32.8 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

भागलपुर में प्लेटफॉर्म पर मिली नवजात, RPF की मुस्तैदी से बची जान

Bhagalpur Rail News : नाथनगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से एक नवजात शिशु बालिका लावारिस हालत में मिली. रेल मदद से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची. ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत बच्ची को सुरक्षित चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया.

Bhagalpur Rail News : मालदा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक परित्यक्त शिशु बालिका को नया जीवन मिला. रेल मदद से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने नाथनगर स्टेशन से नवजात को सुरक्षित संरक्षण में लिया.

रेल मदद से मिली सूचना, तत्काल पहुंची टीम

मालदा, 28 फरवरी 2026: यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए रेल मदद के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को प्राप्त एक अहम सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल, मालदा मंडल ने त्वरित कार्रवाई की.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

शिकायत में बताया गया था कि नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर लगभग 15 से 30 दिन की एक शिशु बालिका लावारिस अवस्था में पड़ी है. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लिया.

पूछताछ के बाद भी नहीं मिला कोई अभिभावक

घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई, लेकिन शिशु का कोई अभिभावक या दावा करने वाला सामने नहीं आया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बल के कर्मियों ने बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी.

पूरी कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक, मालदा के मार्गदर्शन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में संपन्न की गई. अधिकारियों के निर्देश पर सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं तत्काल प्रारंभ की गईं.

चाइल्डलाइन को सौंपा गया सुरक्षित संरक्षण

शिशु की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत चाइल्डलाइन, भागलपुर को सूचना दी. आवश्यक औपचारिकताओं के बाद बच्ची को विधि अनुसार आगे की देखभाल, संरक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चाइल्डलाइन प्राधिकरण को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया.

रेलवे सुरक्षा बल की यह त्वरित, सतर्क और मानवीय कार्रवाई यह दर्शाती है कि रेलवे परिसरों में न केवल यात्री सुरक्षा बल्कि बाल संरक्षण के प्रति भी विशेष संवेदनशीलता बरती जा रही है. ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के माध्यम से अब तक कई बच्चों को सुरक्षित संरक्षण दिलाया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में मारपीट मामले में 3 दोषियों को सजा, शाहकुंड थाना कांड में आया न्यायालय का फैसला

इसे भी पढ़ें-नगर निगम की बैठक में होटल संचालकों को समय पर सूचना न मिलने पर उठे सवाल

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
14 %
6.6kmh
0 %
Sat
28 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
35 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here