NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम अवसर है. जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 11 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर दें.
इसे भी पढ़ें-MP SET 2026 की आंसर की जारी, वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं जवाबों का मिलान
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल
NEET UG 2026 से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों की समयसीमा पहले ही जारी कर दी गई है. आवेदन और फीस जमा करने के लिए आज ही अंतिम दिन है.
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026, रात 9:00 बजे तक
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026, रात 11:50 बजे तक
- परीक्षा की तारीख: 3 मई 2026 (रविवार)
- परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक
जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.
आवेदन शुल्क की श्रेणीवार जानकारी
NEET UG 2026 के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग निर्धारित किया गया है.
- सामान्य (General): 1700 रुपये
- General-EWS / OBC-NCL: 1600 रुपये
- SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
- भारत के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवार: 9500 रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट NEET NTA Official Website पर जाकर निम्न प्रक्रिया के जरिए फॉर्म भर सकते हैं.
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर NEET UG 2026 Registration लिंक खोलें.
- New Registration विकल्प चुनकर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Application Number से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक जानकारी भरें और परीक्षा शहर का चयन करें.
- इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें.
- अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
फॉर्म भरते समय इन बातों पर दें विशेष ध्यान
आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
फोटो और सिग्नेचर: उम्मीदवार की फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए और उस पर नाम व फोटो खिंचवाने की तारीख स्पष्ट लिखी होनी चाहिए.
कैटेगरी चयन: आवेदन में कैटेगरी चुनते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि बाद में इसमें बदलाव करना आसान नहीं होता.
संपर्क जानकारी: मोबाइल नंबर और ईमेल वही दर्ज करें जो सक्रिय हो, क्योंकि परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी अपडेट इन्हीं माध्यमों से भेजे जाते हैं.
इन कोर्सेज में मिलता है प्रवेश
NEET UG के जरिए देशभर के मेडिकल संस्थानों में विभिन्न अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है. इस परीक्षा के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और BSMS जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है.
इसके अलावा Military Nursing Service में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य मानी जाती है.
इसे भी पढ़ें-
लिखित परीक्षा तय करेगी अब असिस्टेंट प्रोफेसर की कुर्सी, बिहार में भर्ती प्रक्रिया बदलेगी
BPSC TRE-4 एग्जाम कैलेंडर जारी; बिहार में 46,595 शिक्षक पदों की भर्ती, कब होगी परीक्षा?
कौन है IAS कनिका गोयल? असफलता से नहीं घबराईं, मेहनत से बनाई टॉप 10 की पहचान
बच्चों के लिए टॉप 100 सामान्य ज्ञान सवाल और जवाब
करियर की दौड़ में IT ब्रांच आगे, प्लेसमेंट में मिल रहे बड़े पैकेज
पांचवें प्रयास में चमकी सृष्टि गोयल की किस्मत, UPSC में 160वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया ग्वालियर का मान


