वायरल वीडियो

करंट की चपेट में आई मासूम: छत पर खेलते वक्त 5 साल की बच्ची की मौत से गांव में मातम

Bihar News :भभुआ में बिजली करंट से मासूम की दर्दनाक मौत हुई. छत पर खेलते समय कटे तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया.

Bihar News : बिहार के भभुआ इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. छत पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची बिजली के कटे तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.

छत पर खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई. मृत बच्ची की पहचान जोगिंदर गोड़ की पांच वर्षीय बेटी अयोध्या कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि बच्ची घर की छत पर खेल रही थी, तभी वहां से गुजर रहे कटे बिजली तार के संपर्क में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ. विनय तिवारी ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बिना पोस्टमार्टम शव लेकर लौटे परिजन

अस्पताल में मृत्यु की पुष्टि होने के बाद परिजन बच्ची का शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए. घटना के बाद गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-तिलक से पहले छाया मातम: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोश में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इसे भी पढ़ें-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी संकट, स्पेशल ट्रेनें भी फुल

इसे भी पढ़ें-अब 3 नहीं 6 कोच के रैक दौड़ेंगे, नए ट्रेन सेट खरीदने की तैयारी

इसें भी पढ़ें-बिहार में मिनी चुनाव का बजा बिगुल, 24 जिलों में 436 पैक्सों पर 18 मार्च को वोट

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
34 ° C
34 °
34 °
29 %
4.1kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here