वायरल वीडियो

Patna News : पटना के गोपालपुर में 5000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जेबाइस्कैन जब्त, आरोपी की तलाश जारी

Patna News : गोपालपुर थाना क्षेत्र में कोरियर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ज़ेबाइस्कैन बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

Patna News : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाही बाग स्थित एक्सप्रेसविस कोरियर सर्विस से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. कोरियर से भेजी जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप ज़ेबाइस्कैन (100ml) की कुल 5000 बोतलें जब्त की गईं. यह भारी खेप एक कोडेड कार्टन में भेजी जा रही थी.

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद कोरियर के माध्यम से आने वाले पैकेटों की विशेष जांच की गई. इसी दौरान एक संदिग्ध पैकेट खुलते ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ.

थाना अध्यक्ष ने कहा कि खेप के असली मालिक का पता लगाया जा रहा है. दूसरे जिले की पुलिस के साथ संपर्क स्थापित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है. अधिकारीयों का कहना है कि इतनी बड़ी खेप किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हो सकती है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में एक साथ 13 जिलों में DM बदले, सरकार ने IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
19 ° C
19 °
19 °
88 %
0kmh
20 %
Sun
20 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें