- Advertisment -

वायरल वीडियो

Raja Raghuvanshi Murder Case: बहन के गुनाह पर शर्मिंदा भाई, राजा की मां के पैरों पर गिरा

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की मां उमा रघुवंशी के पैरों पर गिर पड़े और फूट-फूट कर रोते हुए माफी मांगी. गोविंद ने कहा कि अब तक सामने आए सबूतों के आधार पर उन्हें भी यकीन हो गया है कि उनकी बहन सोनम ही राजा की हत्या की जिम्मेदार है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से भी चौंकाने वाला बयान सामने आया है. बुधवार को सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी राजा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. इस दौरान वह राजा की मां उमा रघुवंशी के पैरों पर गिर पड़े और फूट-फूट कर रोते हुए माफी मांगी. गोविंद ने कहा कि अब तक सामने आए सबूतों के आधार पर उन्हें भी यकीन हो गया है कि उनकी बहन सोनम ही राजा की हत्या की जिम्मेदार है.

सोनम के परिवार ने तोड़ा रिश्ता

गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने सोनम से सभी रिश्ते खत्म कर दिए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस हत्याकांड से जुड़े अन्य लोग राज कुशवाह से जुड़े हैं, जो पहले से ही संदेह के घेरे में हैं. गोविंद ने राजा के परिजनों से कहा कि वे उनकी बहन की गलती की सजा भुगतने के लिए तैयार हैं और न्याय की लड़ाई में राजा के परिवार के साथ खड़े रहेंगे.

“सोनम को फांसी मिलनी चाहिए”

राजा की मां उमा रघुवंशी से गोविंद की बातचीत के बाद मीडिया से जब उन्होंने बात की तो बताया कि गोविंद ने साफ कहा कि सोनम को फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए. उमा ने बताया कि गोविंद राजा के लिए दुखी हैं, न कि सोनम के लिए. उन्होंने गोविंद से पूछा कि जब वह सोनम से मिले थे तो उसे वहीं क्यों नहीं मारा. इस पर गोविंद ने जवाब दिया कि पुलिस और मीडिया के मौजूद होने के कारण ऐसा करना संभव नहीं था.

राजा के पक्ष में लड़ेगा सोनम का भाई

गोविंद ने कहा कि अब उनका सोनम से कोई संबंध नहीं है. न तो वे उससे बात करते हैं और न ही संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि अब वह राजा की ओर से अदालत और समाज में न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे. यह बयान आने के बाद अब केस ने एक नया मोड़ ले लिया है. सोनम का परिवार ही अब उसके खिलाफ खड़ा हो गया है.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
22 %
2.1kmh
42 %
Thu
25 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
38 °
Mon
37 °
- Advertisment -

अन्य खबरें