- Advertisment -

वायरल वीडियो

पीएम मोदी ने कैथल के ‘राम’ को जूता पहनाकर तुड़वाया प्रण, जानिए 14 साल पहले क्यों खाई थी कसम?

PM Modi Share Rampal Story: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार,14 अप्रैल 2025 को हरियाणा के यमुनानगर में रामपाल कश्यप नाम के शख्स को खुद अपने हाथों से जूते पहनाए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया.

PM Modi Meets Rampal Kashyap: प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा में कैथल के रामपाल कश्यप से मुलाकात की और उन्हें जूते पहनाए. PM ने इस मुलाकात का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया और लिखा कि वह उनके प्रेम और समर्पण का सम्मान करते हैं. सोमवार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जूते पहनाकर उनका प्रण तुड़वाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के मौके पर हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे थे. यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इसके बाद पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप को जूते पहनाए. इसके साथ कैथल के ‘राम’ का 14 साल के बाद ‘वनवास’ खत्म हो गया है.

कौन हैं रामपाल कश्यप ?

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के कैथल जिले से ताल्लुक रखने वाले रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले एक संकल्प लिया था. उन्होंने ठाना था कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते और वे खुद उनसे मिल नहीं लेते, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे. आज उनका यह इंतजार खत्म हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की और खुद अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने इस खास मौके का एक वीडियो भी शेयर किया है. अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा की “हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य मिला. इन्होंने 14 वर्ष पहले एक संकल्प लिया था ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा.’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला. मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें.

जानें रामपाल कश्यप का प्रण

हरियाणा के कैथल के रामपाल कश्यप ने 14 साल पहले प्रण लिया था कि जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते और उनसे मिलने खुद नहीं आते वो तब तक जूते नहीं पहनेंगे. 14 साल तक उन्होंने आपना प्रण निभाया. उन्होंने जूते नहीं पहने. 14 साल बाद उनका ‘वनवास’ खत्म हुआ.

इसे भी पढ़ें

सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकी, बॉलीवुड में हड़कंप, FIR दर्ज

सोचा नहीं था आपके दर्शन होंगे: रामपाल कश्‍यप

पीएम मोदी रामपाल कश्यप से कहते हैं कि आज मैं आपको जूते पहना रहा हूं, लेकिन बाद में फिर ऐसा नहीं करना. आपको काम करना चाहिए, अपने आप को कष्ट क्यों दे रहे हो.

इसके बाद पीएम मोदी रामपाल को जूते भेंट करते हैं और पूछते हैं कि जूता फिट आ गया? प्रधानमंत्री मोदी रामपाल कश्यप से कहते हैं कि आप जूते पहनते रहना.

जिसके जवाब में वह पीएम मोदी से कहते हैं कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे आपके दर्शन हो जाएंगे. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर में पीएम मोदी उनकी पीठ थपथपाते हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
10 %
3.2kmh
37 %
Thu
34 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
38 °
- Advertisment -

अन्य खबरें