वायरल वीडियो

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के घोसौत नदी में नहाने के दौरान दो किशोरी डूबी, 01 की मौत

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर के घोसौत नदी में नहाने के दौरान दो किशोरी डूब गयी. इस घटना में एक की मौत हो गयी. नदी में डूब रही दूसरी लड़की को ग्रामीणों ने बचा लिया. सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के घोसौत नदी में रविवार को स्नान के दौरान दो किशोरी डूबने की घटना है. मृतक की शिनाख्त घोसौत वार्ड-10 के वार्ड सदस्य जगन्नाथ साह की पुत्री सुमन कुमारी (15) के रूप में हुई है. वहीं, रामकृत साह की 13 वर्षीया पुत्री ऋचा कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया. दोनों किशोरी अपने परिजनों के साथ रविवार को पवनी को लेकर नदी किनारे गयी थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहां पर पहले से कटाव निरोधी कार्य चल रहा है. वहां मिट्टी भरकर बोरे को किनारे में रखा जा रहा है. दोनों किशोरी का स्नान के दौरान संतुलन बिगड़ गया, जिसमें से एक की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुखिया अखिलेश राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

इसे भी पढ़ें- 
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35 ° C
35 °
35 °
20 %
4.1kmh
40 %
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
39 °

अन्य खबरें