- Advertisment -

वायरल वीडियो

पश्चिम चंपारण में चौतरवा थाना के दारोगा सस्पेंड, आखिर क्यों हुई कार्रवाई?

Bihar News : बगहा में दहेज हत्या के एक मामले की जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है. केस की समीक्षा के बाद चौतरवा थाना के एक पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि गंभीर मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Bihar News : पश्चिम चंपारण के बगहा में दहेज हत्या से जुड़े एक मामले की जांच में गंभीर अनियमितता सामने आने पर पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है. चौतरवा थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई बगहा के पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने की.

समीक्षा में सामने आई बड़ी लापरवाही

पुलिस अधीक्षक ने चौतरवा थाना में दर्ज कांड संख्या 251/2025 की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र और संबंधित जांच अधिकारी भी मौजूद थे. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मामले के नामजद आरोपी अमित शाही के खिलाफ पर्याप्त आधार होने के बावजूद लंबे समय तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया भी नहीं अपनाई

मामले की पड़ताल में यह भी पाया गया कि आरोपी को पकड़ने के लिए अदालत से वारंट लेने की दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसके अलावा आरोपी पक्ष की ओर से दिए गए समझौते से संबंधित आवेदन को भी केस डायरी में उसी रूप में दर्ज कर लिया गया, जिसे नियमों के खिलाफ माना गया.

एसपी ने दिए सख्त निर्देश

दहेज हत्या जैसे संवेदनशील मामले में इस तरह की लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया. साथ ही उन्होंने साफ कहा कि गंभीर मामलों की जांच में ढिलाई या गैरजिम्मेदारी बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण

ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
35.8 ° C
35.8 °
35.8 °
24 %
3.2kmh
0 %
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here