25.7 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए भागलपुर में मॉप-अप राउंड शुरू, 13 मार्च तक छूटे लोगों को खिलाई जाएगी दवा

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत छूटे लोगों को दवा खिलाने के लिए विशेष मॉप-अप राउंड शुरू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग 5 से 13 मार्च तक घर-घर पहुंचकर एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन करा रहा है. अभियान का लक्ष्य फाइलेरिया से बचाव के लिए जिले में शत-प्रतिशत दवा कवरेज सुनिश्चित करना है.

Bhagalpur News : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन से वंचित लोगों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मॉप-अप राउंड शुरू किया है. जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सभी प्रखंडों में 5 से 13 मार्च तक यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि छूटे हुए लोगों को दवा खिलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके.

छूटे लोगों तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीडीसीओ) डॉक्टर दीनानाथ ने शुक्रवार को बताया कि जिले में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए राउंड) चलाया गया था. स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर पहले 14 दिनों तक स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई और इसके बाद तीन दिनों तक स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बूथ लगाकर दवा वितरण किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में लगभग 90 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है. जिन क्षेत्रों में लोग किसी कारण से दवा नहीं खा पाए या जिन्होंने पहले दवा लेने से इंकार कर दिया था, उन्हें मॉप-अप राउंड के दौरान दवा दी जा रही है.

32 लाख से अधिक लोगों के लिए था लक्ष्य

जिला वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरती कुमारी ने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत 32,25,216 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. 10 से 28 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान में करीब 29,02,694 लोगों को एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन कराया गया, जो लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत है.

उन्होंने बताया कि शेष लोगों तक दवा पहुंचाने के लिए 5 से 13 मार्च तक मॉप-अप राउंड चलाया जा रहा है, जिससे छूटे हुए सभी लोगों को दवा देकर शत-प्रतिशत कवरेज हासिल किया जा सके.

लोगों से दवा सेवन करने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि जो किसी कारण से अभी तक फाइलेरिया की दवा नहीं ले पाए हैं, वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मी से संपर्क कर अनिवार्य रूप से एलबेंडाजोल और डीईसी टैबलेट का सेवन करें. यह दवा फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए बेहद जरूरी है, जो समय पर इलाज न होने पर जीवन भर की विकलांगता का कारण बन सकती है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर रेलवे हेल्थ यूनिट को सब-डिविजनल अस्पताल में अपग्रेड करने की जगी उम्मीद, PCMD ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
35 %
2.4kmh
0 %
Fri
21 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here