विज्ञापन

वायरल वीडियो

ग्राहक बनकर घुसे बदमाश, हथियार दिखाकर कब्जे में लिया काउंटर; ज्वेलरी शॉप से 50 लाख+ की लूट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया. नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर प्रियंका ज्वेलरी में घुसे और हथियार के बल पर लाखों के गहने ले उड़े. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए, घटना से इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया. प्रियंका ज्वेलरी में तीन नकाबपोश युवक ग्राहक बनकर दाखिल हुए और अंदर पहुंचते ही संचालक भोला साह को पिस्टल दिखाकर काबू में कर लिया.
बदमाश करीब 300 ग्राम सोना और लगभग 20 किलो चांदी समेट ले गए. विरोध होने पर चार–पांच राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फिर बाइक से रोसड़ा दिशा में भाग निकले.

मौके से खोखा बरामद, छापेमारी तेज

सूचना पर शिव पूजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल से दो खोखा मिले हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के इलाकों में दबिश शुरू की है और भागने के रूट की पड़ताल की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आक्रोश में जाम और आगजनी

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. आगजनी की घटनाएं भी हुईं, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग उठाई.

अधिकारियों का आश्वासन, जांच में जुटी टीमें

जाम की सूचना पर संजय कुमार पहुंचे और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद जाम हट गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी टीमों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इलाके में एहतियात बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में एक ही रात दो भाइयों के घरों में बड़ी चोरी, नकद और भारी जेवरात गायब

इसे भी पढ़ें-पटना के बिहटा में नकली ब्रांड स्टीकर फैक्ट्री का भंडाफोड़, छापेमारी में लैपटॉप-प्रिंटर जब्त

इसे भी पढ़ें-पटना में अपराधी को घेरकर किया एनकाउंटर, पुलिस ने सूर्या डॉन को मारी गोली

इसे भी पढ़ें-दरभंगा कांड पर उबाल: सड़कों पर उतरी भीड़, पथराव; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में टकराव

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
5.9m/s
97%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें