वायरल वीडियो

PM Modi in Assam : हाथ में टोकरी और मुस्कान के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आए पीएम मोदी

PM Modi in Assam : रधानमंत्री मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के दौरान चाय बागान का दौरा किया. महिला कामगारों के साथ पत्तियां तोड़ी और उनसे बातचीत की. उनका आज का कार्यक्रम धेमाजी और विश्वनाथ में रैलियों से जुड़ा है.

PM Modi in Assam : असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह एक अनोखा दृश्य पेश किया. अपनी जनसभाओं से पहले वे अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला कामगारों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनसे बातचीत की. हाथ में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उन्होंने बागान में काफी समय बिताया और हर महिला श्रमिक से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की.

PM Modi in Assam : हाथ में टोकरी और मुस्कान के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आए पीएम मोदी PM Modi in Assam 2
PM Modi in Assam. Photo: ANI

असम में पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी आज धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे विश्वनाथ जिले में दोपहर एक बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

PM Modi in Assam : हाथ में टोकरी और मुस्कान के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आए पीएम मोदी PM Modi in Assam 3
PM Modi in Assam. Photo: ANI

बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार
पहली रैली में पीएम मोदी धेमाजी की विधानसभा सीट से राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे. वहीं दूसरी रैली में वे बेहाली से पार्टी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें-सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान, बिहार से मौलवी की गिरफ्तारी

इसे भी पढ़ें-लोकसभा में अमित शाह का सख्त रुख, बोले- जो गोली चलाएगा, उसे जवाब भी वैसा ही मिलेगा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
31 ° C
31 °
31 °
48 %
4.6kmh
40 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
40 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here