वायरल वीडियो

देवघर की कृतिका सुमन ने बढ़ाया भारत का मान; रूस वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के लिए हुई चयनित

World Youth Festival Assembly 2025: देवघर की कृतिका सुमन ने रूस में आयोजित World Youth Festival Assembly 2025 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाया. यह उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय चयन है, जिसमें वे भारतीय संस्कृति और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा करेंगी.

World Youth Festival Assembly 2025: देवघर की कृतिका सुमन ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है. उन्हें रूस के निजनी नोवगर्थ शहर में 17 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल एसेंबली 2025 में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है. इस महोत्सव में विश्वभर से लगभग दस हजार प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.

यह कृतिका का दूसरा मौका है जब उन्होंने इस वैश्विक आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. पिछले वर्ष भी उन्होंने 188 देशों के युवा प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर भारतीय संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को साझा किया था.

इस बार चर्चा के मुख्य विषय

कृतिका इस बार भारतीय पारंपरिक शिक्षा प्रणाली और आदिवासी संस्कृति के सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करेंगी. सामाजिक कार्यकर्ता और फ्रीलांस पत्रकार के रूप में, कृतिका लंबे समय से बच्चों, महिलाओं और हाशिए पर रह रहे समुदायों के लिए सक्रिय हैं.

हाल ही में कृतिका सुमन को अपराजिता सम्मान 2025 से नवाजा गया

हाल ही में कृतिका सुमन को अपराजिता सम्मान 2025 से नवाजा गया. ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी पहचान बनाने वाली कृतिका का कहना है कि विभिन्न देशों के युवाओं से जुड़ना और भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का अनुभव है.

इसे भी पढ़ें-

रांची में इस्लामनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, झारखंड-दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

नेपाल में बिगड़े हालात, स्थिरता भारत के लिए बेहद जरूरी, पीएम मोदी चिंतित

अफगानिस्तान का विजयी आगाज, राशिद खान बोले- अभी कमी दूर करनी है

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
57 %
0kmh
1 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें