इस खबर में क्या है?
Infinix Note 60 Pro : 13 अप्रैल को स्मार्टफोन बाजार में दो नए मॉडल एंट्री लेने जा रहे हैं—Infinix Note 60 Pro और Redmi A7 Pro 5G. दोनों डिवाइस दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे. इन फोन्स को खासतौर पर गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
Infinix Note 60 Pro: डिजाइन और डिस्प्ले
यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. डिजाइन के लिहाज से इसमें Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. बैक पैनल में Active Matrix LED सिस्टम और एक डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है. फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसका वजन करीब 200 ग्राम है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED LTPS स्क्रीन मिलता है. यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स ब्राइटनेस और 2304Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है. स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.18% है और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. Always-On Display फीचर भी मौजूद है.
कैमरा और परफॉर्मेंस
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. फ्रंट में 13MP कैमरा मिलता है. इसमें AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video और Pro Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं. 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno A810 GPU मिलता है. 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं. फोन Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है. कूलिंग के लिए 3D IceCore वेपर चैंबर सिस्टम दिया गया है.
बैटरी और चार्जिंग
इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है. यह 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है.
Redmi A7 Pro 5G: डिजाइन और डिस्प्ले
यह मॉडल कंपनी की साइट के साथ अमेजन पर उपलब्ध होगा. फोन Black, Mist Blue, Palm Green और Sunset Orange कलर ऑप्शन में आएगा. बैक पैनल पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है.
इसमें 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में बड़ी और स्मूद स्क्रीन अनुभव देती है. इसमें Triple TÜV Rheinland Certification और Wet Touch Technology 2.0 का सपोर्ट भी मिलता है.
कैमरा और परफॉर्मेंस
फोन में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें Night Mode फोटोग्राफी फीचर भी मौजूद है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 5G प्रोसेसर दिया गया है. यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है, जिसमें Xiaomi HyperIsland जैसे फीचर्स मिलते हैं.
बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत
इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह सामान्य उपयोग में 2.37 दिन तक चल सकती है. इसके अलावा 49 घंटे कॉलिंग, 77 घंटे म्यूजिक और 35 घंटे वीडियो प्लेबैक का बैकअप मिलता है.
इसे भी पढ़ें-OnePlus Nord 6 कल देगा दस्तक, 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज में मचाएगा हलचल
इसे भी पढ़ें-₹15,000 से कम में खरीदना है Smart TV? ये 5 मॉडल बन सकते हैं शानदार विकल्प
इसे भी पढ़ें-व्हाट्सएप-टेलीग्राम जैसे ऐप्स को राहत, नए नियम की समयसीमा अब 31 दिसंबर तक बढ़ी

