Jamshedpur News : होली के अवसर पर जमशेदपुर के बाजार में सब्जियों और मांसाहारी सामान की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है. खासकर कटहल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले हफ्ते तक 50 रुपये प्रति किलो बिकता था, अब होली से एक दिन पहले 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. थोक बाजार में यह सब्जी 70 रुपये प्रति किलो में बिक रही है. बाजार के जानकारों के अनुसार, कटहल की मांग त्योहार के कारण बढ़ी है और आपूर्ति सीमित होने से दाम तेजी से बढ़े हैं. इसे शाकाहारियों का “मटन” भी कहा जाता है, और होली पर इसे विशेष व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है.
होली में बढ़ी कटहल की मांग
साकची के सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि होली पर कटहल की मांग काफी अधिक होती है. हालांकि, आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो रही है. इस बार सिमडेगा और खूंटी की बजाय कटहल भुवनेश्वर से मंगाया जा रहा है, जिससे परिवहन लागत बढ़ गई है. इसके चलते थोक दाम 70 रुपये प्रति किलो हो गए हैं और खुदरा बाजार में इसे 100 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि होली के दिन कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.
झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जमशेदपुर में सब्जियों के हालिया दाम
- चना झांड़ी: 25 रुपये प्रति बंडल
- मटर: 30 रुपये प्रति किलो
- पत्ता वाला प्याज: 20 रुपये प्रति किलो
- भिंडी: 100 रुपये प्रति किलो
- सहजन सुट्टी: 100-120 रुपये प्रति किलो
- करेला: 60 रुपये प्रति किलो
- खीरा: 60 रुपये प्रति किलो
- टमाटर: 20-30 रुपये प्रति किलो
चिकन और मटन की बढ़ी मांग
होली के दिन शहर में मांसाहारी उत्पादों की बिक्री भी बढ़ जाती है. इस बार होली बुधवार को होने के कारण विक्रेता अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं. शहर में करीब 500 से अधिक चिकन और मटन की दुकानें हैं. अनुमान है कि इस बार होली में लगभग 15 क्विंटल चिकन और 6 क्विंटल मटन बिक सकते हैं.
मटन-चिकन की कीमतें
- मटन: 900 रुपये प्रति किलो (सोमवार तक 800 रुपये)
- देसी मुर्गा: 500-600 रुपये प्रति किलो
- पॉल्ट्री मुर्गा: 150-160 रुपये प्रति किलो
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मांग अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण दामों में उछाल जारी रह सकता है. त्योहार के मद्देनजर खरीदारी करने वाले लोगों को अब पहले से ही बजट का ध्यान रखना होगा.
इसे भी पढ़ें-झारखंड के सैकड़ों लोग दुबई में फंसे, एयरपोर्ट बंद और भय का माहौल, भारत से तुरंत सहायता की मांग
इसे भी पढ़ें-झारखंड का 1.58 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश, सामाजिक क्षेत्र पर बड़ा दांव

