PM Modi in Assam : असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह एक अनोखा दृश्य पेश किया. अपनी जनसभाओं से पहले वे अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला कामगारों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और उनसे बातचीत की. हाथ में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम मोदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उन्होंने बागान में काफी समय बिताया और हर महिला श्रमिक से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की.

असम में पीएम मोदी का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी आज धेमाजी के गोगामुख में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे विश्वनाथ जिले में दोपहर एक बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे.

बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार
पहली रैली में पीएम मोदी धेमाजी की विधानसभा सीट से राज्य मंत्री रानोज पेगू और धकुआखाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार नबा कुमार डोले के लिए प्रचार करेंगे. वहीं दूसरी रैली में वे बेहाली से पार्टी उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लब लोचन दास के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें-सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान, बिहार से मौलवी की गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें-लोकसभा में अमित शाह का सख्त रुख, बोले- जो गोली चलाएगा, उसे जवाब भी वैसा ही मिलेगा

