के पद शामिल हैं.

प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तारीखें

  • सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO): 935 पद, परीक्षा अप्रैल में, रिजल्ट जून में संभावित.
  • असिस्टेंट टाउन प्लानर: 36 पद, परीक्षा 9 मई, रिजल्ट जून में अपेक्षित.
  • सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी: 60 पद, परीक्षा 23 अप्रैल संभावित.

अभ्यर्थियों के लिए क्या संकेत

इस नए कैलेंडर से बिहार के प्रतियोगी छात्रों को तैयारी की स्पष्ट टाइमलाइन मिल गई है. खासकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-कौन है IAS कनिका गोयल? असफलता से नहीं घबराईं, मेहनत से बनाई टॉप 10 की पहचान

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए योग्यता, आयु और अहम बातें

इसे भी पढ़ें-CUSB Job Vacancy 2026 : यहां नौकरी मिलते ही बदल जाएगी किस्मत, सैलरी 1 लाख से ऊपर, तुरंत करें आवेदन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
50%
3.3m/s
23%
सोम
41 °
मंगल
41 °
बुध
28 °
गुरु
33 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें