Delhi Earthquake : शुक्रवार रात यानी 03 अप्रैल, 2026 की रात अचानक धरती में हुई हलचल ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को चौंका दिया. अफगानिस्तान में आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के असर से भारत के कई हिस्सों में कंपन महसूस किया गया. झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों, फ्लैट्स और दफ्तरों से बाहर निकल आए. खासकर बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों ने कुछ सेकंड तक तेज कंपन महसूस होने की बात कही. रात के समय आए इन झटकों ने लोगों के बीच अचानक डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. हालांकि राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक कहीं से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई.
5.8-magnitude earthquake hits Afghanistan; tremors felt in Jammu and Kashmir, Delhi-NCR and other regions. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 3, 2026
(Source: USGS) pic.twitter.com/zlFfZMymo3
रात करीब 9:50 बजे महसूस हुआ कंपन
भूकंप के झटके शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे महसूस किए गए. राजधानी दिल्ली से सटे कई शहरों के साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी इसका असर दर्ज किया गया. नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना और जम्मू-कश्मीर के पुंछ, श्रीनगर तथा उधमपुर जैसे शहरों में लोगों ने जमीन हिलने का अनुभव किया.
#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Udhampur, fans were seen moving. Further details awaited. pic.twitter.com/svGSjNGmk4
— ANI (@ANI) April 3, 2026
कई लोगों का कहना था कि कंपन बहुत देर तक नहीं रहा, लेकिन इतना जरूर था कि लोग तुरंत सतर्क हो गए. ऊंची इमारतों में मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ क्षणों तक पूरी बिल्डिंग हिलती हुई महसूस हुई, जिससे घबराहट बढ़ गई.
घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
झटके महसूस होते ही अलग-अलग शहरों में लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए. कई इलाकों में लोग इमारतों के नीचे खुली जगहों में इकट्ठा हो गए. अचानक आए इस कंपन ने रात के सामान्य माहौल को कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बना दिया.
कुछ लोगों ने बताया कि घर के भीतर रखी चीजें भी हिलती नजर आईं. पंखे, फर्नीचर और हल्के सामान में कंपन साफ महसूस होने की वजह से लोगों को तुरंत समझ में आ गया कि भूकंप आया है.
#WATCH | Ghaziabad: A local resident says, "It was raining when we felt the earthquake. It was not a major one. Then I came out to check the situation." https://t.co/27ie3D6rVW pic.twitter.com/81D6HMkyuC
— ANI (@ANI) April 3, 2026
गाजियाबाद के लोगों ने बताया कैसा रहा अनुभव
गाजियाबाद के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस समय झटके महसूस हुए, उस दौरान बारिश भी हो रही थी. उनके मुताबिक कंपन बहुत तीव्र नहीं था, लेकिन हालात समझने के लिए वह तुरंत बाहर निकल आए.
वहीं एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही धरती हिलती महसूस हुई, वे बिना देर किए बाहर आ गए. उनका कहना था कि झटका बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन ऐसे समय में सतर्क रहना जरूरी होता है.
#WATCH | Ghaziabad: A local resident says, "It was raining when we felt the earthquake. It was not a major one. Then I came out to check the situation." https://t.co/27ie3D6rVW pic.twitter.com/81D6HMkyuC
— ANI (@ANI) April 3, 2026
दिल्ली में महिला ने बताया कैसे हिला कमरा
दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह कमरे में बैठी थीं, तभी अचानक बेड हिलने लगा. पहले उन्हें समझ नहीं आया, लेकिन जब ऊपर देखा तो पंखा भी हिलता हुआ नजर आया. इसके बाद वह तुरंत कमरे से बाहर निकल आईं.
#WATCH | Delhi: Another person says, "When the earthquake struck, I was sitting in the room, and I felt the bed shaking, and when I looked up, the fan was shaking too. When I came out, I saw that the people around me were also scared…" https://t.co/27ie3D6rVW pic.twitter.com/d1b34yF2Qi
— ANI (@ANI) April 3, 2026
बाहर आने पर उन्होंने देखा कि आसपास के कई लोग पहले से ही बाहर खड़े थे और सभी के चेहरों पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी. कुछ सेकंड के इस अनुभव ने लोगों को एक बार फिर भूकंप के खतरे की याद दिला दी.
फिलहाल नुकसान की कोई सूचना नहीं
अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि झटकों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि भूकंप के दौरान घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचना सबसे जरूरी होता है.
ऐसे हालात में प्रशासनिक एजेंसियां भी आमतौर पर लोगों को सतर्क रहने, लिफ्ट का इस्तेमाल न करने और खुले स्थान पर जाने की सलाह देती हैं. शुक्रवार रात महसूस किए गए झटकों ने उत्तर भारत के कई शहरों में कुछ देर के लिए लोगों की रफ्तार जरूर थाम दी.
इसे भी पढ़ें-हॉर्मुज रास्ते पर मंथन के लिए जुटेंगे देश, भारत को भी बुलाया गया
इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना, बोले- कांग्रेस का ‘स्व-घोषित शहजादा’ हार का शतक लगाने के लिए तैयार

