वायरल वीडियो

Mokama Murder: मोकामा में फटी सियासी बारूद की बोरी —अनंत सिंह पर FIR दर्ज, चुनावी रण में चढ़ा सियासी पारा

Mokama Murder: मोकामा में हुई गोलीबारी ने चुनावी माहौल को हिला दिया है. जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह पर FIR दर्ज हुई है. पुलिस जांच में जुटी है, वहीं अनंत सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

Mokama Murder: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मोकामा सीट से बड़ी खबर आई है. टाल इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है. इस मामले में जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है. मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के रूप में हुई है, जो जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक बताए जा रहे हैं.

मोकामा के टाल क्षेत्र में बवाल, पांच नामजद आरोपी

घटना गुरुवार शाम तारतर गांव के पास हुई, जहां दो गुटों में कहासुनी के बाद गोलीबारी हो गई. मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अनंत सिंह, उनके भतीजे रणवीर और कर्मवीर सिंह समेत पांच लोगों को नामजद किया है. आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले फायरिंग की और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर जांच शुरू कर दी है.

मौके से टूटी गाड़ियां और शव बरामद

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कई वाहन बरामद हुए हैं, जिनमें से एक गाड़ी में दुलारचंद का शव मिला. उन्होंने कहा कि मृतक के खिलाफ पहले भी हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

अनंत सिंह बोले – “ये राजनीतिक साजिश है”

दूसरी ओर, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को “राजनीतिक साजिश” करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि घटना के वक्त वे प्रचार से लौट रहे थे और उनके काफिले की कुछ गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं. पीछे चल रही गाड़ियों पर जन सुराज समर्थकों ने हमला किया.
अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि यह सब आरजेडी नेता सूरजभान सिंह की साजिश है, ताकि चुनाव से पहले उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके.

इसे भी पढ़ें-पवन सिंह के नए गाने पर झूम उठा बिहार, ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होई’ सोशल मीडिया पर हिट

झड़प की शुरुआत कैसे हुई?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार दोपहर खुशहाल चक इलाके में जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी और अनंत सिंह के काफिले आमने-सामने आ गए. दोनों दलों के समर्थकों के बीच पहले बहस हुई, फिर ईंट-पत्थर चलने लगे और देखते ही देखते गोलियां भी चल गईं. इसी दौरान दुलारचंद यादव की मौत हो गई.

इलाके में तनाव, पुलिस ने कई जगह डेरा डाला

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है. पुलिस ने कई गांवों में कैंप कर हालात पर नजर रखी है. अधिकारियों का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

13 साल की शादी, तीन बच्चे और फिर मोहब्बत में फिसली पूजा — ढाई लाख कैश लेकर प्रेमी संग फरार

दाऊद इब्राहिम पर बोलीं ममता कुलकर्णी- ‘वह आतंकी नहीं’, अंडरवर्ल्ड डॉन का किया बचाव

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
39 ° C
39 °
39 °
24 %
4.1kmh
40 %
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें