वायरल वीडियो

Jamshedpur News: देहरादून हत्याकांड में जांच तेज, गढ़वा के युवक से पूछताछ; दुमका जेल पहुंची एसटीएफ

Jamshedpur News: देहरादून हत्याकांड की जांच झारखंड तक पहुंची. गढ़वा के युवक से पूछताछ, दुमका जेल में STF की कार्रवाई. शूटरों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी जारी.

Jamshedpur News: देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में जांच का दायरा झारखंड तक फैल गया है. दून पुलिस ने गढ़वा जिले के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, वारदात में शामिल शूटरों ने जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल किया, वह गढ़वा के इसी युवक के नाम पर जारी बताया जा रहा है.

दुमका जेल में STF की कार्रवाई

गुरुवार को देहरादून एसटीएफ की टीम दुमका जेल पहुंची और वहां बंद अखिलेश सिंह से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की. टीम ने जेल परिसर और आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की. इसके बाद एसटीएफ गढ़वा के लिए रवाना हो गई, जहां संभावित कड़ियों की तलाश की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर में भी जांच की आंच

इधर जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी आकाश प्रसाद और आशुतोष के परिजनों से जुगसलाई थाना में पूछताछ की गई है. पुलिस का कहना है कि शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है, हालांकि अब तक प्रत्यक्ष गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. मामले में कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाना लाया गया था.

13 फरवरी को हुई थी वारदात

गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल परिसर में जिम से बाहर निकलते समय सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने विक्रम शर्मा को गोली मार दी थी. घटना के बाद से ही उत्तराखंड पुलिस ने बहु-राज्यीय जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डिटेल्स के आधार पर नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-एसआईआर के लिए तैयार रखें 13 तरह के दस्तावेज, अप्रैल से विशेष पुनरीक्षण की तैयारी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
32 ° C
32 °
32 °
35 %
2.1kmh
40 %
Mon
33 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
34 °
Fri
36 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here