Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में सोमवार को अपराधियों ने खुलेआम ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. हथियारबंद बदमाशों ने बाजार के बीच स्थित आभूषण दुकान में घुसकर दुकानदार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हथियार के साथ दुकान में घुसे 5-6 बदमाश
Siwan जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार में स्थित अरुण ज्वेलर्स को अपराधियों ने निशाना बनाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 5 से 6 की संख्या में बदमाश बाइक से बाजार पहुंचे और सीधे दुकान में घुस गए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दुकान में प्रवेश करते ही बदमाशों ने हथियार निकालकर दुकानदार को धमकाया और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद उन्होंने काउंटर और अलमारियों में रखे आभूषणों को निकालना शुरू कर दिया.
लाखों के गहने और नकदी लेकर भागे अपराधी
स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेटकर फरार हो गए. शुरुआती अनुमान के मुताबिक लूट की रकम करीब 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह राशि 25 लाख रुपये तक भी हो सकती है.
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक से तेजी से मौके से निकल गए.
दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग
लूट के दौरान बदमाशों ने लोगों में डर पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की. गोलियों की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया.
आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे. कुछ ही देर में घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में अपराधियों को दुकान में घुसते और लूटपाट करते देखा जा सकता है. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.
जांच में जुटी पुलिस, छापेमारी शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी. मामले की निगरानी Vikram Sihag कर रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.
लगातार वारदातों से व्यापारियों में चिंता
शहर में हाल के दिनों में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं. व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की वारदातों से बाजार में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.
स्थानीय कारोबारियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें-दानापुर में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जताई कड़ी प्रतिक्रिया
इसे भी पढ़ें-बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच बनेगा टनल, पर्यटकों के लिए आसान होगा भ्रमण
इसे भी पढ़ें-ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, बिहार में 50 हाई-टेक ड्रोन की होगी खरीद
इसे भी पढ़ें-बिहार में अंचलाधिकारियों को चेतावनी: राजस्व कार्यों में ढिलाई करने वालों को मिलेगी सजा, आदेश जारी


