वायरल वीडियो

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में गोशाला रोड एटीएम लूटकांड, पुलिस ने तेज की छापेमारी

Muzaffarpur News: सीसीटीवी में दो संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं. उनके हाव-भाव और लिबास के आधार पर टीम उनकी तलाश कर रही है.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोशाला रोड पर एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के दूसरे दिन भी पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपितों की पहचान में जुटी रही. अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. विदित हो कि बीती रात बदमाशों ने इंडिया वन एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 2 लाख 3 हजार 200 रुपये निकाल लिए थे और फरार हो गये थे. इस मामले में एटीएम के जोनल मैनेजर ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश कर रही है.

पुलिस को मिले सुराग, जल्द खुलासा का दावा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी में दो संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं. उनके हाव-भाव और लिबास के आधार पर टीम उनकी तलाश कर रही है. तकनीकी जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सुधा मिल्क पार्लर का उद्घाटन, डीएम ने दिए राहत के निर्देश

वार्ड 10 के नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने ली शपथ, आज से ऑन ड्यूटी

भोलानाथ फ्लाईओवर; पांचवीं बार भेजी गई डिजाइन, रेलवे की जांच में अटका निर्माण

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
57 %
0kmh
1 %
Wed
29 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
40 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें