विज्ञापन

वायरल वीडियो

बांका में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बांका जिले में शनिवार सुबह कार और बाइक की टक्कर ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार के बांका जिले से शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र में देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बिज्जीखरबा जिलेबिया मोड़ के पास कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, कार में बैठे चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए.

हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला

घटना के बाद कार का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की.

निजी काम से जा रहे थे बाइक सवार, तभी हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के बैनरझोप गांव निवासी सुरेंद्र साह, रूपेश कुमार साह और बालेश्वर साह एक ही बाइक पर सवार होकर निजी काम से साहबगंज के मटिहानी गांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई. बताया गया कि कार में सवार लोग झारखंड के गढ़वा जिले के मोरवे गांव के रहने वाले थे और सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर पूजा के लिए जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे में घायल कार सवारों की पहचान, पुलिस ने वाहन जब्त किया

इस दुर्घटना में कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. कार में सवार प्रवीण कुमार गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी और खुशबू कुमारी घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिलेबियामोड़ थाना प्रभारी राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना के मॉडर्न श्मशान घाट में अब हर सुविधा एक साथ, पूरी-जलेबी से लेकर लकड़ी तक सब उपलब्ध

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
45%
5.7m/s
40%
शुक्र
38 °
शनि
41 °
रवि
41 °
सोम
38 °
मंगल
39 °

अन्य खबरें