विज्ञापन

वायरल वीडियो

कैमूर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Bihar News : कैमूर जिले में घने कुहासे के बीच रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है.

विज्ञापन

Bihar News : कैमूर जिले से मंगलवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई. भभुआ रोड रेलवे स्टेशन और मुठानी स्टेशन के बीच डीएफसी ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी मदन साह के दो बेटों के रूप में हुई है. मृतकों में 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह दोनों भाई खेत की ओर जा रहे थे. गांव के एक तरफ बस्ती और दूसरी ओर खेती होने के कारण ग्रामीणों का रोजाना रेलवे लाइन पार कर आना-जाना होता है. इसी दौरान घने कुहासे के बीच दोनों भाई ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ

घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना की पुलिस और आरपीएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

ग्रामीणों ने उठाई अंडरपास या ओवरब्रिज की मांग

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास जुट गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुरक्षित पार होने की व्यवस्था होती तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था.

भागलपुर में ट्रक की टक्कर से दूध कंटेनर पलटा; चालक की मौत

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूध से लदा कंटेनर पलट गया, जिसमें कंटेनर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेगूसराय जिले के फतेहपुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय युवक था. वह दूध से भरा कंटेनर लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया. हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर कंटेनर पलट जाने के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर में फंसे चालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया

इसे भी पढ़ें-बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण

इसे भी पढ़ें-ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद

इसे भी पढ़ें-बिहार में अंचलाधिकारियों को चेतावनी: राजस्व कार्यों में ढिलाई करने वालों को मिलेगी सजा, आदेश जारी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
2.2m/s
34%
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें