विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के हस्तांतरण पर गरिमामय समारोह

Bhagalpur News : भागलपुर जिला अतिथि गृह में प्रशासनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया. साथ ही निवर्तमान अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए विदाई दी गई.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिला अतिथि गृह में सोमवार को आयुक्त, भागलपुर प्रमंडल श्री अवनीश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री रोहित कर्दम तथा अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव श्री कृष्ण चंद्रगुप्त का हार्दिक अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर निवर्तमान नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव श्री अशोक कुमार मंडल एवं निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह की विदाई भी की गई. समारोह में आयुक्त, जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने निवर्तमान अधिकारियों के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की.

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निवर्तमान तीनों पदाधिकारियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

इसे भी पढ़ें-पीएम-किसान लाभ के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, DM ने दिए सख्त निर्देश

इसे भी पढ़ें-अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए उपजाऊ भूमि चयनित, 21 रैयतों से होगी जमीन की खरीद

इसे भी पढ़ें-पब्लिक टॉयलेट के संचालन को लेकर प्रक्रिया तेज, 16 जनवरी को खुलेगी निविदा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
64%
4.7m/s
64%
गुरु
37 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
38 °

अन्य खबरें