वायरल वीडियो

Pappu Yadav: प्रियंका गांधी से मिले पप्पू यादव, जानिए क्या कहा…

Pappu Yadav: केंद्र में बनी नयी सरकार को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष पैकेज मांगना चाहिए. इस मंत्रिमंडल के पास कोई विजन नहीं है.

Pappu Yadav News: 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा सीट (Purnia Lok Sabha Seat) से निर्दलीय जीतकर सांसद बने पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सोमवार (10 जून) को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मुलाकात की. पप्पू यादव ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम पर उन्होंने चर्चा की.

Pappu Yadav: प्रियंका गांधी से मिले पप्पू यादव, जानिए क्या कहा... pappu yadav

इससे पहले पप्पू यादव ने केंद्र में बनी नई सरकार को लेकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विशेष पैकेज मांगना चाहिए. उन्होंने कहा कि आरएसएस नहीं चाहेगा कि यह सरकार ठीक से चले. केंद्र को निशाने पर लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस मंत्रिमंडल के पास कोई विजन नहीं है.

पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को बधाई

वहीं दूसरी ओर पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी है. उन्होंने सोमवार (10 जून) को एक्स पर लिखा, “PM मोदी जी और मंत्रिपरिषद के साथियों को बधाई! PM साहब आप शपथ ग्रहण के बाद पहला निर्णय प्रतिभावान युवाओं के साथ जो विश्वासघात NEET के एग्जाम में हुआ है उस पर लें विचार करें जम्मू में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला क्यों हुआ? नोटबंदी, धारा 370 खत्म होने के बाद आतंकवाद की कमर नहीं टूटी?”

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HelloCities24 पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Hello न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, मनोरंजन, पॉलिटिक्स, Bollywood, भागलपुर सिटीराज्य और खेल जगत से जुड़ी ख़बरें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
25 ° C
25 °
25 °
83 %
4.1kmh
40 %
Mon
26 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
- Advertisment -

अन्य खबरें