वायरल वीडियो

NIA Raid: बिहार के भागलपुर में NIA की रेड, आतंकी कनेक्शन की आशंका पर नजरे सद्दाम का घर खंगाला

Bhagalpur News: भागलपुर में NIA(National Investigation Agency) की धमक से हड़कंप मच गया. एनएआइ की छापेमारी बुधवार को भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम के घर पर की गयी. सूत्रों की मानें, तो यह छापामारी देश विरोधी ताकतों से तार जुड़े होने के आरोप में की गई है.

Bhagalpur News: भागलपुर में NIA(National Investigation Agency) की धमक से हड़कंप मच गया. बुधवार को एनएआइ की छापेमारी भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम के घर पर की गयी है. सूत्रों की मानें, तो यह छापामारी देश विरोधी ताकतों से तार जुड़े होने के आरोप में की गई है.

इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर स्थित घर पर दिल्ली-पटना से एनआईए की टीम पहुंची और नजरे सद्दाम के घर को खंगालने का काम किया. जिस समय टीम बड़ी मस्जिद लेन स्थित घर पर पहुंची तो परिवार सदस्य मौजूद मिले और टीम के पदाधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ की है.

इसे भी पढ़ें

मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, लेट होने पर दीवार फांदने की कोशिश-Video

सूत्रों की मानें, तो पूछताछ और तलाशी के क्रम में जाली नोटों के काले कारोबार से जुड़े कुछ दस्तावेज समेत विस्फोटकों से जुड़ी जानकारियां टीम को हाथ लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन, आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

नजरे सद्दाम को किया गया था गिरफ्तार?

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा की निगरानी में जाली नोट के साथ मोतिहारी पुलिस ने नजरे सद्दाम समेत तीन तस्करों को पकड़ा था. यह बात 5 सितंबर 2024 की है. बताया जाता है कि उनके पास से पांच सौ रुपये नोट की शक्ल में तीन सौ जाली नोट बरामद किए गए थे. तस्करों के पास से तब एक लाख 95 हजार जाली रुपये मिले थे.

शिक्षक पुत्र नजरे सद्दाम सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी है.

छापेमारी को लेकर लोग कर रहे थे तरह-तरह की बातें

भीखनपुर बड़ी मस्जिद लेन के समीप जब NIA की टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो गली-मोहल्ले में उनके नाम का चर्चा तबतक होता रहा, जबतक टीम लौट नहीं गयी. लोग घरों की छत पर खड़े हो तरह -तरह की बातें कर रहे थे. भागलपुर एसएसपी हृदय कांत ने इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार को पुलिस टीम के साथ रेड में सहयोग के लिए लगाया था. जहां एक पुलिस जवानों से भरी बस के अलावा स्थानीय पुलिस की तीन गाड़ियां छापेमारी में लगाई गई थी. (इनपुट दैनिक जागरण)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
58 %
1.5kmh
40 %
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
- Advertisment -

अन्य खबरें