वायरल वीडियो

पूर्णिया डीएम ने सभी विभागों को आयकर प्रावधानों के शत प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया

Purnia Newa: पूर्णिया में आयकर विभाग द्वारा आयोजित टीडीएस-टीसीएस जागरूकता कार्यक्रम में डीएम अंशुल कुमार ने सभी डीडीओ को आयकर प्रावधानों के शत प्रतिशत अनुपालन का निर्देश दिया.

Purnia Newa: पूर्णिया के महानंदा सभागार में सोमवार को टीडीएस एवं टीसीएस को लेकर आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने की. उन्होंने जिले के सभी विभागीय डीडीओ (Drawing and Disbursing Officers) को स्पष्ट निर्देश दिया कि आयकर अधिनियम, 1961 के तहत निर्धारित टीडीएस-टीसीएस प्रावधानों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read- झारखंड, पटना समेत 5 हाईकोर्ट को मिले नये मुख्य न्यायाधीश, 4 की अदला-बदली

गलत कटौती और फर्जी रिफंड पर हुई विशेष चर्चा

कार्यक्रम में आयकर अधिकारी प्रसून कुमार झा ने टीडीएस से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, कटौती की समयसीमा, रिटर्न दाखिल करने के नियम और उनसे जुड़ी जमीनी समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कई बार गलत कटौती या गलत रिफंड दावे करने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे शासन को नुकसान होता है. ऐसे मामलों से बचने के लिए सभी डीडीओ को सतर्क रहने और सही प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई.

अफसरों की शंकाओं का समाधान भी हुआ

प्रशिक्षण के दौरान ई-टीडीएस रिटर्न, फॉर्म 16/16A जारी करने, विवरणों में सुधार, और TDS की सही दर निर्धारित करने जैसी तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा हुई. इसके बाद हुए प्रश्नोत्तर सत्र में अफसरों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान अधिकारियों ने मौके पर किया. कार्यक्रम में वरीय कोषागार पदाधिकारी नवल किशोर यादव, नीरज कुमार, आयकर निरीक्षक शुभजीत देवनाथ, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता सहित जिले के कई विभागों के डीडीओ उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-AI बना रहा दिमाग को सुस्त, MIT की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

इसे भी पढ़ें-ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, वरना पड़ सकता है पछताना!

इसे भी पढ़ें-AI Edit Genie के साथ Realme 15 Series 24 जुलाई को होगी लॉन्च, विक्की कौशल बने ब्रांड एंबेसडर

इसे भी पढ़ें-Samsung ला रहा है AI से लैस फोल्डेबल्स, 9 जुलाई को होगा Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 का जलवा

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
few clouds
33 ° C
33 °
33 °
33 %
3.1kmh
20 %
Wed
33 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
41 °
Sun
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें